एक्सप्लोरर

जब Amitabh Bachchan को बॉक्सर मुहम्मद अली ने मारा था जोरदार मुक्का, बिग बी ने किया खुलासा

Kaun Banega Crorepati 14: क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' के लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया है कि, वो मुहम्मद अली से एक जोरदार मुक्का खा चुके हैं. जानें क्यों.

Kaun Banega Crorepati 14: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ (Kaun Banega Crorepati 14) का लेटेस्ट एपिसोड बेहद ही खास रहा, क्योंकि शो में देश को सम्मानित करने वाली दो गोल्ड मेडलिस्ट निखत जरीन (Nikhat Zareen) और मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) पहुंचीं. इस साल मीराबाई ने जहां कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) में गोल्ड मेडल जीता तो वहीं निखत ने महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप (Women's World Boxing Championships) में गोल्ड मेडल जीता.

अमिताभ बच्चन ने मीराबाई और निखत के साथ खूब सारी बातें कीं. दोनों ने बिग बी के साथ अपनी स्ट्रगल स्टोरी भी शेयर की. निखत जरीन ने ये भी बताया कि, जिन अंग्रेजों ने भारत पर राज किया, उनके देश में अपना झंडा गाढ़ना गर्व की बात है. इस बीच निखत ने महान बॉक्सर मुहम्मद अली (Muhammad Ali) को अपना रोल मॉडल बताया और इनसे जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया.

मुहम्मद अली को रोल मॉडल मानती हैं निखत जरीन

निखत ने बताया कि, शुरू में उन्हें बॉक्सिंग के बारे में कुछ पता नहीं था. तब वह मुहम्मद अली और माइक टायसन के वीडियोज देखकर सीखा करती थीं. गोल्ड मेडलिस्ट ने कहा, “जब मैंने वीडियो देखना शुरू किया तो मुझे मुहम्मद अली का खेलने का स्टाइल बहुत पसंद आया. उसके बाद से मैंने उन्हें अपना रोल मॉडल मान लिया. मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है, उनका फेमस सिग्नेचर स्टेप भी मुझे पता है और अगर आप मुझे अनुमति दें तो मैं इसे करना चाहती हूं. वह मुझे बहुत प्रेरित करते हैं और मैं उनके फुटवर्क की नकल करने की पूरी कोशिश करती हूं.”

मुहम्मद अली से अमिताभ बच्चन को मिल चुका है एक मुक्का

इसके बाद निखत जरीन मुहम्मद अली का सिग्नेचर स्टेप (Muhammad Ali Signature Step) करती हैं. इसके बाद बिग बी भी मुहम्मद अली के साथ एक किस्से को शेयर करते हैं. बिग बी ने बताया, “मैं उनसे एक बार उनके लॉस एंजेलिस बेवर्ली हिल्स स्थित घर पर मिल चुका हूं. मशहूर निर्माता-निर्देशक प्रकाश मेहरा जी मेरे और मुहम्मद अली के साथ फिल्म बनाना चाहते थे और उसके लिए हम उनके घर पर मिले. वह फिल्म कभी नहीं बनी, लेकिन मुझे एक मुक्का मिला. मेरे पास उसकी एक तस्वीर है, जहां वह मेरे चेहरे पर एक मुक्का मार रहे हैं. वह अद्भुत इंसान हैं.”

यह भी पढ़ें

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही फिल्मों पर राकेश रोशन ने तोड़ी चुप्पी, बताई कई वजह

अर्शदीप सिंह के समर्थन में उतरे आयुष्मान खुराना, वीडियो शेयर कर बोले- 'भगवान के लिए उसे ट्रोल करना बंद करो'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget