एक्सप्लोरर

सिद्धू के कॉमेडी शो में हिस्सा लेने की अनुमति के खिलाफ दायर हुई जनहित याचिका

नई दिल्ली: पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में काम करने की अनुमती को रद्द करने के मामले पर सुनवाई होनी है. सिद्धू को पंजाब सरकार के एडवोकेट जनरल से अनुमती दिए जाने के खिलाफ वकील एचसी अरोड़ा ने पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है.

याचिका में पूछा गया है कि क्या एक मंत्री संविधानिक ओहदे पर रहते हुए कॉमेडी शो में हिस्सा ले सकता है? क्या वित्तीय लाभ गैर कानूनी नहीं? अगर ये ठीक है तो सरकारी कर्मचारी कोई और काम क्यों नहीं कर सकता?

आपको बता दें कि पंजाब सरकार ने सिद्धू को कपिल शर्मा के शो में काम करने की लीगल ओपिनियन के बाद अनुमति दी थी.

पंजाब सरकार ने सिद्धू के कॉमेडी शो में हिस्सा लेने पर कानूनी सलाह मांगी थी

पंजाब में अमरिंद सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के टीवी कॉमेडी शो में हिस्सा लेने पर कानूनी सलाह मांगी गई थी. पंजाब के सबसे बड़े सरकारी वकील यानी महाधिवक्ता अतुल नंदा ने इस मुद्दे पर अपनी राय दी है. नंदा ने सिद्धू को ‘द कपिल शर्मा शो’ में हिस्सा लेने की मंजूरी दे दी इसके साथ उन्होंने सिद्धू को मंत्री पद की गरिमा को कायम रखने की भी सलाह दी है.

महाधिवक्ता नंदा ने कहा, “मंत्री रहने के दौरान सिद्धू टीवी शो का हिस्सा हो सकते हैं मगर इससे उनके मंत्री पद के हितों के साथ कोई ऊंच-नीच नहीं होनी चाहिए.”

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से सोमवार को पूछा गया था कि क्या सिद्धू एक मंत्री के रूप में टीवी शो जारी रख सकते हैं? इस पर उन्होंने कहा था कि इस बारे में वह कानूनी राय लेंगे.

16 मार्च को सिंद्धू ने पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी. उन्हें पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों का विभाग मिला है.

सिद्धू ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में खुद के बने रहने का बचाव करते हुए कहा कि वह मंत्री के रूप में अपने सभी कर्तव्यों को पूरा करेंगे और शो की शूटिंग के लिए केवल शनिवार को एक रात के लिए मुंबई जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TV Serial Spoilers: राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
Video: 'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी 65 लाख की चमचमाती कार, मजे लेते हुए फैंस बोले- 'लगता है जेठालाल ने पगार बढ़ा दी'
'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी नई चमचमाती कार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
TV Serial Spoilers: मांजी सा के गुस्से से परेशान चंद्रिका ने उठाया बड़ा कदम, अनु को होगा पुनर्जन्म का एहसास
मांजी सा के गुस्से से परेशान चंद्रिका ने उठाया बड़ा कदम, अनु को होगा पुनर्जन्म का एहसास

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget