एक्सप्लोरर

हनुमान बनकर नौ घंटे तक भूखे रहते थे दारा सिंह, पूंछ के लिए किया गया था खास इंतजाम

Dara Singh Hanuman Role: दारा सिंह ने रामानंद सागर की रामायण में हनुमान के किरदार में जान फूंक दी थी. इस रोल को उन्होंने बहुत जुनून से निभाया था. इसके लिए वह घंटों तक भूखे भी रहते थे.

Dara Singh Lord Hanuman Role: 1987 में आई रामानंद सागर की रामायण ने लोगों के दिलों पर जो छाप छोड़ी है उसे सदियों तक मिटा पाना मुश्किल है. हालांकि इसके बाद भी कई निर्देशकों ने रामायण बनाई लेकिन अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया वाली रामायण के आगे सभी फीकी नजर आती हैं. इसी में हनुमान का किरदार निभाया था दारा सिंह ने. जब-जब हनुमान की याद आती है तब-तब दारा सिंह का वह किरदार जहन में उतर जाता है. आज देशभर में हनुमान जयंती की धूम है. इस खास मौके पर हम आपके बताते हैं कि हनुमान बनने के लिए आखिर दारा सिंह ने किस कदर मेहनत और जुनून दिखाया था.

तीन घंटे चलता था मेकअप
कहा जाता है कि जब दारा सिंह को यह किरदार ऑफर हुआ था, उस वक्त उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था. लेकिन बाद में दारा सिंह इस किरदार में ऐसा जादू किया कि आज तक कोई भूल नहीं पाया है. इंटरव्यू के दौरार दारा सिंह ने बताया था कि उनके चेहरे पर एक मोल्ड मास्क लगा रहता था, जिसे बार-बार उतारने में बहुत परेशानी होती थी. पूरे लुक को सेट करने में करीब तीन से चार घंटे लगते थे. यही वजह थी कि वह करीब 8-9 घंटे तक कुछ खा नहीं पाते थे. 

हनुमान बनने के लिए दारा सिंह का जुनून
उस वक्त वीएफएक्स और मेकअप की उतनी ज्यादा सुविधाएं नहीं हुआ करती थीं, इसलिए दारा सिंह को हनुमान बनने के लिए इतनी ज्यादा मेहनत पड़ी. हालांकि दारा सिंह ने इतनी देर भूखा रहने के लिए किसी से कभी भी कोई शिकायत नहीं की. दारा सिंह के बेटे विंदु दारा सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने पिता के किरदार के बारे में बात की. उन्होंने कहा, रामानंद सागर ने मेरे पिता को रामायण में लेने का मन बना लिया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था. उन्होंने कहा था कि इस उम्र में ऐसे उछल-कूद वाला किरदार देखकर लोग मुझपर हंसेंगे. लेकिन रामानंद सागर को हनुमान के किरदार में कोई और नहीं सूझ रहा था तो उन्होंने दारा सिंह से फिर बात की. बाद में वह भी हनुमान की भूमिका के लिए मना नहीं कर पाए.

हनुमान के लिए थी अलग कुर्सी 
दारा सिंह ने भले ही हनुमान का किरदार निभाने के लिए हामी भर दी हो, लेकिन यह सब करना इतना भी आसान नहीं था. पूंछ की वजह से उनको बैठने में बहुत दिक्कत होती थी. रामानंद सागर के बेटे प्रेम ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि 3-4 घंटे तक चलने वाले इस मेकअप में हनुमान का पूरा लुक मैच कराना होता था. पूंछ लगने के बाद बैठना मुश्किल होता था, इसलिए उनके लिए एक अलग स्टूल रखा था, जिसमें पूंछ के लिए अलग से जगह बनाई गई थी.

यह भी पढ़ें: गरीब किसान का बेटा कैसा बना बॉलीवुड स्टार? रौंगटे खड़े कर देगी मनोज बाजपेयी की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में बड़ा ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में बड़ा ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान
श्रेया कालरा को लेकर बायस्ड थीं फराह खान? 'लॉक अप 2' के बाद होस्ट ने बताई पूरी सच्चाई
श्रेया कालरा को लेकर बायस्ड थीं फराह खान? 'लॉक अप 2' के बाद होस्ट ने बताई पूरी सच्चाई
TV Serial Spoilers: दादी सा को मनाने में जुटे वसुधा और देव, आर्या ने खोला राजनांदिनी के अतीत से जुड़ा गुप्त दरवाजा
दादी सा को मनाने में जुटे वसुधा और देव, आर्या ने खोला राजनांदिनी के अतीत से जुड़ा गुप्त दरवाजा
Video: असम में बाढ़ से टूटे हनुमान मंदिर को फिर से बनवाएंगे अभिषेक मल्हान, यूट्यूबर ने दिए 20 लाख रुपये
असम में बाढ़ से टूटे हनुमान मंदिर को फिर से बनवाएंगे अभिषेक मल्हान, दिए 20 लाख रुपये

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget