एक्सप्लोरर

Koffee With Karan: हार्दिक पांड्या - राहुल विवाद पर पहली बार करण ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बयान

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल आज जिस विवाद के कारण मुश्किलों में हैं, उसके लिए फिल्म निर्माता करण जौहर खुद को जिम्मेदार मानते हैं. करण के शो 'कॉफी विद करण' पर ही हार्दिक और राहुल ने महिलाओं को लेकर विवादास्पद बयान दिए थे.

Koffee With Karan 6: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल आज जिस विवाद के कारण मुश्किलों में हैं, उसके लिए फिल्म निर्माता करण जौहर खुद को जिम्मेदार मानते हैं. करण के शो 'कॉफी विद करण' पर ही हार्दिक और राहुल ने महिलाओं को लेकर विवादास्पद बयान दिए थे, जिसके बाद इन दोनों की काफी आलोचना हुई थी और बीसीसीआई ने इन दोनों को प्रतिबंधित कर दिया था. करण का हालांकि कहना है कि उनके द्वारा पूछे गए सवालों पर क्या जबाव आएगा इस पर उनका नियंत्रण नहीं रहता. करण इस समय वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम में हिस्सा ले रहे हैं और इसी दौरान 'ईटी नाओ' से इस मुद्दे पर बात करते हुए उन्होंने यह बातें कहीं. Video: जाह्नवी कपूर को देख पैपराजी ने कहा सारा, ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन उन्होंने कहा, "मुझे कहना पड़ेगा कि मैं इसके लिए जिम्मेदार महसूस कर रहा हूं क्योंकि यह मेरा शो था. मेरा प्लटेफॉर्म था. मैंने उन्हें मेहमान की तरह बुलाया था इसलिए इस शो के जो भी परिणाम होते हैं वो मेरी जिम्मेदारी हैं. मैं कई रातों तक सोया नहीं सिर्फ इस बात को सोचते हुए कि मैं कैसे इस नुकसान की भरपाई करूं, कौन मेरी बात सुनेगा."Koffee With Karan: हार्दिक पांड्या - राहुल विवाद पर पहली बार करण ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बयान करण ने कहा, "यह अब उस मुकाम पर है, जहां मेरा कोई नियंत्रण नहीं है. मैं कहना चाहता हूं कि मैं अपने आप को बचा नहीं रहा लेकिन जो सवाल मैंने उन दो से पूछे वही सवाल मैंने हर किसी से पूछे हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं. दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट शो पर आई थीं, मैंने उनसे भी यह सवाल पूछे थे." Video: कैटरीना कैफ ने वीडियो शेयर कर अनुष्का शर्मा से कहा, "कैप्टन से मेरी सिफारिश कर दो" करण के शो पर पांड्या और राहुल ने अपनी निजी जिदगी की कुछ बातों को सार्वजनिक किया था. करण के इस शो पर बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे शिरकत कर चुके हैं. फिल्म निर्माता ने कहा, "सवालों के जो जवाब आते हैं उन पर मेरा नियंत्रण नहीं रहता. शो में एक कंट्रोल रूम है जहां 16-17 लड़कियां रहती हैं. शो 'कॉफी विद करण' पूरा महिलाओं के द्वारा ही चलाया जाता है और सिर्फ मैं ही वहां एक पुरुष हूं. उनमें से कोई नहीं आया. किसी ने सोचा कि वह वाइल्ड हैं, पागल हैं. हर किसी ने उनके बारे में मजाकिया बातें कहीं.. मुझे किसी ने नहीं कहा कि यह आपत्तिजनक है और इस करण हमें इसे एडिट करना चाहिए.. इसलिए मुझे भी ऐसा नहीं लगा.. पांड्या और राहुल के साथ जो हुआ उसका मुझे पछतावा है."Koffee With Karan: हार्दिक पांड्या - राहुल विवाद पर पहली बार करण ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बयान इस शो के बाद इन दोनों क्रिकेटरों को आस्ट्रेलिया से वापस भारत भेज दिया गया था. यह दोनों भारतीय टीम के साथ आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने गए थे. कराची में मोटरसाइकिल पार्क करता दिखा सलमान खान का हमशक्ल, क्रेजी हुए फैंस, देखें Video करण ने कहा, "मैं टीआरपी की परवाह नहीं करता. लोगबाग नहीं समझते की अंग्रेजी भाषा का शो कभी भी रेटिंग्स पर निर्भर नहीं रहते. हम कहीं से कहीं तक रेटिंग्स की रडार पर नहीं हैं. यह मेरा शो है और मैं कहना चाहता हूं कि कई बार इसमें कुछ ओछी बातें हो जाती हैं, कुछ बकबास, और अपमान जनक बातें हो जाती हैं, लेकिन हमारा मंत्र है 'स्टॉप मेकिंग सेंस'." उन्होंने कहा, "लेकिन उस एपिसोड में जो हुआ, मैं उन बातों को सही नहीं ठहरा रहा हूं. मैं कह रहा हूं कि यह शायद वैसी चीज थी जिसने सीमाएं लांघ दीं और मैं इसके लिए माफी मांगता हूं क्योंकि यह मेरा शो था, जहां यह सब हुआ. मुझे लगता है कि दोनों लड़कों ने सजा भुगत ली है. #YesIBleed: पीरियड्स के अवेयरनेस कार्यक्रम में शामिल होंगे नवाजुद्दीन और अमृता राव करण ने कहा कि वह आने वाले दिनों में एपिसोड की शूटिंग को लेकर सचेत रहेंगे. उन्होंने कहा, "मैं अब इस तरह के सवाल पूछने से डरूंगा." उनसे पूछा गया कि क्या क्रिकेट खिलाड़ी उनकी सूची में से हट गए हैं तो उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मैं उनकी सूची से हट गया हूं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीवी के सितारों ने शेयर की दशहरे की यादें, बताया क्यों खास है ये त्योहार
टीवी के सितारों ने शेयर की दशहरे की यादें, बताया क्यों खास है ये त्योहार
'मेरे साथ चलो, मुझे किस करो', देबिना बनर्जी के साथ डायरेक्टर ने की थी ऐसी डिमांड, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
'मुझे किस करो', देबिना बनर्जी के साथ डायरेक्टर ने की थी ऐसी डिमांड, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
दिल्ली की रामलीला में माता सीता बनीं 'अंगूरी भाभी', वायरल हुआ शिल्पा शिंदे का Video
दिल्ली की रामलीला में माता सीता बनीं 'अंगूरी भाभी', वायरल हुआ Video
'मैं कट्टर हिंदू हूं', एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान के समर्थन में उतरीं पूनम पांडे
'मैं कट्टर हिंदू हूं', एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान के समर्थन में उतरीं पूनम पांडे

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget