एक्सप्लोरर

बिग बॉस 13 के टेलीकास्ट को लेकर हो सकता है ये फैसला, बंद हो सकते हैं ये दो बड़े सीरियल

बिग बॉस 13 को दिलचस्प बनाने के लिए शो के मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. मेकर्स इस बार की थीम में भी बदलाव करने का प्लान बना रहे हैं.

कलर्स टीवी का विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 13वें सीजन के साथ टीवी पर वापसी के लिए तैयार है. हर बार की तरह इस बार भी शो को होस्ट सुपरस्टार सलमान खान ही  कर रहे हैं. बीते सीजन की असफलता के बाद शो के मेकर्स इस बार फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं और शो के कंटेस्टेंट्स को फाइनल कर रहे हैं.

इसी बीच ऐसी खबर आ रही हैं कि बिग बॉस को हर रोज रात 10 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा, जिसके चलते चैनल पर दिखाए जाने वाले चंद शो की टाइमिंग में बदलाव आ सकता है या तो ये शो बंद हो सकते हैं. इस दौरान कलर्स पर 'बेपनाह प्यार' और 'विष' दिखाए जा रहे हैं. ऐसी खबरें हैं कि इन दो शो का टाइम स्लॉट बदला जा सकता है या ये बंद हो सकते हैं.

'बिग बॉस 13' के बारे में बात करें तो रियलिटी शो को 29 सितंबर से कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट किए जाने की उम्मीद है. कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले सीजन में हॉरर की थीम हो सकती है.

दिलचस्प बात यह है कि टीवी अभिनेत्री रिद्धि डोगरा को भी 'बिग बॉस 13' के लिए पुष्टि की गई है. 'नागिन 3' और 'ये है मोहब्बतें' की अभिनेत्री पवित्रा पुनिया की तरफ से भी शो के हिस्सेदारी लेने की बात चल रही है.

गॉसिप के गलियारे में यह बात भी गूंज रही है कि 'दंगल' फेम ज़ायरा वसीम से 'बिग बॉस 13' के लिए संपर्क किया गया है, और वह 'बिग बॉस' के घर में एंट्री करने की इच्छुक हैं. 'सीक्रेट सुपरस्टार' की अभिनेत्री ने बॉलीवुड छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा करने के बाद काफी सुर्खियां बटोरीं.

दयानंद शेट्टी, मेघना मलिक और पूजा बनर्जी सहित कई टीवी सेलेब्स को इस शो के लिए संपर्क किया गया है.

पिछले सीज़न से अलग इस शो में किसी भी कॉमनर्स को लेने का प्लान नहीं किया गया है. इससे पहले हमने आपको बताया था कि शो के लिए अभिनेत्री रश्मि देसाई और टीना दत्ता से संपर्क किया गया है.

हालिया चर्चा के मुताबिक, एंडेमोल और कलर्स टीवी ने बॉलीवुड के एक लोकप्रिय अभिनेता और कॉमेडियन को 'बिग बॉस 13' के लिए फाइनल कर लिया है. हम बात कर रहे हैं चंकी पांडे की. जी हां! कई रिपोर्ट्स में 'बिग बॉस' के घर में चंकी पांडे की एंट्री की पुष्टि की गई है.

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, जो अगली फिल्म 'दबंग 3' में दिखाई देंगे, शो की मेजबानी करना जारी रखेंगे. हमें यह देखने के लिए दो महीने तक इंतजार करना होगा कि आखिरकार 'बिग बॉस 13' के घर में कौन-कौन जाएगा!

टीवी की लोकप्रिय बहू दीपिका कक्कड़, जो इन दिनों 'कहां हम कहां तुम' में दिखाई दे रही हैं, ने 'बिग बॉस 12' का खिताब जीता था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाभारत में कर्ण बनकर घर-घर में हुए थे पॉपुलर, इन फिल्मों में भी नजर आए थे पंकज धीर
महाभारत में कर्ण बनकर घर-घर में हुए पॉपुलर, इन फिल्मों में भी नजर आए थे पंकज धीर
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
'ऐसे रोते नहीं', 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर को रोता देख साजिद खान ने दिया 5 गानों का ऑफर
'ऐसे रोते नहीं', 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर को रोता देख साजिद खान ने दिया 5 गानों का ऑफर
डिज्नी ने ठुकराया था रामानंद सागर की 'रामायण' का ऑफर, ललित मोदी ने बताई हैरान कर देने वाली वजह
रामानंद सागर की 'रामायण' को डिज्नी ने क्यों किया था रिजेक्ट? ललित मोदी ने बताई वजह

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget