एक्सप्लोरर

पायल रोहतगी को 8 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, नेहरू परिवार के खिलाफ विवादित वीडियो बनाने का है मामला

इस विवादित वीडियो में पायल रोहतगी को देश के पहले प्रधानमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे जवाहरलाल नेहरू को मोतीलाल नेहरू का असली नहीं, बल्कि सौतेला बेटा बताया गया है और साथ ही ये भी कहा गया है पंडित नेहरू के असली पिता का नाम मुबारक अली था.

मुंबई: मोतीलाल नेहरू और जवाहर लाल नेहरू के खिलाफ एक विवादित वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद राजस्थान की बूंदी पुलिस द्वारा रविवार के दिन गिरफ्तार की गईं पायल रोहतगी को आज बूंदी की स्थानीय अदालत ने आठ दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पायल रोहतगी के पति संग्राम ने एबीपी न्यूज़ से इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि पायल को जिला कारागृह में भेज दिया है.

उल्लेखनीय है कि स्थानीय युवा कांग्रेस के सचिव चार्मेश शर्मा ने इस विवादित वीडियो के आने के बाद पायल रोहतगी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. पायल ने यह विवादित वीडियो सितंबर महीने में बनाकर अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था. बूंदी पुलिस ने इस मामले में इस महीने की शुरुआत में पायल से इस मामले में सफाई मांगी थी और रविवार के दिन उन्हें अहमदाबाद से गिरफ्तार कर उन्हें पूछताछ के लिए बूंदी ले गी थी.

उल्लेखनीय है कि इस विवादित वीडियो में पायल रोहतगी को देश के पहले प्रधानमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे जवाहरलाल नेहरू को मोतीलाल नेहरू का असली नहीं, बल्कि सौतेला बेटा बताया गया है और साथ ही ये भी कहा गया है पंडित नेहरू के असली पिता का नाम मुबारक अली था. इतना ही नहीं, इस वीडियो ‌में मोतीलाल नेहरू द्वारा पांच शादियां करने का भी दावा किया गया है. इन बातों के अलावा, इस वीडियो में कांग्रेस और जवाहर व मोतीलाल नेहरू के बारे में और भी कई सनसनीखेज दावे किये गये हैं.

पायल रोहतगी के पति संग्राम सिंह ने रविवार को एबीपी न्यूज़ को जानकारी दी थी कि पायल रोहतगी अपने बीमार पिता को देख‌ने के लिए अहमदाबाद गईं हुईं थीं. बूंदी के स्थानीय कांग्रेसी नेता द्वारा शिकायत किये जाने पर पुलिस ने अहमदाबाद आकर पायल को हिरासत में लिया और उन्हें बूंदी ले गई थी.

संग्राम ने कहा था कि पायल ने इस विवादित वीडियो में बस वही जानकारी साझा की है, जो सार्वजनिक स्पेस में उपलब्ध हैं और पायल के खिलाफ मामला राजनीति से प्रेरित है.

बता दें कि संग्राम ने पायल को गिरफ्तार किये जाने के बाद प्रधानमंत्री को ट्वीट कर इस मामले में दखल देने की अपील भी थी.

यहां पढ़ें

अभिनेत्री पायल रोहतगी गिरफ्तार, मोती लाल नेहरू पर बनाया था वीडियो

'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंट्स को जॉबलेस कहने पर शो की एक्स कंटेस्टेंट पायल रोहतगी हुईं ट्रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिता की मौत की खबर सुनकर भी 'बाघा' ने नहीं छोड़ी शूटिंग, बोले- पापा की ये ही आखिरी इच्छा थी
पिता की मौत की खबर सुनकर भी 'बाघा' ने नहीं छोड़ी शूटिंग, बोले- पापा की ये ही आखिरी इच्छा थी
तारक मेहता के लिए 2 सालों तक सिर के बाल कटवाते रहे 'जेठालाल के बापूजी', असित मोदी ने किया खुलासा
तारक मेहता के लिए 2 सालों तक सिर के बाल कटवाते रहे जेठालाल के बापूजी
42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, बेटे को दिया जन्म
42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, बेटे को दिया जन्म
कातिल अदाओं से कहर ढाती हैं 'बबीता जी', 18 सालों में इतना बदल गया मुनमुन का लुक
कातिल अदाओं से कहर ढाती हैं 'बबीता जी', 18 सालों में इतना बदल गया मुनमुन का लुक

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget