एक्सप्लोरर

जब दिव्यांका त्रिपाठी की इंग्लिश का लोग उड़ाते थे मजाक, बॉडी को लेकर भी करते थे कमेंट, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Divyanka Tripathi On Trolling: दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में खुलासा किया है कि कैसे उनके शरीर से लेकर उनकी इंग्लिश तक का मजाक उड़ाया जाता था.

Divyanka Tripathi On Trolling: दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं. फैंस को उनकी सादगी बेहद पसंद आती है. लंबे समय से दिव्यांका दर्शकों को अपनी एक्टिंग से इंप्रेस करती आई हैं. सीरियल्स के अलावा एक्ट्रेस कई रिएलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं. लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए दिव्यांका ने कई चुनौतियों का सामना किया है, जिसका जिक्र एक्ट्रेस ने हाल ही में किया है. 

दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में ईटाइम्स को इंटरव्यू दिया है. इस बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया है कि कैसे शुरूआती दिनों में उन्हें कितनी ट्रोलिंग और जजमेंट का सामना करना पड़ा था. इस बातचीत में एक्ट्रेस ये भी बताया कि वो अब इस ट्रोलिंग से कैसे निपटती हैं. 

दिव्यांका की इंग्लिश और बॉडी पर कमेंट करते थे लोग
दिव्यांका ने इंटरव्यू में कहा कि- ये दुनिया बहुत जजमेंटल है. हमारी सोसाइटी में किसी को भी उनके लुक्स पर जज किया जाता है. अगर कोई दिखने में भोली-भाली है तो लोगों को लगता है कि ये तो एक्शन नहीं कर सकती. अगर मैंने कुछ नया ट्राई कर लिया तो लोग मेरी बॉडी पर कमेंट करना शुरू कर देंगे. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)



एक्ट्रेस ने आगे बताया कि- एक समय था जब लोग मेरी इंग्लिश, मेरे शरीर और मेरे लुक्स पर कमेंट करते थे. ये तो चलता ही रहता है लेकिन जो चीज मुझे आगे बढ़ाती है वो ये है कि क्या मैं अपना काम अच्छे से कर रही हूं? मैं बस अपने काम को बेहतर बनाने में फोकस करती हूं. 

इस तरह ट्रोल्स से डील करती हैं एक्ट्रेस 
दिव्यांका ने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि वो सेलिब्रेटिज को ट्रोल करके खुद को बहुत पावरफुल समझते हैं. लेकिन मैं अपने काम पर ध्यान लगाने पर विश्वास रखती हूं. दिव्यांका ने बताया कि कैसे वो इन ट्रोलिंग से निपटती हैं. 

एक्ट्रेस ने कहा कि- अब मैं इन चीजों से इफेक्ट नहीं हो सकती. वो लोग बोर हो गए हैं. उनके पास कभी-कभी काम नहीं होता है. वो शायद अपने जीवन में निराश हैं. जब वो सेलिब्रेटी पर अपनी निराशा दूर करते हैं तो खुद को बहुत पावरफुल फील करते हैं. उन्हें लगता है कि मैंने उसे सुना दिया, उसके बारें ये बात लिख दी. वो अपनी इन हरकतों को एंजॉय करते हैं.

कभी-कभी हम खुद को याद दिलाते हैं कि शायद वे जीवन में किसी कठिन दौर से गुजर रहे हैं और वह है, वो हमारे बारे में गंदी बातें क्यों लिख रहे हैं या हमें जज रहे हैं और फिर हम आगे बढ़ते हैं और अपने आप पर ध्यान केंद्रित करते है. 

यह भी पढ़ें : Kriti-Pulkit Haldi: बेहद यूनिक रही कृति और पुलकित की हल्दी सेरेमनी, दुल्हन के साथ मिलकर दोस्तों ने फाड़ डाला दू्ल्हे मियां का कुर्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TV Serial Spoilers: राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
Video: 'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी 65 लाख की चमचमाती कार, मजे लेते हुए फैंस बोले- 'लगता है जेठालाल ने पगार बढ़ा दी'
'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी नई चमचमाती कार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget