एक्सप्लोरर

Kapil Sharma की डेडिकेशन देख हैरान रह गए डायरेक्ट, बीमार पड़ने के बावजूद बर्फ और कड़ाके की ठंड में करते रहे काम

Kapil Sharma अपने सिंगिंग डेब्यू सॉन्ग अलोन के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं. गाने के निर्देशक ने खुलासा किया कि कपिल बीमार होने पर भी शूटिंग के लिए आते थे.

कपिल शर्मा ने अत्यधिक ठंड के मौसम के कारण बीमार पड़ने के बावजूद अपने पहले गाने 'अलोन' की शूटिंग की. गुरु रंधावा के साथ कपिल शर्मा का म्यूजिक वीडियो पिछले सप्ताह रिलीज होने के बाद से ही इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. इस गाने को मनाली और काजा के आकर्षक स्थानों में शूट किया गया है. इन बर्फीले क्षेत्रों के अत्यधिक ठंडे मौसम के कारण शूट करना आसान नहीं था. दरअसल, गाने की शूटिंग के दौरान कपिल बीमार पड़ गए थे, लेकिन बीमारी के बावजूद उन्होंने शूटिंग पूरी की.

वीडियो के डायरेक्टर गिफ्टी ने कहा, "हमने शुरू में 2 दिनों में गाने की शूटिंग करने की योजना बनाई थी, लेकिन कपिल के बीमार पड़ने के कारण इसे बढ़ा दिया गया. शूटिंग के पहले दिन, कपिल के जूतों में बर्फ घुस गई, लेकिन उन्होंने हमें बताए बिना शूटिंग जारी रखी. प्रोग्राम के अंत तक अगले दिन उन्हें बहुत ठंड लग गई. हमने उनके जूते उतार दिए और उन्हें गर्माहट का अहसास हुआ लेकिन ठंड से उनकी तबीयत खराब हो गई थी. हम अगले दिन शूटिंग नहीं कर पाए, लेकिन शाम तक कपिल बीमार होने के बावजूद शूटिंग के लिए तैयार हो गए. हमने देर रात तक शूटिंग की और फिर अगले दिन शूट पूरा किया."

येट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है कपिल शर्मा का गाना

इस बीच, गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और एक सप्ताह के भीतर 22 मिलियन को पार कर गया है. फैन्स कपिल को नए अवतार में देखने के लिए काफी उत्साहित दिखे और हर तरफ से बधाइयों का तांता लगा हुआ है. डायरेक्टर गिफ्टी ने इंडस्ट्री के कुछ बड़े नामों के साथ काम किया है जिनमें दिलजीत दोसांझ, हनी सिंह, अमिताभ बच्चन, शाहिद कपूर, बादशाह, कियारा आडवाणी शामिल हैं और उनके कुछ बेहतरीन कामों में डीमूनराइज, उर्वशी उर्वशी, देसी कलाकर शामिल हैं.

कपिल शर्मा ने न केवल अपनी कॉमेडी से बल्कि अपने एक्टिंग और अब सिंगिंग स्किल से फैंस को प्रभावित किया है. मौजूदा वक्त में कॉमेडियन अपने टॉक शो 'द कपिल शर्मा शो' की होस्ट करते हैं, जो हर वीकेंड पर दिखाया जाता है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिटेड वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला
'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिटेड वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला
टीवी के सितारों ने शेयर की दशहरे की यादें, बताया क्यों खास है ये त्योहार
टीवी के सितारों ने शेयर की दशहरे की यादें, बताया क्यों खास है ये त्योहार
'मेरे साथ चलो, मुझे किस करो', देबिना बनर्जी के साथ डायरेक्टर ने की थी ऐसी डिमांड, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
'मुझे किस करो', देबिना बनर्जी के साथ डायरेक्टर ने की थी ऐसी डिमांड, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
दिल्ली की रामलीला में माता सीता बनीं 'अंगूरी भाभी', वायरल हुआ शिल्पा शिंदे का Video
दिल्ली की रामलीला में माता सीता बनीं 'अंगूरी भाभी', वायरल हुआ Video

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget