एक्सप्लोरर

प्रत्युषा बनर्जी के पूर्व प्रेमी राहुल राज सिंह पर कसा कानूनी शिकंजा, दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला

राहुल पर लोगों ने कथित रूप से लाखों रुपयों की धोखाधड़ी करने के लिए मामला दर्ज किया है, ये लोग उस पार्टी में शरीक हुए थे जिसकी मेजबानी राहुल ने नए साल पर की थी.

दिवंगत अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी के पूर्व प्रेमी राहुल राज सिंह पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है. मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, टीवी अभिनेता ने जुहू के एक होटल में नए साल की पार्टी की मेजबानी की. राहुल पर लोगों ने कथित रूप से लाखों रुपयों की धोखाधड़ी करने के लिए मामला दर्ज किया है, ये लोग उस पार्टी में शरीक हुए थे जिसकी मेजबानी राहुल ने नए साल पर की थी. बताया जाता है कि उन्होंने गायक अंकित तिवारी को मेहमानों के सामने पेश करने का वादा किया था, मगर ऐसा नहीं हुआ. होटल में जब गायक को मेहमानों के सामने पेश नहीं किया गया तो कर्मचारियों ने खाना और ड्रिंक परोसना बंद कर दिया.

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सांताक्रूज़ पुलिस स्टेशन में होटल के कर्मचारियों की तरफ उन नुकसानों के बारे में शिकायत की, जिन्हें मेहमानों की तरफ से बर्बाद किया गया. राहुल की तरफ से वादा पूरा नहीं किए जाने से नाराज मेहमानों ने कथित रूप से 6 लाख रुपए के सामान बर्बाद कर दिए. जल्द ही इस मामले में धोखाधड़ी के लिए राहुल राज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई.

होटल के आरोपों का खंडन करते हुए सिंह ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, “मैं होटल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने जा रहा हूं. मैंने कम से कम 900 मेहमानों के लिए खाना और शराब के लिए 18 लाख रुपये का भुगतान किया था. हालांकि, होटल ने आधी रात के बाद भोजन परोसना बंद कर दिया ... और मेहमान नाराज हो गए. "

टीओआई की एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि राहुल सात लाख रुपये की राशि के बिल का निपटारा किए बिना ही इवेंट से चले गए. अभिनेता ने एंट्री शुल्क के रूप में 5,000 रुपये से 10,000 रुपये प्रति व्यक्ति चार्ज किया था.

राहुल हाल ही में खबरों में थे जब उन्होंने प्रेमिका सलोनी शर्मा से शादी की. दोनों ने बीते साल 15 नवंबर को कोर्ट मैरिज की थी.

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें राहुल राज सिंह की दिवंगत अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी प्रेमी थे. अभिनेता के साथ अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर दो साल पहले उन्होंने आत्महत्या कर ली थी. कहा जाता है कि प्रत्यूषा ने अन्य महिलाओं के साथ राहुल की निकटता को लेकर यह चौंकाने वाला कदम उठाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन चलाते- चलाते कीचड़ में जा गिरी रुतुजा सावंत, 'दो दुनिया एक दिल' से एक्ट्रेस का बीटीएस वीडियो हुआ वायरल
कीचड़ में जा गिरी रुतुजा सावंत, 'दो दुनिया एक दिल' से एक्ट्रेस का बीटीएस वीडियो हुआ वायरल
‘करण कुंद्रा ने मुझे हल्के में लिया’ कृतिका कामरा ने जब अपने रिश्ते को लेकर किया था चौंकाने वाला खुलासा
‘करण कुंद्रा ने मुझे हल्के में लिया’ कृतिका कामरा ने जब अपने रिश्ते को लेकर किया था चौंकाने वाला खुलासा
प्रियंका चाहर चौधरी संग ब्रेकअप के बाद अंकित गुप्ता कर रहे हैं शादी की तैयारी? खुद दुनिया के सामने बताई सारी प्लानिंग
प्रियंका चाहर चौधरी संग ब्रेकअप के बाद अंकित कर रहे हैं शादी की तैयारी? खुद बताई सारी प्लानिंग
अपने ही बयान से पलटे गौरव खन्ना, 50 लाख रुपये की प्राइज मनी को लेकर अब कह डाली ये बात
अपने ही बयान से पलटे गौरव खन्ना, 50 लाख रुपये की प्राइज मनी को लेकर अब कही ये बात

वीडियोज

Israel-Iran War-ईरान में सत्ता परिवर्तन? पूर्व शासक के वंशज ने कहा—'मैं बागडोर संभालने को तैयार हूं'
Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
Exclusive: अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
नेशनल हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई एनुअल FASTag टोल पास की फीस; जानें अब कितना होगा खर्च?
नेशनल हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई एनुअल FASTag टोल पास की फीस; जानें अब कितना होगा खर्च?
Video: जमीन नापने आए पटवारी को गांव वालों ने लट्ठ लेकर दौड़ाया, वीडियो देख यूजर्स बोले, लो नप गई जमीन
जमीन नापने आए पटवारी को गांव वालों ने लट्ठ लेकर दौड़ाया, वीडियो देख यूजर्स बोले, लो नप गई जमीन
Embed widget