एक्सप्लोरर

KBC First Crorepati: ये हैं केबीसी के पहले करोड़पति, 20 मिनट में ही दे दिए थे सारे सवालों के जवाब, अब कर रहे ऐसा काम...

KBC First Crorepati: सोनी टीवी का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के पहले करोड़पति हर्षवर्धन नवाथे थे, जो जीत के बाद पॉपुलर स्टार बन गए थे.

KBC First Crorepati Harshvardhan Nawathe: साल 2000 में सोनी टीवी पर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) की शुरुआत हुई थी. केबीसी के पहले सीजन की कमान भी बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने संभाली थी, जो तीसरे सीजन (शाहरुख खान द्वारा होस्ट किया गया) छोड़कर आज तक केबीसी को होस्ट कर रहे हैं. शो में कई कंटेस्टेंट्स आते हैं और जाते हैं, लेकिन करोड़पति बनने का सफर बहुत कम लोग ही तय कर पाते हैं. किसी भी शो में चाहे जितने विनर बन जाएं, लेकिन पहले विनर की बहुत अहमियत होती है और केबीसी के पहले करोड़पति भी उन्हीं में से एक हैं.

केबीसी के पहले करोड़पति (KBC First Crorepati) कंटेस्टेंट हर्षवर्धन नवाथे (Harshvardhan Nawathe) बने थे, जिन्होंने 1 करोड़ रुपये जीते थे. प्राइज मनी जीतने के बाद हर्षवर्धन स्टार बन गए थे. उन्होंने कई इवेंट्स में जाकर अपने एक्सपीरियंस शेयर किए, यहां तक कि वह टीवी शोज में भी बतौर चीफ गेस्ट नजर आए. लोग उनसे ऑटोग्राफ मांगने के लिए बेताब रहते हैं. कुल मिलाकर वह एक स्टार बन चुके थे.

20 मिनट में दिए थे केबीसी के सभी सवाल के जवाब

एक पुराने इटंरव्यू में हर्षवर्धन ने खुलासा किया था कि, उन्होंने महज 20 मिनट में सभी सवालों के जवाब दे दिए थे. उन्होंने कहा था, “मैंने 20 मिनट में सवालों के जवाब दे दिए थे. मैंने दोपहर 12 बजे सेट में प्रवेश किया और 12.30 बजे तक मैं जीत गया था. मैं इस जीत को डाइजेस्ट नहीं कर पा रहा था और मैंने पैसे जीतने के बारे में नहीं सोचा था. एक रियलिटी शो की जीत कुछ समय के लिए होती है जो आप आगे करते हैं वह आप पर निर्भर करता है. केबीसी की जीत ने मुझे अपना जीवन बनाने के लिए एक मौका दिया. मैं छोटी उम्र में आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो गया था.”

अब कौन सा काम कर रहे हैं हर्षवर्धन

हर्षवर्धन केबीसी में करोड़पति बनने के बाद इतने पॉपुलर हो गए थे कि, उन्हें राजनीति में आने का ऑफर मिला था. उन्होंने रैंप वॉक और एड शूट्स भी किए. वह सिविल सर्विसेस में जाना चाहते थे, लेकिन करोड़पति बनने के बाद वह यूके एमबीए की पढ़ाई के लिए चले गए. इसके बाद उन्होंने कॉर्पोरेट लाइफ को शुरू करने के लिए भारत वापसी की थी. कई कंपनियों में काम कर चुके हर्षवर्धन वर्तमान समय में महिंद्रा कंपनी के साथ काम कर रहे हैं. फिलहाल, वह अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

KBC 14: अमिताभ बच्चन से 20 साल पहले एक होटल में मिला था कंटेस्टेंट, फर्स्ट मीटिंग का किस्सा सुन बिग बी ने कह दी ऐसी बात

रणबीर कपूर के सपोर्ट में उतरीं Gauahar Khan ने ट्रोल करने वालों को लताड़ा, पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget