एक्सप्लोरर

रणबीर कपूर के सपोर्ट में उतरीं Gauahar Khan ने ट्रोल करने वालों को लताड़ा, पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर कही ये बात

Gauahar Khan Supports Ranbir Kapoor: टीवी अभिनेत्री गौहर खान ने हाल में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था. सोशल मीडिया पर गौहर एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं.

Gauahar Khan Supports Ranbir Kapoor: टीवी अभिनेत्री गौहर खान (gauhar Khan) एक बार फिर चर्चा में हैं. बेबाक और बिंदास अभिनेत्री हमेशा सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार रखती रही हैं. वह मुखर हैं डरने वाले लोगों में से नहीं हैं. अभिनेत्री ने फिलहाल अपने एक ट्वीट से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर ली हैं. गौहर ने बीते दिनों विवादों में रहे अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को सपोर्ट किया है. उन्होंने रणबीर कपूर के एक वीडियो को ट्रोल किए जाने पर लोगों को जमकर लताड़ लगाई है. फिल्म रॉकेट-सिंह में रणबीर कपूर की को-एक्टर रहीं गौहर खान ने लोगों से पति-पत्नी के रिश्ते में हल्के-फुल्के मजाक को लेकर नॉर्मल रहने की अपील की. 

लाइव सेशन में आलिया का मजाक उड़ा बैठे थे रणबीर 

रअसल, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) के प्रोमोशन में बिजी हैं. ऐसे में बीते दिनों दोनों कलाकार एक एक लाइव सेशल में मीडिया और फैंस से बात कर रहे थे तब रणबीर ने आलिया के वजन पर कमेंट (Ranbir Kapoor Joke Alia Bhatts Weight) कर दिया था. रणबीर ने आलिया की ओर इशारा करके कहा था कि, 'फिलहाल कोई है जो फैल गया है' इस कमेंट् पर नेटिज़न्स भड़क गए थे और अभिनेता को जमकर ट्रोल किया गया था. हालांकि अभिनेत्री गौहर ने इसे हल्का-फुल्का मजाक कहकर इग्नोर करने को कहा है. 

उन्होंने एक ट्वीट करके लिखा, "आजकल लोग ‘कुछ ज्यादा ही संवेदनशील’ हो गए हैं. अब अपनी बीवी से कुछ हलका फुलका मजाक करने पर भी पाबंदी है, क्या पता कौन कहां पे ऑफेंड हो जाए. चिल पिल ले लो यार, लाइट लो, यह दुनिया के बहुत सारे मुद्दों को हल कर देगा."

यूजर्स ने गौहर को हिपोक्रेट कहा

हालांकि गौहर खान के इस ट्वीट पर कुछ यूजर ने उन्हें ही हिपोक्रेट कह डाला. एक यूजर ने लिखा, रणबीर की इस बात में कोई जोक नहीं था. पति-पत्नी वाले मजाक घर पर करें, पब्लिक प्लेस में आकर प्रेग्नेंट पत्नी के वजन का मजाक उड़ा गलत हरकत थी. ये सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट लगा."  

अपने बयान पर रणबीर ने मांगी थी माफी

हालांकि सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जाने के बाद अभिनेता रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के वजन का मजाक उड़ाने पर माफी मांगी (Ranbir Kapoor Apologized) थी. चेन्नई में अपनी आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए एक प्रेस कार्यक्रम के दौरान, रणबीर ने इस बारे में बात की और कहा कि, उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था. रणबीर ने कहा,  “सबसे पहले, मैं अपनी पत्नी से उसके आने से मेरी लाइफ में जो कुछ भी है उससे प्यार करता हूं. यह एक मजाक था जो जो लोगों को अच्छा नहीं लगा. मेरा इरादा मजाक उड़ाने का नहीं था. मैंने बाद में आलिया से इस बारे में बात की और वह हंस पड़ीं. मेरे जोक्स के साथ ये समस्या है कि वो मेरे फेशियल एक्सप्रेशन से मैच नहीं हो पाते हैं. मैं उन लोगों से माफी मांगता हूं जो इस बात पर भड़के थे.”

दरअसल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार बड़े परदे पर फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे. अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. 

कार्तिक आर्यन को देख दहाड़े मार रोने लगी ये फीमेल फैन, एक्टर ने किया कुछ ऐसा कि होने लगी जमकर तारीफ

भाई के साथ घूमने गईं Shehnaaz Gill ने शेयर की ये मजेदार वीडियो, फैंस को याद आए सिद्धार्थ शुक्ला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सालों से अलग रह रहे हैं...', संजीव सेठ संग अलग होने पर लता सभरवाल ने दिया बड़ा बयान, रिश्ते को लेकर बताई सच्चाई
'सालों से अलग रह रहे हैं...', संजीव सेठ संग अलग होने पर लता सभरवाल ने दिया बड़ा बयान, रिश्ते को लेकर बताई सच्चाई
'मेरी गर्लफ्रेंड 7 और लड़कों को डेट कर रही थी', करण वाही ने डेटिंग लाइफ पर की बात
'मेरी गर्लफ्रेंड 7 और लड़कों को डेट कर रही थी', करण वाही ने डेटिंग लाइफ पर की बात
'मेरे देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना', छात्रों के प्रदर्शन के बीच एक्ट्रेस कविता कौशिक की पुलिस से अपील
'मेरे देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना', छात्रों के प्रदर्शन के बीच एक्ट्रेस कविता कौशिक की पुलिस से अपील
विधि-विधान के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने किया जुड़वा बच्चों का नामकरण, सामने आई खूबसूरत झलक
विधि-विधान के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने किया जुड़वा बच्चों का नामकरण, सामने आई खूबसूरत झलक

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget