एक्सप्लोरर

Niharika Chouksey ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' छोड़ने पर किया खुलासा, कहा- शो में मैं सिर्फ डांस करने के लिए थी

Niharika Chouksey On Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: एक लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्ट्रेस निहारिका चौकसे ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो छोड़ने की वजह का खुलासा किया है.

Niharika Chouksey On Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टेलीविजन पर सबसे लंबे समय से चलने वाला शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अभिमन्यु उर्फ हर्षद पटेल (Harshad Patel) की कजिन निष्ठा बिरला का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस निहारिका चौकसे (Niharika Chouksey) ने 6 महीने बाद ही शो को छोड़ दिया है. उनका कहना है कि, वह अपने किरदार से खुश नहीं थीं. उन्हें या फिर डांस या ग्रुप में खड़ा कर दिया जाता था. हाल ही में, एक इंटरव्यू में उन्होंने शो को छोड़ने की वजह का खुलासा किया है.

डांस करने के अलावा कुछ नहीं था

निहारिका चौकसे शो में सबसे छोटी एक्ट्रेस थीं. वह अभी 12वीं में पढ़ रही हैं और उनके सपने बड़े हैं, जो उन्हें ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नहीं दिख रहा है. ‘ई-टाइम्स’ संग बातचीत में निहारिका ने कहा है, “शो में मेरे लिए करने के लिए कुछ नहीं था. मैं सिर्फ शादी के फंक्शन में डांस कर रही थी, या लोगों के ग्रुप के पीछे खड़ी रहती थी. जब मैंने शो को साइन किया था, तब मैं इस बात से जागरुक नहीं थी कि मेरे लिए शो में कुछ नहीं है.”

कई प्रोजेक्ट्स से हाथ धो रही थीं निहारिका

निहारिका ने अक्टूबर 2021 में शो जॉइन किया था. आगे उन्होंने कहा कि, इस शो की वजह से उनके हाथ से कई प्रोजेक्ट्स चले गए. एक्ट्रेस ने कहा, “6 महीने हो गए थे. इसकी वजह से मैं अन्य प्रोजेक्ट्स को खो रही थी, क्योंकि मेरे पास समय नहीं था. प्रोडक्शन हाउस दयालु थे, उन्होंने मेरी समस्या को समझा और मुझे जाने देने का फैसला किया. जरूरत पड़ने पर उन्होंने मुझे ब्रेक भी दिया, ताकि मैं अन्य प्रोजेक्ट्स पर भी ध्यान दे सकूं.”

बड़े रोल्स करना चाहती हैं निहारिका चौकसे

निहारिका अभी 12वीं की पढ़ाई कर रही हैं और अगले साल उनका बोर्ड है. वह शो से ब्रेक लेकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगी और शोज व वेब सीरीज में बड़े रोल्स करना चाहती हैं. उन्होंने कहा, “मैं अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान देना चाहती हूं. मैं 12वीं में हूं और मुझे अगले साल अपनी बोर्ड परीक्षा की तैयारी करनी है. इसके अलावा, मैं टीवी शो, फिल्मों या वेब में बड़ी भूमिकाएं करना चाहती हूं. इसलिए मुझे खुशी है कि, अब मेरे पास दूसरी चीजों पर ध्यान देने का समय होगा.”

यह भी पढ़ें

Ravi Kishan: केंद्र की इस योजना के जरिए सेना में जाना चाहती हैं रवि किशन की बेटी, एक्टर ने खुद तस्वीर शेयर कर किया खुलासा

Dhaakad: कंगना रनौत की 'धाकड़' ने कमाए सिर्फ 2.58 करोड़ रुपये, 85 करोड़ था बजट, जानें कितना बड़ा नुकसान हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादी के बाद मिस्टर फैजू-तान्या का ग्रैंड रिसेप्शन, लाल जोड़े में बला की खूबसूरत लगीं दुल्हन, ये सेलेब्स हुए शामिल
मिस्टर फैजू-तान्या का ग्रैंड रिसेप्शन, दूल्हा-दुल्हन बन लूटी महफिल, सेलेब्स ने बढ़ाई रौनक
मां बनने के दबाव पर छलका कनिका मान का दर्द, बोलीं- बच्चों के बिना घरवालों की नजर में जीरो हूं
मां बनने के दबाव पर छलका कनिका मान का दर्द, बोलीं- बच्चों के बिना घरवालों की नजर में जीरो हूं
टीवी को 'डस्टबिन' कहने पर पत्नी ने लगाई रोहित रॉय को फटकार, एक्टर का खुलासा
टीवी को 'डस्टबिन' कहने पर पत्नी ने लगाई रोहित रॉय को फटकार, एक्टर का खुलासा
'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिटेड वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला
'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिटेड वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला

वीडियोज

Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget