इस तारीख को होगी कौन बनेगा करोड़पित के 9वें सीजन की समाप्ती

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का प्रसिद्ध गेम शो 'कौने बनेगा करोड़पति' अपने 9वें सीजन के साथ जारी है. इस शो के सभी सीजन सफल रहे हैं और हर बार शो के निर्माता और अमिताभ बच्चन ने खेल को काफी ऊंचे स्तर पर ले गए हैं. यह शो ज्यादातर हफ्तों में टीआरपी चार्ट में हमेशा टॉप 10 में शुमार रहता है, मगर कौन बनेगा करोड़पति के फैंस के लिए यहां कुछ बुरी खबर हैं. ऐसी खबरें हैं कि जल्द ही केबीसी ऑफ-एयर हो जाएगा.
इंडिया फोरम में खबरों के मुताबिक, "बेहद पसंद किया गया गेम शो कौन बनेगा करोड़पति का 9वां सीजन इस महीने की 23 तारीख को दर्शकों से अलविदा कह देगा." पोर्टल ने यह भी बताया कि हिट गेम शो के टाइम स्लॉट में दो सीरियल्स को जगह मिलेगी. रिपोर्ट के मुताबिक, "इसके टाइम स्लॉट में 'लेडीज स्पेशल' और 'पटियाला बेब्स' जैसे दो नए शो दिखाए जाएंगे."
क्या केबीसी के इस सीजन के खत्म होने की वजह बिग बॉस की टीआरपी में कोई सुधार नजर आने वाला है? केबीसी के ऑफ एयर होने पर आपके विचार क्या हैं? हमें कमेंट कर के बताएं.
Source: IOCL
























