By: एबीपी न्यूज़/एजेंसी | Updated at : 20 Dec 2018 03:35 PM (IST)
बहुत जल्द नेटफ्लिक्स पर क्रिकेट को लेकर एक वेब सीरीज दिखाया जाएगा. 'सिलेक्शन डे' नाम के इस वेब सीरीज को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर को-प्रोड्यूसर कर रहे हैं. नेटफ्लिक्स के आने वाले शो 'सिलेक्शन डे' के बारे में बात करते हुए अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म दुनिया को भारतीय प्रतिभा दिखाने का एक अच्छा मंच है.
अनिल कपूर ने कहा, "यह शो ('सिलेक्शन डे') एक बेहद अच्छे उपन्यास (अरविंद अडिगा की नामांकित पुस्तक) का रूपांतरण है. यह 28 दिसंबर को दुनिया भर के 190 से अधिक देशों में प्रदर्शित किया जाएगा. मुझे लगता है कि नेटफ्लिक्स पूरी दुनिया को भारतीय कलाकारों और तकनीशियनों की क्षमता दिखाने का एक शानदार मंच है."
अनिल ने कहा कि एक प्रोडक्शन रूप में नेटफ्लिक्स के साथ सहयोग करने से उन्हें लगता है कि प्रोडक्शन अब एक थैंकलैस जॉब नहीं रहा. 'सिलेक्शन डे' के प्रीमियर के दौरान मंगलवार अनिल ने यह बात कही. उनके साथ कबीर खान, अक्षय ओबेरॉय, सानिया मल्होत्रा, रिया कपूर, समीर कोचर, फातिमा साना शेख, फराह खान, पवन मल्होत्रा, दलिप ताहिल जैसे सितारे उपस्थित हुए.
शो के बारे में अनिल ने कहा, "इस शो की पृष्ठभूमि क्रिकेट है, लेकिन कुल मिलाकर यह दो भाइयों और उनके खूबसूरत रिश्ते की कहानी है. मैं कह सकता हूं कि यह एक पिता और उनके बच्चों के सपने पर आधारित है."
'सैराब' में हुई कृष्णा कौल की एंट्री, मदिराक्षी मुंडले संग स्क्रीन पर बढ़ाएंगे रोमांस का डोज
'मुझे किस किया, थप्पड़ मारा',11 साल बाद करण कुंद्रा को लेकर सान्वी तलवार का बड़ा खुलासा
'मम्मा अब अकेली नहीं है', शेफाली के बाद सिम्बा ने दुनिया को कहा अलविदा, प्रयाग त्यागी ने शेयर किया वीडियो
TV Serial Spoilers: अनुपमा की मेहनत पर फिरा पानी, वसुधा के सामने खुलेगा चंद्रिका की जिंदगी का सबसे बड़ा राज
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना को नीता अंबानी से मिला स्पेशल गिफ्ट, केसर आम के साथ भेजा प्यारा नोट, देखें तस्वीरें
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़