एक्सप्लोरर

KBC 13: 7 करोड़ रुपये का वो सवाल जिसने सीजन के दूसरे करोड़पति Sahil को किया शो छोड़ने पर मजबूर, क्या आप जानते हैं सही जवाब?

KBC 13: कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के 13 सीजन में शो को अपना दूसरा करोड़पति मिल गया है. बता दें कि छतरपुर के साहिल ने अमिताभ बच्चन के सवाल का सही जवाब देते हुए 1 करोड़ रुपये जीत लिए हैं.

KBC 13: कौन बनेगा करोड़पति (KBC) देश के सबसे पसंदीदा क्विज शोज में शुमार है. शो में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सवालों का जवाब देकर कई लोग करोड़पति बने हैं और कई लखपति. इस बार साहिल अहिरवार सीजन 13 के दूसरे करोड़पति कंटेस्टेंट बनने में कामयाब हुए हैं. वो शो में एक करोड़ रुपये जीतकर अपने घर लौटे. हालांकि सात करोड़ रुपये के लिए पूछे गए सवाल को देखकर साहिल अहिरवार फंसते दिखे और उन्होंने रिस्क ना उठाते हुए शो को क्विट करना ही बेहतर समझा. क्या आप जानते हैं 7 करोड़ रुपये के उस सवाल का जवाब जिसने साहिल अहिरवार को शो छोड़ने पर मजबूर कर दिया.

साहिल बने सीजन के दूसरे करोड़पति

वीरवार रात को टीवी पर एयर हुए एपिसोड में मध्य प्रदेश के छतरपुर के रहने वाले 19 साल के साहिल अहिरवार सीजन के दूसरे करोड़पति बने. साहिल आईएएस अफसर बनना चाहते हैं. संस्कृत भाषा को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब देकर साहिल ने शो में एक करोड़ रुपये की धनराशि जीती. हालांकि सात करोड़ रुपये के लिए साहिल से जीव विज्ञान से जुड़ा सवाल पूछा गया था. 7 करोड़ के जैकपॉट सवाल के लिए साहिल सही जवाब को लेकर आत्मविश्वास नहीं जुटा सके और शो को क्विट करने का फैसला किया.

ये था 7 करोड़ का सवाल

दरअसल साहिल से सवाल पूछा गया था कि ऐसी चिड़िया का नाम  बताएं जिसका पाचन तंत्र एक शाकाहारी की तरह काम करता है और जो पत्तियों के साथ कीट भी खा सकती है. इस सवाल के लिए जो विकल्प दिए गए थे उनमें शूबिल स्टोर्क, होटजिन, शोवेलर, गालापेगोस कोर्मोरेंट शामिल थे. इसका सही जवाब था होटजिन. साहिल ने इस सवाल को क्विट किया और एक करोड़ रुपये की राशि और एक कार लेकर घर गए.

मां के लिए घर बनाएंगे साहिल

इस कामयाबी को लेकर साहिल ने कहा कि करोड़पति का खिताब जीतना एक बड़ी उपलब्धि है. जब अमिताभ बच्चन ने इसकी घोषणा की तो मैं इसपर यकीन भी नहीं कर सका था. इस पैसे से मैं अपनी मां के लिए नया घर बनाउंगा. छोटे भाई को नया क्रिकेट सेट दूंगा और और अपना आईएएस बनने का सपना साकार करूंगा.

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss 15: Tejasswi Prakash और Karan Kundrra में बढ़ रही है नजदीकियां, एक दूसरे से शेयर की दिल की बात

Samantha Ruth Prabhu Vacation: नागा चैतन्य से अलग होने के बाद सामंथा रुथ वेकेशन के लिए पहुंचीं ऋषिकेश, लग्जरी रूम का किराया उड़ा देगा आपके होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
'तारक मेहता' में एक्टिंग की चाह में 900 किलोमीटर चला 16 साल का नाबालिग, असित मोदी बोले- सपने जरूर देखो
'तारक मेहता' में एक्टिंग की चाह में 900 किलोमीटर चला 16 साल का नाबालिग, असित मोदी बोले- सपने जरूर देखो
Bigg Boss फेम लोपामुद्रा राउत के घर हुई 1 करोड़ रुपये की चोरी का मामला सुलझा, बिहार से गिरफ्तार हुआ आरोपी
'बिग बॉस' फेम लोपामुद्रा राउत के घर हुई 1 करोड़ रुपये की चोरी का मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार
पति हिमांशु से अलग होने की खबरों पर भड़कीं अमृता खानविलकर, लीगल नोटिस की धमकी दी
पति हिमांशु से अलग होने की खबरों पर भड़कीं अमृता खानविलकर, लीगल नोटिस की धमकी दी

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget