एक्सप्लोरर

KBC 16: केबीसी में 25 लाख के इस सवाल पर कंटेस्टेंट पारस मणि के छूटे पसीने, क्या आपको पता है सही जवाब?

KBC 16: 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में 25 लाख रुपये के इस सवाल को सुनकर कंटेस्टेंट पारस मणि सिंह के पसीने छूट गए. क्या आप जानते हैं इस सवाल का सही जवाब?

Kaun Banega Crorepati Season 16: पॉपुलर टीवी गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 16 के लेटेस्ट एपिसोड में बिहार के मुजफ्फरपुर के ई-रिक्शा चालक पारस मणि सिंह को बिग बी के सामने हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला. ई-रिक्शा चालक ने अमिताभ बच्चन के शो में गेम बढ़िया से खेला और कंटेस्टेंट की रातों-रात किस्मत बदल गई. 

25 लाख के इस सवाल पर कंटेस्टेंट के छूटे पसीने

'कौन बनेगा करोड़पति 16' के इंडियन चैलेंजर वीक का लेटेस्ट एपिसोड रोलओवर कंटेस्टेंट पारस मणि सिंह के साथ शुरू हुआ. ऑटो रिक्शा चालक पारस मणि सिंह ने शो में बताया कि उनकी लाइफ काफी मुश्किलों भरी रही है लेकिन उन्होंने जीवन में कभी हार नहीं मानी. वह ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थे और उनकी सर्जरी भी हुई थी. होस्ट अमिताभ बच्चन ने पारस मणि के गेमप्ले की तारीफ की और बताया कि कैसे उन्होंने पिछले एपिसोड में 80,000 रुपये जीते थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

उन्होंने शो की शुरुआत पारस के साथ की और 1,60,000 रुपये का सवाल पेश किया. जो था- इनमें से कौन सी नदी मुख्यतः विंध्य और सतपुड़ा पर्वतमाला के बीच बहती है? कंटेस्टेंट अपनी 'ऑडियंस पोल' लाइफलाइन की मदद लेता है और ऑप्शन डी नर्मदा के साथ जाता है. पारस मणि ने 'कौन बनेगा करोड़पति' देखने के लिए हर रात 9 बजे अपने रिक्शा को पार्क करने की अपनी दिनचर्या के बारे में एक मजेदार कहानी शेयर की. 

12,50,000 के सवाल का दिया सही जवाब

इसके बाद पारस ने सुपर संदूक खेला और 70,000 रुपये जीतने में कामयाब रहे. अगले कुछ सवालों के सही जवाब देने के बाद पारस मणि ने 6,40,000 रुपये जीत लिए. कंटेस्टेंट को अगले 12,50,000 के प्रश्न का सामना करना पड़ता है. जो था- जमैका में गन्ने के खेतों में चूहों को नियंत्रित करने के लिए भारत से किस प्राणी को लाने के परिणामस्वरूप कई स्थानीय पशु प्रजातियां विलुप्त हो गईं? 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

इस सवाल का जवाब देने में पारस मणि कंफ्यूज थे, इसलिए उन्होंने 'ऑडियंस पोल' लाइफलाइन का यूज करने का फैसला लिया. हालांकि जैसे ही वोट बराबर हो गए, उन्होंने एक और लाइफलाइन 'डबल डिप' की मदद ली. उन्होंने पहले ऑप्शन D) कोबरा को चुना लेकिन जवाब गलत था, फिर उन्होंने ऑप्शन A) नेवले को चुना और ये सही जवाब था.

ये था 25 लाख का सवाल

इसके बाद पारस का 25,00,000 रुपये के सवाल से सामना होता है. जो था- इनमें से किस लेखक ने गांधीजी से मिले बिना 1924 में 'महात्मा गांधी' नामक पुस्तक लिखी थी? सवाल सुनने के बाद पारस मणि ने ​​कहा कि महात्मा गांधी के अलावा उन्होंने किसी भी ऑप्शन के बारे में नहीं सुना है. उन्होंने 'वीडियो कॉल ए फ्रेंड' का यूज करने का फैसला किया. हालांकि उन्हें कोई मदद नहीं मिली और उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया. शो छोड़ने से पहले पारस मणि ने ऑप्शन C) थॉमस मान को चुना लेकिन सही जवाब ऑप्शन D) रोमन रोलैंड था. इसी के साथ बिहार के पारस मणि सिंह 12,50,000 रुपये घर ले जाते हैं.

 

यह भी पढ़ें:  बेटी को ऑनस्क्रीन बिकिनी पहने देख कैसा था मां हेमा मालिनी का रिएक्शन? ईशा देओल ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में बड़ा ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में बड़ा ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान
श्रेया कालरा को लेकर बायस्ड थीं फराह खान? 'लॉक अप 2' के बाद होस्ट ने बताई पूरी सच्चाई
श्रेया कालरा को लेकर बायस्ड थीं फराह खान? 'लॉक अप 2' के बाद होस्ट ने बताई पूरी सच्चाई
TV Serial Spoilers: दादी सा को मनाने में जुटे वसुधा और देव, आर्या ने खोला राजनांदिनी के अतीत से जुड़ा गुप्त दरवाजा
दादी सा को मनाने में जुटे वसुधा और देव, आर्या ने खोला राजनांदिनी के अतीत से जुड़ा गुप्त दरवाजा

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget