एक्सप्लोरर

3 साल बाद विलेन बन TV पर वापसी कर रहीं ये एक्ट्रेस, हीरो-हीरोइन की जिंदगी में घोलेंगी जहर!

TV Actress Asmita Sood Comeback: टीवी एक्ट्रेस अस्मिता सूद जल्द ही टीवी पर वापसी कर रही हैं, लेकिन इस बार वह स्वीट गर्ल के रोल में नहीं बल्कि विलेन बनकर धमाल मचाएंगी.

Asmita Sood In New Role: ‘बद्तमीज दिल’ और ‘दिल ही तो है’ (Dil Hi Toh Hai) जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुकीं एक्ट्रेस अस्मिता सूद अब स्वीट गर्ल का किरदार निभाते-निभाते थक गई हैं. इसलिए एक्ट्रेस ने पहली बार विलेन बनने का फैसला किया है और वह इस रोल को निभाने के लिए एकदम तैयार हैं.

अस्मिता पिछले 3 सालों से टीवी से दूर थीं और दंगल टीवी (Dangal TV) के शो ‘जनम जनम’ (Janam Janam) में नजर आएंगी. हाल में अस्मिता सूद ने इस बारे में बात की है.

निगेटिव रोल पर बोलीं अस्मिता सूद

अस्मिता सूद ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है. हालांकि, सभी में वह एक सीधी-साधी और प्यारी लड़की का किरदार निभाती नजर आईं, लेकिन अब वैंप बनकर अपना कमाल दिखाना चाहती हैं.

उन्होंने विलेन बनने को लेकर ‘ईटाइम्स’ से बात की है और कहा, “मैं टीवी शो में स्वीट गर्ल की भूमिकाएं निभाते-निभाते थक गई हूं. यह बदलाव और कुछ अलग करने का समय है. निगेटिव रोल्स में ज्यादा स्कोप है और यह कैरेक्टर मुझे एक अलग भूमिका निभाने में मदद करेगा. यह शो पुनर्जन्म के बारे में है और मैं इसकी शूटिंग शुरू करने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Asmita Sood (@asmita_s)

टीवी से दूर रहने पर बोलीं अस्मिता 

अस्मिता सूद को आखिरी बार टीवी सीरियल ‘दिल ही तो है’ में देखा गया था. वह करीब 3 सालों से इंडस्ट्री से दूर हैं और अब वापसी कर रही हैं.

इस बारे में उन्होंने कहा, “दो साल हम सब महामारी से गुजरे. ‘दिल ही तो है’ खत्म होने के बाद मैंने अकेले यूरोप की यात्रा की और फिर मैंने एक म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन किया. मुझे लगता है कि, सिर्फ एक अभिनेता होना ही काफी नहीं है. आपको बहुत चीजों पर काम करने और अलग-अलग चीजें सीखने की जरूरत है."

उन्होंने कहा, "वजह से मैं एक इंटरप्रन्योर बन गई. ट्रेवलिंग ने मुझे नई जगह और खुद के बारे में नई चीजें सीखने में मदद की है. इस साल मैंने भारत में यात्रा करने का फैसला किया, क्योंकि बोझिल वीजा प्रक्रियाओं के साथ विदेश यात्रा करना मुश्किल है.”

ये भी पढ़ें

KBC 14: कंटेस्टेंट ने दिया इस सवाल का गलत जवाब, गंवाए 6 लाख 40 हजार रुपये

Ankita Lokhande से पूछा कब बनेंगी मां, तो एक्ट्रेस बोलीं- अभी तो मैं खुद बच्ची हूं...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक और बच्चा पैदा कर लो...' किस पर भड़कीं मिनी माथुर? कहा- अपनी सलाह अपने पास रखो
'एक और बच्चा कर लो...' किस पर भड़कीं मिनी माथुर? कहा- अपनी सलाह अपने पास रखो
कार एक्सीडेंट के बाद कैसी है अर्जुन बिजलानी की तबीयत? खुद दिया हेल्थ अपडेट
कार एक्सीडेंट के बाद कैसी है अर्जुन बिजलानी की तबीयत? खुद दिया हेल्थ अपडेट
TV Serials Spoiler: फिनाले से पहले अनुपमा को लगा तगड़ा झटका, वसुधा को मारने की धमकी देगा अजय
फिनाले से पहले अनुपमा को लगा तगड़ा झटका, वसुधा को मारने की धमकी देगा अजय
'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget