एक्सप्लोरर

आज से टीवी पर फिर हंसाने आ रहे हैं कॉमेडी किंग कपिल शर्मा

कपिल शर्मा आज से टीवी पर अपने शो को लेकर एक बार फिर वापसी कर रहे हैं. उनके पहले शो में सलमान खान के साथ सिंबा फिल्म की पूरी टीम गेस्ट के रूप में सिरकत करेगी. कपिल के शो का लोगों को बड़ी बेसब्री से इंतजार हैं.

मुंबई: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने हिट शो 'द कपिल शर्मा शो' का सेकंड सीजन लेकर आ रहे हैं. इस शो का पहला एपिसोड आज सोनी टीवी पर रात 9.30 बजे ऑनएयर किया जाएगा. इस एपिसोड में सलमान खान की फैमिली के साथ 'सिंबा' की पूरी टीम पहुंचेगी. गौरतलब है कि कपिल शर्मा ने कुछ दिनों पहले ही शादी के बंधन में बंधे हैं. कपिल ने 12 दिसंबर को गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ जालंधर में पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी की थी.

सलमान खान के साथ सिंबा की पूरी टीम पहले दिन शो में

कपिल शर्मा के नए शो का प्रोमो आ चुका है. प्रोमो के मुताबिक प्रोग्राम के दूसरे सीजन के पहले शो में सलमान खान, सिंबा फिल्म के स्‍टार कास्‍ट रणवीर सिंह, सारा अली खान, रोहित शेट्टी, सोहेल खान, सलीम खान भी नजर आएंगे. अगले एपिसोड में सनी लियोन के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. इंस्टाग्राम पर कपिल और सनी लियोन के साथ वाली सेट से फोटो भी वायरल हो रही है जिसमें दोनों खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों में कॉमेडियन कृष्णा भी नजर आ रहे हैं जिससे लोगों को उम्मीद है कि कपिल के साथ वो भी शो में नजर आएंगे.

कपिल के साथ ये कलाकार दर्शकों को करेंगे लोटपोट

कपिल शर्मा अपने शो के दूसरे सीजन में अपनी पूरी टीम के साथ वापसी कर रहे हैं जिसमें उन्होंने दो नए चेहरों को भी शामिल किया है. टीम में कीकू शारदा, चंदन प्रभाकर, सुमोना चक्रवर्ती, भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, रोशेल राव का नाम शामिल है. हालांकि, कपिल के शो में लोग इसबार सुनील ग्रोवर को मिस करेंगे. ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि सुनील भी इस सीजन में वापसी कर सकते हैं लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है. खबर ये थी कि सलमान खान ने कपिल और सुनील ग्रोवर के बीच में सुलह कराई थी, लेकिन रिश्तों में पड़ी दरार अब भी वैसी की वैसी है.

नवजोत सिंह सिद्धू फिर होंगे हॉटसीट पर

राजनीति के मैदान में अपने भाषणों और जवाबी हमले से विपक्षियों को चारों खाने चित कर देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर कपिल के शो में हॉटसीट पर विराजमान रहेंगे. सिद्धू कपिल के शो में अपने वन लाइनर से लोगों का दिल जीत लेते हैं. उनके ठहाके से पूरा शो गुलजार रहता है. शो में लोग कपिल और सिद्धू के बीच जुबानी बहस को भी लुत्फ उठाते हैं.

अन्य चैनलों के प्रोगाम से मिलेगी कड़ी टक्कर

कपिल शर्मा के शो का लोगों का बेसब्री से इंतजार है. कपिल ने अपने कॉमेडी शो के जरिए अपना एक खास वर्ग बना लिया है जो शो के ऑफ एयर हो जाने के बाद से शो के आने का इंतजार कर रहे थे. अब जबकि उनका शो आ रहा है इससे लोगों में खुशी है. हालांकि, कपिल के शो को प्राइम टाइम में अन्य चैनलों के प्रोग्राम से कड़ी टक्कर मिलेगी. ऐसे में कपिल के लिए अपने शो को टीआरपी के मीटर पर तेजी से भगाना कम कठिन नहीं होगा.

यह भी पढ़ें-

वाइब्रेंट गुजरात 2019: पाकिस्तान को मिले न्योते पर मचा बवाल देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेडरुम की बातें पब्लिकली बताकर ट्रोल हो रहे राहुल वैद्य, लोग बोले- 'कुछ तो शर्म करो'
बेडरुम की बातें पब्लिकली बताकर ट्रोल हो रहे राहुल वैद्य, लोग बोले- 'कुछ तो शर्म करो'
बिग बॉस 20: 'पवन सिंह संग जमता नहीं...', रिलेशनशिप पर बोलीं आम्रपाली दुबे, माही विज हुईं नॉमिनेट
'पवन सिंह संग जमता नहीं...', रिलेशनशिप पर बोलीं आम्रपाली दुबे, माही विज हुईं नॉमिनेट
'अपने आपको क्या समझता है बुढ़ऊ?' ट्रोलिंग से परेशान हुए अमिताभ बच्चन
'अपने आपको क्या समझता है बुढ़ऊ?' ट्रोलिंग से परेशान हुए अमिताभ बच्चन
'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर
'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget