एक्सप्लोरर

आज रात 9 बजे से शुरु हो रहा KBC क्विज गेम शो का 11वां सीजन, होस्ट होंगे अमिताभ बच्चन

'कौन बनेगा करोड़पति' ब्रिटिश कार्यक्रम 'हू वॉन्ट्स टू बी ए मिलिनेयर?' पर आधारित है. अमिताभ बच्चन इसके दस सीजन्स की मेजबानी कर चुके हैं. केवल तीसरे सीजन की मेजबानी सुपरस्टार शाहरुख खान ने की थी, लेकिन यह दर्शकों पर प्रभाव छोड़ने में नाकामयाब रहा था.

मशहूर क्विजगेम शो कौन बनेगा करोड़पति आज से शुरू हो रहा है. बीते सीजन की ही तरह इस सीजन को भी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ही होस्ट कर रहे हैं. बीते दिनों हमने आपको बताया था कि केबीसी के लिए मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने शूटिंग शुरू कर ली है. अब इस कड़ी को आगे अंजाम देते हुए चैनल की तरफ से शो का नया टीजर भी रिलीज कर दिया है. अब इंतजार की घड़ियां आज रात 9 बजे से शो के 11वें सीजन की शुरुआत होने वाली है.

हाल ही में रिलीज हुए टीजर में अभिताभ बच्चन की शो के सेट पर धमाकेदार होती एंट्री नजर आई. टीजर में उन्होंने शो के सेट की खासियत के बारे में बताया, और दर्शकों से 19 अगस्त तक का इंतजार करने के लिए कहा क्योंकि शो का प्रीमियर 19 अगस्त को हो रहा है.

View this post on Instagram
 

Mark your calendars: 19th August, 9 PM, #KBC with @amitabhbachchan . See you there!

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on

बीते दिनों शो का नया ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया गया है. इस साल अगस्त में प्रीमियर के लिए तैयार शो का आने वाला सीजन अपने सपनों का पीछे डटे रहने की बात करता है. जैसा कि शो की थीम है - विश्वास है खड़े रहो, अड़े रहो! सीजन 11 के हालिया ट्रेलर में एक दर्जी के बेटे की कहानी बयान की गई है जो बड़े सपने देखता है मगर आसपास के लोग उसका मजाक उड़ाते नजर आते हैं.

ट्रेलर में एक दर्जी अपने बेटे को जल्दी कपड़े सिलने के लिए कहता है. बेटा कहता है - 'मुझे सिलाई नहीं विदेश में पढ़ाई करनी है.' इस पर महिला ग्राहक की हंसी फूट पड़ती है, जबकि उसके आसपास के अन्य लोग उसके असंभव सपने के लिए उसका मजाक उड़ाते हैं. वे एक मुस्कान के साथ सभी उसे चिढ़ाते हैं, और फिर एक दिन उसे कैलिफोर्निया बिजनेस स्कूल से ऑफर लेटर मिलता है. इसके बाद दूसरों का रवैया तुरंत बदल जाता है और वे कड़ी मेहनत के लिए उसकी प्रशंसा करते हैं.

प्रतिभाशाली लड़का अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठा दिखाई देता है. मेगास्टार दर्शकों को सलाह देता है कि वे अपने सपनों का पीछा करते रहें और निराश न हों.

कौन बनेगा करोड़पति का प्रीमियर अगस्त में होगा और रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनी टीवी की लेडीज स्पेशल और पटियाला बेब्स के ऑफ एयर होने के बाद क्विज शो इनकी जगह लेने वाला है. एक एंटरटेन्मेंट पोर्टल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कौन बनेगा करोड़पति 11 अपने नियमित समय पर रात 9 बजे टेलीकास्ट होगा.

पिछले सीज़न की सफलता के बाद बिग बी ने मार्च में शो के लिए तैयारी शुरू कर दी थी. उन्होंने अपने फैंस को इस बारे में बताया, "केबीसी' के लिए तैयारी शुरू हो गई है और यहां हम परिचय, सिस्टम, नए इनपुट सीखने, रिहर्सल करने, एक और साल के लिए तैयार होने के लिए बढ़ चले हैं."

'कौन बनेगा करोड़पति' ब्रिटिश कार्यक्रम 'हू वॉन्ट्स टू बी ए मिलिनेयर?' पर आधारित है. अमिताभ बच्चन इसके दस सीजन्स की मेजबानी कर चुके हैं. केवल तीसरे सीजन की मेजबानी सुपरस्टार शाहरुख खान ने की थी, लेकिन यह दर्शकों पर प्रभाव छोड़ने में नाकामयाब रहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Idol 16 Grand Finale Winner: ज्योतिर्मयी नायक बनी 'इंडियन आइडल 16' की विनर, ट्रॉफी के साथ मिला 20 लाख कैश प्राइज मनी
ज्योतिर्मयी नायक बनी 'इंडियन आइडल 16' की विनर, ट्रॉफी के साथ मिला 20 लाख कैश प्राइज मनी
'मुझे एक गंभीर बीमारी...', 3 दिनों तक दुबई के हॉस्पिटल में भर्ती थीं जैस्मिन भसीन, छलका दर्द
'मुझे एक गंभीर बीमारी...', 3 दिनों तक दुबई के हॉस्पिटल में भर्ती थीं जैस्मिन भसीन, छलका दर्द
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget