एक्सप्लोरर

Divyanka Tripathi Birthday: दिव्यांका त्रिपाठी को भी करना पड़ा था कास्टिंग काउच का सामना, हैरान कर देंगी एक्ट्रेस से जुड़ी ये बातें

Divyanka Tripathi: टीवी की बेहद टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में शामिल दिव्यांका त्रिपाठी ने एक बार कास्टिंग काउच को लेकर बात की थी. उन्होंने ये भी कहा था कि उन्हें करियर बर्बार कर देने की धमकियां भी मिली थी.

Divyanka Tripathi Birthday: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी आज अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. उनका जन्म 14 दिसंबर 1984 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ था. नॉन फिल्मी बैकग्राउंड होने के बावजूद दिव्यांका ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर टीवी इंडस्ट्री में एक मुकाम हासिल किया है.

हालांकि एक्ट्रेस के लिए ये सब इतना आसान नहीं था. एक बार दिव्यांका ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें भी कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था. यहां तक कि उन्हें करियर बर्बाद करने की धमकियां भी मिल थीं. यहां तक कि उनकी लव लाइफ भी काफी टेंशन भरी रही थी.

न्यूकमर्स का फायदा उठाना चाहते हैं लोग

बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू के दौरान दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा था कि एक एक्टर के 'पहले ब्रेक' के दौरान लोग कई तरह से फायदा उठाने की कोशिश करते हैं. दिव्यांका ने बताया था, "आप एक शो खत्म करते हैं, और फिर आपका संघर्ष फिर से शुरू होता है. एक समय था जब पैसे नहीं थे. मुझे अपने बिल, ईएमआई का भुगतान करना था. बहुत दबाव था. फिर एक ऑफर आता है, 'तुम्हें इस डायरेक्टर के साथ रहना है और तुम्हें एक बड़ा ब्रेक मिलेगा.' लेकिन मुझे ही क्यों? मुझे बताया गया कि 'तुम सच में इंटेलिजेंट हो, ये, वो.' बस उसी के द्वारा बनाया जा सकता है और हर कोई  कर रहा है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viniyard Films (@viniyardfilms)

करियर बर्बाद करने की धमकी भी मिली

दिव्यांका ने कहा था, "यह #MeToo मूवमेंट से पहले की बात है. जो लोग इस तरह के ऑफर देते हैं, वे आपको इस तरह मनाएंगे कि इंडस्ट्री में हर कोई ऐसा कर रहा है. इस तरह वे आपको फुसलाते हैं कि अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आप पीछे रह जाएंगे. आपके करियर में कुछ नहीं हो सकता. वास्तव में, वे कभी-कभी इस लेवल पर चले जाते है कि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो हम आपका करियर बर्बाद कर देंगे लेकिन मुझे बहुत मजा आया क्योंकि मुझे पता था कि यह सब बकवास है. मैंने शुरुआत में देखा था, मुझे अपने टैलेंट के बेस पर पहली जॉब मिली थी. इसलिए अगर मुझे मेरी पहली नौकरी मेरे टैलेंट से बेस पर मिली है, तो अगली भी वही होगी.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

लव लाइफ रही खराब

दिव्यांका त्रिपाठी की लाइफ में कई उतार-चढ़ाव आए. उनकी लव लाइफ भी काफी टेंशन भरी रही. एक फेमस मीडिया आउटलेट के साथ एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि विवेक दहिया से शादी करने से पहले वह तीन बार प्यार में पड़ी. सीरियल ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ के को- एक्टर शरद मल्होत्रा  उनमें से एक थे. हालांकि दिव्यांका अपने ब्रेकअप से बाहर आई और आज वह विवेक दाहिया के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

दिव्यांका वर्क फ्रंट

बता दें कि दिव्यांका को ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ (2006) में विद्या प्रताप सिंह के रोल से फेम मिला था. इसके बाद उन्होंने पॉपुलर शो ‘ये है मोहब्बतें’ में डॉ इशिता अय्यर भल्ला की भूमिका निभाई. 2017 में, उन्होंने डांस रियलिटी ‘शो नच बलिए 8’ में भाग लिया और विनर बनीं. पिछले साल, एक्ट्रेस ने खतरों के खिलाड़ी 11 में पार्टिसिपेट किया था और रनर-अप रही थीं.

ये भी पढ़ें:-'पठान' की रिलीज डेट नजदीक, FIFA वर्ल्ड कप फाइनल्स में फिल्म प्रमोट करेंगे Shah Rukh Khan?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: वसुधा की फेक प्रेग्नेंसी से मचेगा हंगामा, शाह हाउस में प्रॉपर्टी को लेकर बवाल
वसुधा की फेक प्रेग्नेंसी से मचेगा हंगामा, शाह हाउस में प्रॉपर्टी को लेकर बवाल
'खतरों के खिलाड़ी' में गौरव खन्ना ने मुझे बहुत परेशान किया', शगुन शर्मा का दावा
'खतरों के खिलाड़ी' में गौरव खन्ना ने मुझे बहुत परेशान किया', शगुन शर्मा का दावा
क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं निया शर्मा? मालदीव वेकेशन की तस्वीरों ने मचाई हलचल
क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं निया शर्मा? मालदीव वेकेशन की तस्वीरों ने मचाई हलचल
9 की उम्र में दिए ऑडिशन, 14 की उम्र में खरीदा घर, मां ने बदल दी 'मुसाफिर कैफे' की एक्ट्रेस महिमा मकवाना की जिंदगी
9 की उम्र में दिए ऑडिशन, 14 की उम्र में खरीदा घर, मां ने बदल दी महिमा मकवाना की जिंदगी

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
Embed widget