एक्सप्लोरर

जूही परमार और सचिन श्रॉफ के तलाक पर लगी अदालत की मुहर?

पिछले साल दिसंबर में टेलीविजन अभिनेत्री जूही परमार और सचिन श्रॉफ ने अपनी आठ साल की शादी खत्म करने का फैसला किया था. इस जोड़ी ने तलाक के लिए याचिका दायर की थी. खबरों की मुताबिक, बांद्रा न्यायालय ने उन्हें तलाक लेने की अनुमति दे दी है. बता दें दोनों 18 महीने से एक दूसरे से अलग-अलग रह रहे हैं. जूही ने स्पष्ट रूप से अपने पति सचिन श्रॉफ से तलाक के बाद किसी भी तरह के गुज़ारा भत्ता की मांग नहीं की है, उनकी बेटी समायरा टेलीविजन अभिनेत्री जूही के साथ ही रहेंगी.

जूही और सचिन के बीच में बहुत दिनों से कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा था और इनके बीच की दूरियां दिनों दिन बढ़ती ही जा रही थी. जिससे दोनों को लगा कि अब इस रिश्ते में ज़्यादा दिन नहीं रहा जा सकता. हाल ही में एक्ट्रेस जूही का बर्थ-डे था लेकिन एक्टर सचिन उनके बर्थ-डे पार्टी में नजर नहीं आए.

आपको बता दें कि 2011 में भी दोनों के बीच अनबन की खबरें आई थी, हालांकि उस समय दोनों ने आपसी समझदारी से  समझौता कर लिया था और साथ रहने लगे. इस सब के बाद भी दोनों के बीच की दूरियां खत्म न हो सकी और वक्त-वक्त पर इनके रिश्ते में तनाव की खबरें आती रहीं. बता दें कि इन दोनों की शादी 2009 में हुई थी.

अभिनेत्री जूही और एक्टर सचिन का करियर-

टीवी एक्ट्रेस जूही परमार टीवी शो 'कुमकुम' से मशहूर हुई थी. इस शो को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था. इसके बाद टीवी सीरियल 'विरासत' और 'देवी' में उन्होंने अभिनय किया था. 2005 में जूही ने बिग-बॉस 5 भी जीता था. वहीं एक्टर सचिन श्रॉफ ने भी टीवी सीरियल 'सात फेरे', 'बानूं मैं तेरी दुल्हन', 'बालिका वधु' और 'तुम्हारी पाखी' में काम किया है.

कब हुआ जूही और सचिन के बीच प्यार-

'बिग बॉस 5' की विजेता रहीं जूही और सचिन की मुलाकात एक टीवी सीरियल के सेट पर ही हुई थी. फिर पांच महीने बाद दोनों ने एक-दूसरे से प्यार का इजहार किया और फिर एक-दूसरे से शादी कर ली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Idol 16 Grand Finale Winner: ज्योतिर्मयी नायक बनी 'इंडियन आइडल 16' की विनर, ट्रॉफी के साथ मिला 20 लाख कैश प्राइज मनी
ज्योतिर्मयी नायक बनी 'इंडियन आइडल 16' की विनर, ट्रॉफी के साथ मिला 20 लाख कैश प्राइज मनी
'मुझे एक गंभीर बीमारी...', 3 दिनों तक दुबई के हॉस्पिटल में भर्ती थीं जैस्मिन भसीन, छलका दर्द
'मुझे एक गंभीर बीमारी...', 3 दिनों तक दुबई के हॉस्पिटल में भर्ती थीं जैस्मिन भसीन, छलका दर्द
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget