कसौटी जिंदगी के 2: 'कोमोलिका' की पहली झलक आई सामने, देखें वीडियो
कसौटी जिंदगी के 2: हिना खान ने कहा है कि वह अपने नए किरदार को लेकर काफी नर्वस हैं.

एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' ने छोटे पर्दे पर धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की है. शुरुआत दिनों में ही इस सीरियल की कामयाबी का आलम यह है कि टीआरपी रेटिंग्स में 'कसौटी जिंदगी के 2' टॉप 10 में जगह बनाने में सफल रहा है.
अब तक सीरियल में अनुराग और प्रेरणा का किरदार निभा रहे पार्थ और एरिका सुर्खियां बनने में कामयाब रहे हैं. लेकिन फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार नए सीजन की 'कोमोलिका' को देखने का है. वैसे अब लंबे इंतजार के बाद 'कोमोलिका' के फैंस के लिए एक खुशखबरी है.
स्टार प्लस की ओर से सीरियल में 'कोमोलिका' की एंट्री का वीडियो जारी कर दिया गया है. इस प्रोमो के साफ यह बात भी साफ हो गई है कि पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हिना खान ही 'कोमोलिका' का किरदार निभाने जा रही हैं.
Bihar ka bewagpan aur bengal ki adaa .... welcome @eyehinakhan as KOMOLIKA 💋💋💋❤️🙏🏼🙏🏼🙏🏼💖👍🏼 pic.twitter.com/cFbMVKt0LA
— Ekta Kapoor (@ektaravikapoor) October 14, 2018
हिना खान ने प्रोमो सामने आने के बाद अपने इस नए किरदार पर प्रतिक्रिया भी दी है. हिना खान ने इंस्टाग्राम पर एक कमेंट का जवाब देते हुए लिखा है कि वह काफी नर्वस हैं.






















