एक्सप्लोरर

Boycott Bollywood trend पर अब कपिल शर्मा का भी रिएक्‍शन आया सामने, कहा- ये ट्रेंड-वेंड तो...

Kapil Sharma On Boycott Trend: सोशल मीडिया पर बॉलीवुड फिल्‍मों के खिलाफ बायकॉट ट्रेंड जोर-शोर से चल रहा है. कई एक्‍टर्स बयान देकर विवादों में फंस चुके हैं. अब कपिल शर्मा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Kapil Sharma Reaction On Boycott Bollywood trend: बॉलीवुड को लेकर आम लोगों में इन दिनों खासा नाराजगी देखने को मिल रही है. सोशल मीडिया पर कई कारणों से बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड (Boycott Bollywood trend ) चल रहा है. आमिर खान (Aamir Khan), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), तापसी पन्‍नू (Taapsee Pannu), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) जैसे कई एक्‍टर्स की फिल्‍में इस ट्रेंड की वजह से बॉक्‍स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गईं. जो भी कलाकार खिलाफत में बोल रहा है, समझो उसकी फिल्‍म गई. आखिरकार लोग फिल्‍में देखेंगे, तभी तो ये चलेंगी.

खैर, कौन गलत-कौन सही के चक्‍कर में हमें नहीं पड़ना. बात कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की करते हैं. उनका भी इस पर रिएक्‍शन सामने आया है. उन्‍होंने अपने नए लुक से सभी को हैरान कर दिया है. वह ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) का नया सीजन लेकर हाजिर हो रहे हैं.

बायकॉट ट्रेंड पर कपिल शर्मा ने दिया ये बयान 

एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान बायकॉट ट्रेंड पर कपिल ने कहा, ‘’पता नहीं सर, मैं इतना इंटलैक्‍चुअल आदमी नहीं. मेरी अभी अपनी फिल्‍म आई नहीं है. पर ये ट्रेंड-वेंड तो चलते रहते हैं. ये सब वक्‍त की बात होती है. सर ये ट्विटर की दुनिया से मुझको दूर रखो. मैं बड़ी मुश्किल से निकला हूं.’’  बता दें कि कपिल यहां अपने एक विवादित ट्वीट की ओर इशारा कर रहे थे.

गौरतलब है कि पिछले काफी समय से बॉक्‍स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्‍में औंधे मुंह गिर रही हैं. ‘भूल भुलैया 2’ और ‘जुग जुग जियो’ को छोड़ दिया जाए तो ‘लाल सिंह चड्ढा’, ‘रक्षाबंधन’, ‘दोबारा’, ‘एक विलेन रिटर्न्‍स’ जैसी जो भी फिल्‍में हाल में रिलीज हुईं, उन्‍हें बायकॉट (Boycott Bollywood trend) के कारण काफी नुकसान झेलना पड़ा है. इसमें एक्‍टर्स के विवादित बयान का भी असर पड़ा है, जिसको लेकर लोगों में काफी गुस्‍सा है. अब देखते हैं कि कपिल (Kapil Sharma) के बयान पर कैसा रिएक्‍शन सामने आता है. 

यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बाद Brahmastra 2 में ये रियल लाइफ कपल होगा लीड रोल में!

यह भी पढ़ें: Gauahar Khan को एक शख्स ने आखिर क्यों जड़ दिया था थप्पड़? एक्ट्रेस के 39वें जन्मदिन पर जानें अनसुने पहलू

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में शूटिंग के बाद प्रविष्ट-रामनीक का हुआ ऐसा हाल, लकड़ियां जलाकर हाथ सेंकते दिखे स्टार्स
बारिश में शूटिंग के बाद प्रविष्ट-रामनीक का हुआ ऐसा हाल, लकड़ियां जलाकर हाथ सेंकते दिखे स्टार्स
रीति-रिवाजों के साथ हुआ भारती सिंह के बेटे काजू का अन्नप्राशन, सामने आईं खूबसूरत झलकियां
रीति-रिवाजों के साथ हुआ भारती सिंह के बेटे काजू का अन्नप्राशन, सामने आईं खूबसूरत झलकियां
Video: 37 दिन बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए शोएब इब्राहिम के पिता, बहू दीपिका कक्कड़ ने ऐसे किया वेलकम
37 दिन बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए शोएब इब्राहिम के पिता, बहू दीपिका कक्कड़ ने ऐसे किया वेलकम
बारिश का पानी नहीं, इस वजह से अशनूर कौर का घर बना 'स्विमिंग पुल', एक्ट्रेस ने बताई असली वजह
बारिश का पानी नहीं, इस वजह से अशनूर कौर का घर बना 'स्विमिंग पुल', एक्ट्रेस ने बताई असली वजह

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget