एक्सप्लोरर

क्या तुलसी के बेटे अंगद की बेगुनाही होगी साबित? ये हसीना लगाएगी वीरानी परिवार का बेड़ा पार

वीरानी परिवार में संकट की घड़ी है क्योंकि अंगद को पुलिस ने एक्सीडेंट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और तुलसी भी उसे बेल दिलाने से इनकार कर देती है. आगे के एपिसोड में ये दिखेगा की अंगद निर्दोष है.

'क्योंकि सास भी कभी बहू' थी में जबरदस्त एंटरटेनमेंट दिख रहा है. बीते एपिसोड में ये दिखाया गया कि तुलसी वीरानी के बेटे अंगद को पुलिस पकड़ कर ले जाती है और उसे ड्रिंक एंड ड्राइव केस में हवालात में बंद कर देती है. इसके साथ ही अंगद पर एक्सीडेंट का भी आरोप लगा है. उसके मेडिकल ट्रेस में शराब के ट्रेस मिले हैं जिसे देख तुलसी भड़क जाती है और अपने बेटे को बेल दिलाने से साफ इनकार करती है. लेकिन अपकमिंग एपिसोड में धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिलेगा.

वीरानी परिवार के लिए मसीहा बनेगी ये लड़की
हाल ही में स्टार प्लस में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सीरियल के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया. इसमें दिखाया जा रहा है कि चॉल में रहने वाली लड़की तुलसी के जीवन में मसीहा बन उसकी ये परेशानी दूर करेगी.शो में एक नए किरदार की एंट्री हो चुकी है जिसे पिछले एपिसोड में तुलसी की तरह ही दूसरों की मदद करते देखा गया. ये लड़की ट्रैफिक पुलिस की बहन है जो अंगद को निर्दोष साबित करने में तुलसी की मदद करने वाली है. प्रोमो में ये लड़की तुलसी को फोन कर ये बताती दिखी कि उनका बेटा निर्दोष है. ये लड़की सीसीटीवी फुटेज के जरिए अंगद की बेगुनाही साबित करने में वीरानी परिवार की मदद करेगी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by StarPlus (@starplus)

अंगद का वीरानी परिवार से नहीं है खून का रिश्ता?
अंगद और पूरा वीरानी परिवार तुलसी को समझाने की कोशिश करता है लेकिन तुलसी बात नहीं समझती. जब अंगद अपनी मां को समझाने के लिए अपने दोस्त को फोन करता है तब उसका दोस्त पलट जाता है और कहता है कि अंगद ही उस वक्त गाड़ी चला रहा था. ये सुनकर तुलसी आग बबूला हो जाती है.अंगद की बात सुनकर पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक करने की बात करती है. जब हेमंत बेल पेपर्स लेकर आता है तो तुलसी उसे रोक देती है क्योंकि उसका मानना है कि अगर अंगद ने गलती है तो उसे सज़ा मिलनी चाहिए. इसके बाद गायत्री तुलसी पर तंज कसकर कहती है कि तुलसी ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि अंगद से उसका खून का रिश्ता नहीं है. गायत्री के ऐसा कहने के बाद इस राज से भी पर्दा उठ जाता है कि तुलसी की बहन केसर के गुजर जाने के बाद उसके बच्चों अंगद, पारी और रित्विक को मिहिर और तुलसी ने गोद ले लिया था. यानी तुलसी इन तीनो बच्चों की मां नहीं बल्कि मासी है. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में बड़ा ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में बड़ा ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान
श्रेया कालरा को लेकर बायस्ड थीं फराह खान? 'लॉक अप 2' के बाद होस्ट ने बताई पूरी सच्चाई
श्रेया कालरा को लेकर बायस्ड थीं फराह खान? 'लॉक अप 2' के बाद होस्ट ने बताई पूरी सच्चाई
TV Serial Spoilers: दादी सा को मनाने में जुटे वसुधा और देव, आर्या ने खोला राजनांदिनी के अतीत से जुड़ा गुप्त दरवाजा
दादी सा को मनाने में जुटे वसुधा और देव, आर्या ने खोला राजनांदिनी के अतीत से जुड़ा गुप्त दरवाजा

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget