एक्सप्लोरर

Koffee with Karan: महिला विरोधी टिप्पणी पर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या हुए ट्रोल, मांगी माफी, कही ये बात

Koffee with Karan के लेटेस्ट एपिसोड में टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने निराशाजनक और विवादित बयान के लिए माफी मांगी हैं.

नई दिल्ली: Koffee with Karan के लेटेस्ट एपिसोड में टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने निराशाजनक और विवादित बयान के लिए माफी मांगी हैं. भारतीय ऑलराउंडर हाल ही में अपनी टीम के साथी केएल राहुल के साथ शो में नजर आए थे. शो के दौरान पांड्या ने कुछ ऐसी बाते कही जिससे फैन्स नाराज हो गए.

हालांकि अब उन्होंने माफी मांगते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, 'कॉफी विद करण में कही गई अपनी बातों से मैंने जिन्हें भी दुख पहुंचाया है, उनसे मैं माफी मांगना चाहता हूं. मैं शो के नेचर के साथ बह गया था. मेरा किसी की भी भावनाएं आहत करने का कोई इरादा नहीं था.

बता दें कि शो के दौरान हार्दिक पांड्या से जब उनके रिलेशनशिप को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ ऐसे जवाब दिए जिससे लोग नाराज हो गए. लड़कियों के साथ संबंध को लेकर जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि उनके परिवार वालों की सोच काफी खुली हुई है और जब उन्होंने पहली बार लड़की के साथ शारीरीक संबंध बनाए तो घर आकर कहा, आज करके आया है. इस जवाब से फैन्स काफी नाराज हैं. खासकर महिलाओं ने उनको ट्विटर पर ट्रोल किया है.

इसके बाद एक और सवाल का जवाब देत हुए उन्होंने महिली विरोधी बात कही. पांड्या ने अपने पुराने समय को याद करते हुए बताया कि वह अपने माता-पिता को पार्टी में लेकर गए जहां उन्होंने बेटे से पूछा कि किस महिला को देख रहा है? उन्होंने एक के बाद एक सभी महिलाओं की तरफ ऊंगली दिखाकर बताया कि मैं सभी को देख रहा हूं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
TV Serial Spoilers: वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget