एक्सप्लोरर

Juhi Parmar: जूही परमार का इंस्टाग्राम पोस्ट आ गया था विवादों में, एक्ट्रेस ने अब कही ये बात

टीवी एक्ट्रेस जूही परमार बच्चों को आपत्तिजनक गाने से दूर करने के लिए एक सोशल मीडिया पोस्ट लिखा है. उन्होंने एक अंग्रेजी गाने के  बोल को पोस्ट किया जिसमें आपत्तिजनक शब्दों का भरमार है. 

कुमकुम भाग्य विधाता फेम टीवी एक्ट्रेस जूही परमार Juhi Parmarअपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के कारण चर्चा में हैं. जूही ने एक अंग्रेजी गाने को पोस्ट किया है जिसके बोल बेहद उत्तेजक और आपत्तिजनक है लेकिन दुर्भाग्य से इस गाने को लाखों यूजर इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं. जूही इस बात पर चिंता प्रकट करते हुए कहती हैं कि कैसे हममें से लाखों लोगों को इस बात का पता ही नहीं होता कि यह गाना कितना आपत्तिजनक है. जूही ने जिस गाने को पोस्ट किया है वह आजकल का सबसे चर्चित गाना ‘टच इट’ है जिसे बस्टा राइम्स ने गाया है. इसपर आये दिन नए रील बनती रहती है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Juhi Parmar (@juhiparmar)

">

गाने का मतलब जानकर दंग हुईं जूही 
जूही ने इस गाने के बारे में लिखते हुए कहा है कि मुझे एक दोस्त ने एक दूसरे गाने के शब्दों के मतलब समझाया. इसके बाद मेरे मन में कुछ गानों के मतलब को समझने की जिज्ञासा पैदा हुई. तब मैंने इस गाने को बोल पर बारीकी से ध्यान दिया. गाने का मतलब जानकर मैं दंग रह गई. 8 साल की बेटी की मां जूही ने लिखा है कि यह सब जानने के बाद जब मैंने इस गाने के इस्तेमाल को बंद कर दिया तब मैंने देखा कि कई लोग न सिर्फ इस गाने का इस्तेमाल कर रहे हैं बल्कि अपने बच्चों की रील को बनाने में भी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. इससे मैं चिंतित हो गई. फिर मैंने सोचा कि कम से कम लोगों को यह तो पता होना चाहिए कि इस गाने के बोल कितने आपत्तिजनक है. इसके बाद मैंने इसे सोशल मीडिया पर डालने का फैसला किया. 

कई लोगों ने गाने को डिलीट किया
जूही कहती है कि जब मैंने इस गाने को बोल को पोस्ट किया तो कई लोगों ने मुझसे कहा कि उन्होंने इस गाने की रील को डिलीट कर दिया. कई लोगों ने गाने को बदल दिया. जूही ने कहा, मैं एक पैरेंट के रूप में ध्यान देती हूं की मेरी बेटी क्या देख रही है और क्या पढ़ रही है. इसके साथ साथ वह क्या सुन रही है. इसलिए मैं आप सबसे दरख्वास्त करुंगी की आप सभी ध्यान दे और समय समय पर चेक करते रहे. मैं अपनी रेस्पोंसिबल पेरेंटिंग सीरीज में ऐसी चीजे स्पॉट करके बताती रहूंगी और बाकी आप लोगों की मर्जी. 

माता-पिता को अलर्ट होना चाहिए
जैसे ही जूही ने यह पोस्ट शेयर की, उनके फैंस और दोस्त जो  खुद माता पिता है, वे सभी गाने के लिरिक्स पढ़कर शॉक्ड हो गए. जूही ने अपने पोस्ट के माध्यम से सभी बच्चो के मां-बाप के लिए अलार्म बजाया  है की सोशल मीडिया पर उनका बच्चा जो देख रहा है या सुन रहा है या पढ़ रहा है , उसका ध्यान उन्हें रखना होगा. जूही फिलहाल ज़ी टीवी के शो हमारी वाली गुड न्यूज़’ में नजर आ रही है. अभी हाल ही में वह दो महीने के आउटडोर शूट के बाद जब घर वापस आयी तो  उनके और उनकी बेटी के मिलने की एक प्यारी वीडियो उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर की थी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं भीख नहीं मांग रही', आर्थिक तंगी की खबरों पर भड़कीं अनीता कंवल
'मैं भीख नहीं मांग रही', आर्थिक तंगी की खबरों पर भड़कीं अनीता कंवल
पहली बार श्री राम बने रवि किशन, युवाओं को बताया मुश्किलों से लड़ने का रास्ता
पहली बार श्री राम बने रवि किशन, युवाओं को बताया मुश्किलों से लड़ने का रास्ता
शादी के बाद मिस्टर फैजू-तान्या का ग्रैंड रिसेप्शन, लाल जोड़े में बला की खूबसूरत लगीं दुल्हन, ये सेलेब्स हुए शामिल
मिस्टर फैजू-तान्या का ग्रैंड रिसेप्शन, दूल्हा-दुल्हन बन लूटी महफिल, सेलेब्स ने बढ़ाई रौनक
मां बनने के दबाव पर छलका कनिका मान का दर्द, बोलीं- बच्चों के बिना घरवालों की नजर में जीरो हूं
मां बनने के दबाव पर छलका कनिका मान का दर्द, बोलीं- बच्चों के बिना घरवालों की नजर में जीरो हूं

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget