एक्सप्लोरर

Ex बॉयफ्रेंड Varun Sood के ‘बेवफाई’ वाले जवाब पर भड़कीं Divya Agarwal, कहा- ‘मेरी सगाई हो चुकी है...’

Divya Agarwal On Varun Sood: एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने वरुण सूद के ब्रेकअप वाले कमेंट, उनकी बहन अक्षिता सूद के ज्वेलरी मांगने और ट्रोलर्स के ‘गोल्ड डिगर’ कहे जाने पर गुस्सा निकाला है.

Divya Agarwal On Varun Sood Breakup: ‘बिग बॉस ओटीटी’ की विनर दिव्या अग्रवाल की वरुण सूद (Varun Sood) के साथ जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था. दोनों टिनसेल टाउन के फेवरेट कपल्स में से एक थे, लेकिन वरुण संग ब्रेकअप के बाद जब दिव्या ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर (Apurva Padgaonkar) का हाथ थामा और सगाई की, तब से वह बुरी तरह ट्रोल की जा रही हैं. यहां तक कि सोशल मीडिया पर वरुण के साथ दिव्या की खटपट भी हो गई थी. इस वजह से उन्हें एक बार फिर ‘गोल्ड डिगर’ कहा जा रहा था. अब एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

वरुण सूद से दिव्या ने पिछले साल मार्च में ब्रेकअप किया था. वरुण की बहन अक्षिता सूद ने ट्विटर पर कहा था कि ब्रेकअप के एक साल बाद भी दिव्या ने उनके खानदानी गहने वापस नहीं किए गए हैं. फिर दिव्या ने ज्वेलरी की पिक शेयर की थी और कहा था कि उन्हें एक साल बाद याद आ रहा है. साथ ही दिव्या ने ये भी कहा था कि न उन्होंने उनसे मांगे थे और न वह पहनती हैं. इसके बाद वह काफी ट्रोल भी हुई थीं. अब बॉम्बे टाइम्स के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने गोल्ड डिगर कहे जाने पर गुस्सा निकाला है.

वरुण सूद की बहन के गहने मांगने पर बोलीं दिव्या

दिव्या अग्रवाल ने कहा, “वे कई दिनों से गिफ्ट को लेकर मेरी मैनेजर से पूछ रही हैं. हमारे तीन साल के डेटिंग पीरियड में कई बार गिफ्ट्स एक्सचेंज हुए, इनका हिसाब नहीं रखा जा सकता है. मैंने गहने वापस कर दिए हैं, इसके बावजूद मेरे मैनेजर को कॉल किया जा रहा है. मैं ट्विटर पर बहस करते-करते थक गई हूं. मैंने रिएलिटी शो जीता है और मैं तीन वेब शोज में नजर आई हूं. मैं एक आत्मनिर्भर लड़की हूं.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divya AmarSanjay Agarwal (@divyaagarwal_official)

गोल्ड डिगर कहने वालों के लिए दिव्या का मैसेज

दिव्या ने ट्रोलर्स से सवाल करते हुए कहा, “क्या एक महिला ऐसे पार्टनर को नहीं चाह सकती, जो खुद सेटल हो? क्या गोल्ड डिगर होना है? अगर मैं एक गोल्ड डिगर होती तो मैं कड़ी मेहनत नहीं करती और ना ही करियर बनाती. मैं एक अमीर लड़के को ढूंढती और सेटल हो जाती.”

वरुण सूद पर भड़कीं दिव्या

कुछ समय पहले वरुण सूद अपने अपकमिंग शो का ट्विटर पर प्रमोशन कर रहे थे. इस दौरान उनके एक फैन ने पूछा कि, क्या उन्होंने दिव्या को धोखा दिया है? इस पर वरुण ने कहा था, “नहीं, मैंने नहीं दिया.” इस पर भी दिव्या ने अपना गुस्सा निकाला. एक्ट्रेस ने कहा, “पिता को खोने से लेकर कड़वे ब्रेकअप तक, यह मेरी जिंदगी का सबसे कठिन फेज रहा है. मेरा ब्रेकअप करने का बस एक कारण था. लोग अब बेवफाई जैसी चीजों के बारे में क्यों पूछ रहे हैं.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divya AmarSanjay Agarwal (@divyaagarwal_official)

वरुण पर निशाना साधते हुए दिव्या ने कहा, “मुझे समझ नहीं आता है कि जो शख्स अपने शो का प्रमोशन कर रहा है, वह पर्सनल लाइफ से जुड़े सवालों का जवाब क्यों दे रहा है. वरुण इस सवाल को टाल सकते थे. हमारे ब्रेकअप को एक साल हो गया, लेकिन लोग सवाल पूछते रहते हैं और लोगों को पता होना चाहिए कि इन चीजों से उन्हें कैसे बचा जाए. थोड़ी डिग्निटी दिखानी चाहिए, क्योंकि अब मेरी सगाई हो गई है.”

यह भी पढ़ें- Armaan Malik की पत्नी पायल को आधी रात को प्रेग्नेंसी में आई दिक्कतें, फटाफट अस्पताल लेकर गए यूट्यूबर, जानें फिर क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सालों से अलग रह रहे हैं...', संजीव सेठ संग अलग होने पर लता सभरवाल ने दिया बड़ा बयान, रिश्ते को लेकर बताई सच्चाई
'सालों से अलग रह रहे हैं...', संजीव सेठ संग अलग होने पर लता सभरवाल ने दिया बड़ा बयान, रिश्ते को लेकर बताई सच्चाई
'मेरी गर्लफ्रेंड 7 और लड़कों को डेट कर रही थी', करण वाही ने डेटिंग लाइफ पर की बात
'मेरी गर्लफ्रेंड 7 और लड़कों को डेट कर रही थी', करण वाही ने डेटिंग लाइफ पर की बात
'मेरे देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना', छात्रों के प्रदर्शन के बीच एक्ट्रेस कविता कौशिक की पुलिस से अपील
'मेरे देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना', छात्रों के प्रदर्शन के बीच एक्ट्रेस कविता कौशिक की पुलिस से अपील
विधि-विधान के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने किया जुड़वा बच्चों का नामकरण, सामने आई खूबसूरत झलक
विधि-विधान के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने किया जुड़वा बच्चों का नामकरण, सामने आई खूबसूरत झलक

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget