एक्सप्लोरर

कपिल शर्मा ने बंद की सुनील ग्रोवर को शो में वापस लाने की कोशिशें!

नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुआ विवाद करीब 20 दिन बीत जाने के बाद भी सुलझने का नाम नहीं ले रहा है. कपिल शर्मा, राजू श्रीवास्तव और सोनी टीवी की ओर से की गई तमाम कोशिशों के बावजूद सुनील ग्रोवर शो में वापस नहीं आए हैं.

अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस ने सोर्स का हवाला देते हुए कहा है कि कपिल ने सुनील को शो में वापस लाने की कोशिशें बंद कर दी है. खबर के मुताबिक सोर्स ने कहा है ''जब आपकी इतनी कोशिशों के बाद भी कोई इंसान मानने को तैयार ना हो तो फिर बात करने का कोई प्वॉइंट नहीं रहता. सुनील को मनाने के लिए ना सिर्फ कपिल ने बल्कि और भी कॉमेडियन्स ने कोशिश की, लेकिन सुनील अपना फैसला बदलने को तैयार नहीं.''

सुनील से हुए झगड़े के बाद कपिल ने सुनील से सोशल मीडिया के जरिए माफी मांगी और उम्मीद जताई थी कि सब कुछ जल्दी ही ठीक हो जाएगा, लेकिन इन सब बातों का सुनील ग्रोवर पर कोई असर नहीं हुआ.

आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर की तरफ से अभी तक ये साफ नहीं किया गया है कि वो शो में वापस आ रहे हैं. कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें थीं कि सुनील ग्रोवर को चैनल दोगुनी फीस देने को तैयार है लेकिन उन्होंने आने से मना कर दिया. बाद में सुनील ग्रोवर ने बताया कि उनके लिए पैसा ही सिर्फ वजह नहीं है कि वो किसी काम को करें या फिर ना करें. उनका कहना था कि वो इंटरटेनमेंट सम्मान के साथ करना चाहते हैं.

यहां आपके लिए जानना जरूरी है कि सुनील और कपिल काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे इसलिए शो के लिए कपिल ने सुनील के साथ कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं कराया था. लेकिन सुनील जो कैरेक्टर इस शो में निभा रहे थे उस पर सोनी टीवी का कॉपी राइट है. सुनील अपनी मर्जी से कभी भी इस शो को छोड़ सकते हैं लेकिन वो उन कैरेक्टर्स को दोबारा कहीं और प्ले नहीं कर सकते.

इन दिनों कपिल शर्मा अपने साथी कलाकारों को अपने सेट पर बेहद मिस कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले खबरें थीं कि कपिल अपने शो के सेट पर एक्टर मनोज बाजपेई के सामने फूट-फूट कर रोने लगे थे. इतना ही नहीं हमारे सूत्रों के मुताबिक, आज के शूट किए गए शो में ऑन एयर कपिल ने कबूल करते हुए कहा, ‘एक दोस्त (सुनील ग्रोवर) आजकल नाराज होकर बैठा है.’

यह भी पढ़ें-

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: गृह प्रवेश के बाद वसुधा छोड़ेगी चौहान हाउस, सिद्धू के हाथ लगेगा ठकुराइन के खिलाफ बड़ा सबूत
गृह प्रवेश के बाद वसुधा छोड़ेगी चौहान हाउस, सिद्धू के हाथ लगेगा ठकुराइन के खिलाफ बड़ा सबूत
अली गोनी से 10 गुना ज्यादा अमीर हैं जन्नत जुबैर, Laughter Chefs 3 के विनर्स की नेटवर्थ जानें
'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर अली और जन्नत में से कौन ज्यादा अमीर? जानें- नेटवर्थ
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget