एक्सप्लोरर

फिल्मों, टीवी कार्यक्रमों में तंबाकू का इस्तेमाल दिखाते समय आवश्यक है चेतावनी जारी करना : सरकार

सरकार का कहना है कि किसी फिल्म या टीवी कार्यक्रम में तंबाकू उत्पादों को दिखाये जाने के दौरान स्क्रीन के नीचे तंबाकू के इस्तेमाल के खिलाफ चेतावनी भरा संदेश दिखाना जरूरी है.

सरकार ने शुक्रवार को कहा कि किसी फिल्म या टीवी कार्यक्रम में तंबाकू उत्पादों को दिखाये जाने के दौरान स्क्रीन के नीचे तंबाकू के इस्तेमाल के खिलाफ चेतावनी भरा संदेश दिखाना जरूरी है.

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद नियम 2004 यह प्रावधान करता है कि फिल्मों और टीवी कार्यक्रमों में तंबाकू उत्पादों को दिखाए जाने के दौरान तंबाकू से स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान के बारे में कम से कम 30 सेकेंड की अवधि का संदेश (चेतावनी) फिल्म या कार्यक्रम की शुरूआत में या बीच में दिखाया जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, फिल्म और टीवी कार्यक्रम में तंबाकू उत्पाद या उनका इस्तेमाल दिखाए जाने के दौरान उनसे स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान की चेतावनी स्क्रीन के नीचे दिखाई जानी चाहिए. जावड़ेकर ने कहा कि दूरदर्शन के चैनलों पर जब कभी धूम्रपान का दृश्य आता है, तब वह (दूरदर्शन) स्क्रीन पर एक स्क्रॉल (संदेश) चलाता है.

नेशनल फिल्म अर्काइव ऑफ इंडिया (एनएफएआई), पुणे में रखे गए करीब 31,000 बेशकीमती रील के गुम या खराब हो जाने से सरकार के अवगत होने के बारे में एक सवाल के जवाब में जावड़ेकर ने कहा कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के तहत ऑडिट एवं अकाउंट विभाग ने 2017 में वहां रिकार्ड की जांच की थी.

उन्होंने बताया कि इस बात का जिक्र किया गया कि करीब 1,32,000 फिल्म रील एनएफएआई में उपलब्ध हैं, वहीं सिर्फ 1,00,377 फिल्म रील पर बार कोड स्टीकर लगे हुए हैं. साथ ही, यह स्पष्ट किया गया कि बार कोड स्टीकर सिर्फ उन्हीं रील पर चिपकाए गए हैं जिन्हें सभी तकनीकी पहलुओं से मंजूरी मिली हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आकांक्षा चौधरी को उनका गुस्सा ले डूबा? 'लॉक अप 2' से हुईं एलिमिनेट, बोलीं- 'कोई भी मुझसे भिड़ने आता..'
क्या आकांक्षा चौधरी को उनका गुस्सा ले डूबा? 'लॉक अप 2' से हुईं एलिमिनेट
'सपने सुहाने लड़कपन के' फेम एक्ट्रेस का खुलासा, शो के बाद सिर्फ नेगेटिव रोल ही मिले
'सपने सुहाने लड़कपन के' फेम एक्ट्रेस का खुलासा, शो के बाद सिर्फ नेगेटिव रोल ही मिले
फिल्मों में दमदार किरदार चाहती हैं अविका गौर, बोलीं- 'फर्नीचर' बनकर नहीं रहना
फिल्मों में दमदार किरदार चाहती हैं अविका गौर, बोलीं- 'फर्नीचर' बनकर नहीं रहना
TV Serial Spoilers: वसुधा को पुश्तैनी हार सौंपेगी चंद्रिका, खीर खाने से बिगड़ी सिद्धू की हालत
वसुधा को पुश्तैनी हार सौंपेगी चंद्रिका, खीर खाने से बिगड़ी सिद्धू की हालत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
Live: दतिया में शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget