एक्सप्लोरर

वैशाली ठक्कर की मौत पर गुस्से में दिखे मुकेश खन्ना, कहा- ‘इंडस्ट्री में कब रुकेगा आत्महत्या का दौर...’

Mukesh Khanna On Vaishali Thakkar: मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने वैशाली ठक्कर (Vaishali Thakkar) की मौत पर एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने पूछा है कि आत्महत्या का दौर कब रुकेगा?

Mukesh Khanna On Vaishali Thakkar Suicide: टीवी अभिनेत्री वैशाली ठक्कर (Vaishali Thakkar) ने 16 अक्टूबर को आत्महत्या कर ली थी. उनकी मौत का मामला इन दिनों खूब सुर्खियों में है. खुशमिजाज और सबको हंसाने वाली वैशाली के अचनाक लिए इस फैसले ने आम लोगों से लेकर सितारों तक को हैरान करके रख दिया है. वहीं अब ‘शक्तिमान’ फेम अभिनेता मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने भी इस पर हैरानी जताई है.

वैशाली ठक्कर के आत्महत्या करने को लेकर मुकेश खन्ना ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें हैरानी जताते हुए वो कहते हैं कि इंडस्ट्री में आत्महत्या का दौर कब रुकेगा?

क्यों नहीं रुक रहा आत्महत्या का दौर

इस वीडियो के शुरूआत में मुकेश खन्ना वैशाली की आत्महत्या की खबर पढते नजर आते हैं. वो कहते हैं, “इस खबर को पूरी दुनिया ने पढ़ी है, लेकिन ये खबर नई नहीं है. मैं हैरान हूं कि ये आत्महत्या का दौर क्यों नहीं रुक रहा है.”

आगे उन्होंने कहा, “सिर्फ 29 साल की थी वो, अभी तो ठीक से उसने जिंदगी शुरू भी नहीं की थी. ऊपर वाले ने इतनी अच्छी जिंदगी दी है, लेकिन उसे पल भर में खत्म कर देते हैं, लेकिन ऐसा होता क्यों है? मैं पूरी दुनिया की नहीं, अपने देश के बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की बात कर रहा हूं, जहां पिछले तीन सालों में कई ने आत्महत्या की. सुशांत सिंह राजपूत की मौत को भी आत्महत्या बताया गया था, साथ ही और भी कई मॉडल्स ने ये कदम उठाया.”

मुकेश खन्ना ने वैशाली के खुशमिजाजी का भी जिक्र किया और कहा कि वो हैरान हैं कि जो लड़की यूट्यूब पर वीडियो के जरिए और सेट पर अपने को-स्टार को हंसाती थी वो कैसे आत्महत्या कर सकती है?

क्यों होती हैं आत्महत्याएं

अपने इस वीडियो में मुकेश खन्ना ने आत्महत्या करने के कारणों पर भी बात की. उन्होंने कहा कोई भी ऐसा कदम तब उठाता है जब वो अकेला होता है, आर्थिक दिक्कत होती या फिर अचनाक ब्रेकअप होने से डिप्रेशन में चले जाना.

इस चीज को रोका जा सकता है

मुकेश खन्ना ने इस वीडियो में ये भी कहा, “जब कभी भी ऐसी कोई घटना होती है तो एक जिंदगी इस दुनिया से चली जाती है, को-स्टार हैरानी जताते है और इंडस्ट्री आगे बढ़ते रहती है, लेकिन ये आत्महत्या का दौरा कब रुकेगा? इसे आप रोक सकते हैं या मैं रोक सकता हूं, मेरा ऐसा कहना नहीं है, लेकिन इस चीज को रोका जा सकता है.”

इस चीज को रोकने के लिए मुकेश खन्ना ने एक ऐसी संस्था बनाने की सलाह दी, जहां काउंसलर हों, डॉक्टर हों. और जब कभी कोई एक्टर या एक्ट्रेस डिप्रेशन में जाए तो उसे इस संस्था में जाने को कहा जाए, जहां उन्हें काउंसलिंग मिले और ये सब बिना पैसे लिए किया जाए. मुकेश खन्ना के मुताबिक एकजुट होकर इस समस्या को दूर किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- 

Diwali 2022: विक्की कौशल को 'पंजाब की कैटरीना' ने लगाया गले, तस्वीरें शेयर कर शहनाज गिल ने कहा- 'अब बनी बात'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
'ऐसे रोते नहीं', 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर को रोता देख साजिद खान ने दिया 5 गानों का ऑफर
'ऐसे रोते नहीं', 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर को रोता देख साजिद खान ने दिया 5 गानों का ऑफर
डिज्नी ने ठुकराया था रामानंद सागर की 'रामायण' का ऑफर, ललित मोदी ने बताई हैरान कर देने वाली वजह
रामानंद सागर की 'रामायण' को डिज्नी ने क्यों किया था रिजेक्ट? ललित मोदी ने बताई वजह
शादी के दिन ही पत्नी तान्या से भिड़े मिस्टर फैजू, पिता से भी हुई बड़ी भूल, व्लॉग को मिले 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज
शादी के दिन ही पत्नी तान्या से भिड़े मिस्टर फैजू, पिता से भी हुई बड़ी भूल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget