एक्सप्लोरर

पायल रोहतगी ने रिहाई के बाद अभिव्यक्ति की आजादी को बताया चुनौती, नेहरु-गांधी परिवार पर किया था विवादित कमेंट

नेहरु गांधी परिवार पर कमेंट करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद पायल रोहतगी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. जिसके बाद अब पायल ने राजस्थान में फ्रीडम ऑफ स्पीच एंड एक्सप्रेशन को चुनौती बताया है.

अभिनेत्री पायल रोहतगी नेहरु गांधी परिवार पर विवादित कमेंट के कारण कॉन्ट्रोवर्सी में छाई हुई हैं. इस वीडियो के चलते पायल को राजस्थान में बूंदी पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. ऐसे में अब पायल का कहना है कि उनके साथ ये जो कुछ भी हुआ उससे उन्हें लगता है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता राजस्थान में किसी चुनौती जैसी है.

पायल रोहतगी ने हाल ही में जयपुर पहुंचने के बाद कहा, "जिस तरह से मुझे गिरफ्तार किया गया है, उससे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता राजस्थान में चुनौती लगती है." बता दें कि पायल मंगलवार को बूंदी जेल से रिहा हुईं. पायल ने कहा, "सेशन कोर्ट के बयान में कहा गया कि 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सीमित है.' मेरी जमानत रद्द करते वक्त निश्चित तौर पर कई सवाल उठाए गए जैसे कि हमारे संविधान और सर्वोच्च न्यायालय ने हमें पहले ही यह अधिकार दे दिया है."

यह पूछे जाने पर कि क्या आप अपने बोलने की स्वतंत्रता को आगे जारी रखेंगी? इस पर पायल ने कहा, "मैं अपनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को आगे जारी रखूंगी, क्योंकि मैं सऊदी अरब या ईरान में नहीं रहती हूं बल्कि मैं भारत में रहती हूं. भारत में जो कुछ भी कानून सम्मत है मैं वह करूंगी. मैं ऐसी परिस्थिति से बचने की कोशिश करूंगी जिसके चलते मुझे जेल जाना पड़े."

रोहतगी ने यह भी कहा कि उनके वीडियो ने किसी भी तरह की हिंसा और युद्ध को नहीं भड़काया है. इसे चार महीने पहले पोस्ट किया गया था और यह कहना कि यह दूसरे देशों के साथ हमारे संबंधों को खराब कर सकता है, सुनने में अतार्किक लगता है.

पायल ने कहा, "मैं कामना करती हूं कि राजस्थान में बेहतर समझ कायम हो. यह 1900 के दशक का कोई आपातकालीन दौर नहीं है जहां आप अभिव्यक्ति के अधिकार पर अंकुश लगा सकते हैं. जिन लोगों को वीडियो से परेशानी थी उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के निजी सचिव एम.ओ.मथाई के परिवार से परामर्श करना चाहिए था, जिन्होंने नेहरू परिवार पर एक किताब लिखी थी. मैंने जो भी पोस्ट किया है, वह इस किताब का हिस्सा है जो सार्वजनिक है."

पायल ने न्याय प्रणाली का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, "मुझे न्याय प्रणाली पर विश्वास था." परीक्षा की इस घड़ी में उनके साथ खड़े अपने हर प्रशंसक को धन्यवाद देते हुए पायल ने कहा, "मैं हर किसी की शुक्रगुजार हूं जिनमें न्याय प्रणाली, वकील, मेरे पति संग्राम, मेरी मां, मेरे पिता और भाई शामिल हैं, जिन्होंने इन सबसे मुझे बाहर निकाला."

आपको बता दें कि राजस्थान पुलिस ने स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू पर उनके एक विवादास्पद वीडियो के चलते रविवार को उन्हें अहमदाबाद से गिरफ्तार किया था.

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां देखिए सास बहू और साजिश का पूरा एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी, डायरेक्टर ने सुनाया दर्द
दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी, डायरेक्टर ने सुनाया दर्द
90s के गानों से फिर सजेगी महफिल, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट
90s के गानों से फिर सजेगी महफिल, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट
'कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रही', फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट को बोलीं- मेरे कैरेक्टर की धज्जियां उड़ा दी
'कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रही', फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट को बोलीं- मेरे कैरेक्टर की धज्जियां उड़ा दी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget