एक्सप्लोरर

'ये रिश्ता क्या...' फेम Karan Mehra ने अकेले मनाया बेटे का बर्थडे, बोले- आपको मुझसे कोई अलग नहीं कर सकता

Karan Mehra Son Birthday: टीवी एक्टर करण मेहरा ने बेटे कविश मेहरा के जन्मदिन पर अकेले केक काटकर उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया. देखें वीडियो.

Karan Mehra Son Birthday: एक वक्त था, जब टेली टाउन के स्टार कपल करण मेहरा (Karan Mehra) और निशा रावल (Nisha Rawal) ने अपनी प्यारी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतते थे. पिछले साल मई में जब निशा ने करण पर मारपीट का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था, तब से दोनों के बीच घमासान जारी है. दोनों को एक बेटा भी है, जिसका नाम कविश मेहरा (Kavish Mehra) है. हालांकि, अभी कविश अपनी मां निशा के साथ रह रहे हैं और उनके पिता करण को अपने बच्चे से मिलने की इजाजत अभी नहीं मिली है.

इस बीच, 15 जून 2022 को करण के बेटे कविश 5 साल के हो गए हैं. एक्टर अपने बच्चे से मिल नहीं पा रहे हैं, इसलिए उन्होंने अपने के नाम पर अकेले ही केक काटा. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसका वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें करण अपने बेटे को हैप्पी बर्थडे विश करते हुए ‘सुपरमैन’ थीम्ड केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में वह यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि, काश वह यह केक खुद अपने बच्चे को खिला पाते. पिछले साल भी वह उनका बर्थडे नहीं मना पाए थे, लेकिन वह जल्द ही अपने बच्चे से मिलेंगे. इसे शेयर करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा है, “हैप्पी बर्थडे मेरे लिटिल कविश. डैडी आपको प्यार करते हैं और पागलों की तरह आपको याद करते हैं, लेकिन लड़ाई जारी है और वह तुम्हें नहीं छोड़ेंगे. थोड़ा समय और फिर कोई भी चीज आपको मुझसे अलग नहीं कर पाएगी. कृपया मेरे बच्चे को आशीर्वाद दें.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Mehra (@realkaranmehra)

आपको बता दें कि, करण मेहरा और निशा रावल ने साल 2012 में शादी की थी. शादी के 9 साल बाद निशा ने 31 मई 2021 को करण के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया था, जिसके चलते एक्टर को एक दिन लॉक अप में भी गुजारना पड़ा था. बाद में दोनों ने एक-दूसरे पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था.

यह भी पढ़ें

Suchitra Krishnamoorthi ने किया खुलासा, बेटी ने डेटिंग साइट पर डाल दी थी उनकी प्रोफाइल और फिर....

Dance Deewane Juniors: नीतू कपूर ने रीक्रिएट किया ऋषि कपूर का ये आइकॉनिक सॉन्ग, बताया ब्रेकअप के बाद कैसे किया था शूट!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: वसुधा के सामने आया चौहान हाउस का बड़ा राज, आर्या के बंद कमरे में पहुंची अनु
वसुधा के सामने आया चौहान हाउस का बड़ा राज, आर्या के बंद कमरे में पहुंची अनु
'अब मैं इंडिया में नहीं रहती', अपूर्वा मुखिजा ने बताया क्यों गईं न्यूयॉर्क
'अब मैं इंडिया में नहीं रहती', अपूर्वा मुखिजा ने बताया क्यों गईं न्यूयॉर्क
बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget