एक्सप्लोरर

Jhalak Dikhhla Jaa 10: हिमाचली डांस के बाद किन्नर ने उतारी रुबीना दिलैक की नजर, वायरल हुआ वीडियो

Rubina Dilaik In Jhalak Dikhhla Jaa 10: रुबीना दिलेक अपने सुपरहिट शो 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' में किन्नर बहू का रोल निभा चुकी हैं. इस किरदार से उन्हें जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी.

Jhalak Dikhhla Jaa 10: टीवी के सबसे चर्चित डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा सीजन 10' में टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलैक भी कंटेस्टेंट बनकर शामिल हुई हैं. रुबीना इस शो में धमाकेदार परफॉर्म करती नजर आ रही हैं. न सिर्फ डांस बल्कि दर्शकों को एंटरटेन करने के  दम पर भी शो में रुबीना काफी लाइमलाइट बटोर रही हैं.

कलर्स के इंस्टाग्राम हैंडल पर रुबीना का एक बेहद प्यारा प्रोमो जारी हुआ है. इसमें रुबीना के हिमाचली डांस के बाद कुछ किन्नर एक्ट्रेस की नजर उतारते दिखाई दे रहे हैं. झलक दिखला जा सीजन 10 के आने वाले एपिसोड में रुबीना दिलैक अपने कोरियोग्राफर सनम जौहर के साथ अपने हिमाचली डांस करती नजर आएंगी. 

रुबीना को मिला किन्नरों का आशीर्वाद

प्रोमो में देखा जा सकता है कि रुबीना ने कैसे हिमाचली डांस से सभी जजेस का दिल जीत लिया. वह ट्रेडिशनल पहाड़ी आउटफिट में डांस करती नजर आ रही हैं. रुबीना का परफॉर्मेंस इतना कमाल का होता है कि जजेस का दिल भी खुश हो जाता है. इस बीच रुबीना दर्शकों के बीच बैठी कुछ किन्नर महिलाओं के लिए सम्मान की बात कहती हैं और उन्हें स्टेज पर बुलाती हैं. स्टेज पर आकर दोनों किन्नर रुबीना की नजर उतारती हैं और एक्ट्रेस को आशीर्वाद देती हैं. ये सब देख जजेस भी इमोशनल हो जाते हैं. दरअसल, हम सभी जानते हैं कि रुबीना अपने सुपरहिट शो 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' में किन्नर बहू का रोल निभा चुकी हैं. इस किरदार से उन्हें जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

शो में हिमाचली डांस करेंगी रुबीना

रुबीना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसे देख किसी की भी आंखे भर आएंगी. इतना ही नहीं इस लेटेस्ट एपिसोड में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी मेहान बनकर शामिल होंगी. रुबीना के साथ जजेस जज माधुरी दीक्षित, करण जौहर, नोरा फतेही और मनीष पॉल, रश्मिका सब मिलकर हिमाचली डांस करते नजर आएंगे. 

झलक दिखलाजा 10 में हर हफ्ते नई थीम के साथ परफॉर्मेंस होते हैं. इस बार ऑडियंस को एंटरटेन करने देश के अलग-अलग राज्यों के क्षेत्रीय डांस की थीम रखी गई है. रुबीना के अलावा आने वाले एपिसोड में अमृता खानविलकर महाराष्ट्र की शान लेकर मंच पर उतरेंगी. वहीं फैज़ल उर्फ़ मिस्टर फैजू केरला स्टाइल कलरीपायट्टु मार्शल आर्ट को डांस फॉर्म में दिखाएंगे. झलक का ये एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget