एक्सप्लोरर

टीवी अभिनेत्री कविता कौशिक ने ट्रोल करने वालों को कुछ इस तरह दिया मुंहतोड़ जवाब

आज के दौर में सोशल मीडिया के बुरे पहलुओं में से एक है सेलिब्रिटीज को उनके पोस्ट पर बुरे शब्द लिख कर ट्रोल करना. चाहे वह हिना खान, करण पटेल, दिव्यांका त्रिपाठी, शामा सिकंदर, अनुशा दांडेकर, या कविता कौशिक हों - इन कलाकारों के फैंस का एक बुरा चेहरा उस वक्त सामने आता है जब उनके फैंस उनकी किसी पोस्ट पर ट्रोल करना शुरू कर देते हैं.

मुंबई: सोशल मीडिया अपने पसंदीदा सितारों के साथ बातचीत करने उनसे जुड़े रहने का एक अनोखा जरिया है. सोशल मीडिया के जरिए सेलेबल्स अपनी जिंदगी के कुछ पलों को अपने फैंस के बीच शेयर करते हैं ताकि वे आपस में इंटरएक्ट कर सकें. मगर आज के दौर में सोशल मीडिया के बुरे पहलुओं में से एक है सेलिब्रिटीज को उनके पोस्ट पर बुरे शब्द लिख कर ट्रोल करना. चाहे वह हिना खान, करण पटेल, दिव्यांका त्रिपाठी, शामा सिकंदर, अनुशा दांडेकर, या कविता कौशिक हों - इन कलाकारों के फैंस का एक बुरा चेहरा उस वक्त सामने आता है जब उनके फैंस उनकी किसी पोस्ट पर ट्रोल करना शुरू कर देते हैं.

Did anyone miss me ?

A post shared by Kavita Kaushik (@ikavitakaushik) on

सोशल मीडिया अपनी ओपिनियन जाहिर करने का एक मंच है मगर उसकी जगह पर लोगों की तरफ से चीप कमेंट्स, फूहड़ और शर्मनाक बातें करना आम हो गया है. इसके अलावा, फीमेल सेलेबल्स इसका सबसे अधिक सामना करती हैं. इन अभिनेत्रिओं में से कविता कौशिक भी एक ऐसी सेलिब्रिटी हैं जो कई बार अपनी बिकिनी आउटिंग के लिए ट्रोल की जा चुकी हैं. टीवी की इस मशहूर अभिनेत्री ने ट्रोल किए जाने वाले ऐसे सिस्टम पर अपनी बात जाहिर की है और उन ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बात चीत करने के दौरान कहा, ''हमें अपने बुजुर्गों का सम्मान करना सिखाया जाता है, लेकिन मुझे लगता है कि हमें बच्चों को सही और गलत, अच्छे और बुरे के बीच अंतर करने के लिए भी सिखाया जाना चाहिए, और लोगों के साथ उनके व्यवहार के अनुसार व्यवहार करना चाहिए, उनकी उम्र के हिसाब से नहीं.''

❤️

A post shared by Kavita Kaushik (@ikavitakaushik) on

कविता ने कहा, "मुझे लगता है कि मेरे पोस्ट पर लोगों के चीप कमेंट शायद इसलिए आए क्योंकि मैं शॉर्ट्स में, बिकिनी में या शायद टाइट टी-शर्ट में होउंगी, लेकिन जब मैं सलवार कमीज पहनती हूं और सिर से पैर की अंगुली तक ढंकी रहती हूं तब भी मुझे ऐसे चीप कमेंट मिलते हैं. मैं अपनी बॉडी के साथ बहुत कंफर्टेबल हूं, इसलिए मैं योग या बिकिनी जैसी इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते समय ध्यान नहीं देती, लेकिन मेरे पति फिल्म दुनिया से नहीं हैं और वह इस तरह की अश्लील टिप्पणियों से प्रभावित हो जाते हैं, और यह मेरे साथ ठीक नहीं है."

Unfiltered .. ocean , nature , wind, sand , aur ? Aur tummmm ... ❤️

A post shared by Kavita Kaushik (@ikavitakaushik) on

अभिनेत्री ने यह भी बताया कि लड़कियों को किसी से भी डरना नहीं चाहिए. कविता ने कहा "जो ऐसे चीप कमेंट करते हैं मैं उन लोगों को बताना चाहती हूं कि मैं उन्हें बेनकाब कर दूंगी और पुलिस शिकायत भी दर्ज करूंगी. दुनिया बदल गई है और महिलाओं को अब डरने की जरूरत नहीं है. मैं सोशल मीडिया को अपनी ताकत बनाने के लिए वहां सभी लड़कियों को बताना चाहती हूं कि यह एक अद्भुत मीडियम है. ऐसे कुछ लोग हैं जो दूसरों के लिए अपने खुशी या पागलपन के लिए इस मीडियम को बर्बाद कर रहे हैं. आइए उन्हें ऐसा नहीं करने दें और उन्हें बेनकाब करें.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सालों से अलग रह रहे हैं...', संजीव सेठ संग अलग होने पर लता सभरवाल ने दिया बड़ा बयान, रिश्ते को लेकर बताई सच्चाई
'सालों से अलग रह रहे हैं...', संजीव सेठ संग अलग होने पर लता सभरवाल ने दिया बड़ा बयान, रिश्ते को लेकर बताई सच्चाई
'मेरी गर्लफ्रेंड 7 और लड़कों को डेट कर रही थी', करण वाही ने डेटिंग लाइफ पर की बात
'मेरी गर्लफ्रेंड 7 और लड़कों को डेट कर रही थी', करण वाही ने डेटिंग लाइफ पर की बात
'मेरे देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना', छात्रों के प्रदर्शन के बीच एक्ट्रेस कविता कौशिक की पुलिस से अपील
'मेरे देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना', छात्रों के प्रदर्शन के बीच एक्ट्रेस कविता कौशिक की पुलिस से अपील
विधि-विधान के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने किया जुड़वा बच्चों का नामकरण, सामने आई खूबसूरत झलक
विधि-विधान के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने किया जुड़वा बच्चों का नामकरण, सामने आई खूबसूरत झलक

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget