एक्सप्लोरर

पिछले 4 महीनों से लापता है ये कॉमेडियन, कपिल शर्मा के साथ कर चुके हैं काम

टेलीविजन की दुनिया से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि मशहूर कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर पिछले 4 महिनों से गायब हैं. किसी को नहीं पता कि वो कहां और किस हाल में हैं.

नई दिल्ली: टेलीविजन की दुनिया से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि मशहूर कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर पिछले 4 महिनों से गायब हैं. किसी को नहीं पता कि वो कहां और किस हाल में हैं. पिछले 4 महीनों से उनका फोन स्विच ऑफ जा रहा है और उनके करीबियों को अब उनकी चिंता सताने लगी है.  उनके कुछ दोस्त अब सोशल मीडिया की मदद से सिद्धार्थ के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस बाबत जब उनके परिवार से संपर्क किया गया तो उनकी मां अल्का सागर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सिद्धार्थ की हालत ठीक नहीं है और डॉक्टर्स ने उन्हें आराम की सलाह दी है. हालांकि जब एबीपी न्यूज की टीम ने उनसे ये जानने की कोशिश की क्या सिद्धार्थ उनके साथ हैं तो उनकी मां थोड़ी हड़बड़ा गईं और कहा कि वो जल्द ठीक हो जाएंगे और वापस अपने काम पर लौट आएंगे. इससे पहले खबरें थी कि सिद्धार्थ की मानसिक हालत ठीक नहीं है और उन्हें पहले भी कई बार शूटिंग के वक्त सेट पर दौरे पड़ जाया करते थे. बताया जाता है कि कई बार तो हालात इतने खराब होते थे कि उनकी मां भी उन्हें संभाल नहीं पाती थी. पिछले 4 महीनों से लापता है ये कॉमेडियन, कपिल शर्मा के साथ कर चुके हैं काम आपको बता दें कि सिद्धार्थ मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं और उनकी मां भी यहीं रहती हैं. सिद्धार्थ ने साल 2009 में 'कॉमेडी सर्कस' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बात उन्होंने 'छोटे मियां-बड़े मियां' 'कॉमेडी क्लासेस', 'प्रितम प्यारे' जैसे शोज में काम कर चुके हैं. इसी के साथ वो छोटे पर्दे के लगभग सभी कॉमेडियन्स के साथ स्टेज शेयर कर चुके हैं जिनमें कपिल शर्मा, सुदेश, कृष्णा, भारती और मुबीन जैसे कलाकाश शामिल हैं. इससे पहले सिद्धार्थ उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने शूटिंग के दौरान कॉमेडियन भारती को थोड़ा जोर से मारा था. शूटिंग के दौरान उन्हें भारती को मारना था लेकिन उस बार उन्होंने थोड़ा ज्यादा जोर से हिट कर दिया और इस बात की शिकायत भारती ने निर्माताओँ से की. जिसके बाद उन्हें शो छोड़ देने के लिए कहा गया. ऐसा पहली बार नहीं है जब कोई अभिनेता इस प्रकार अचानक गायब हो गया हो. इससे पहले साल 2016 में अभिनेता विशाल ठक्कर भी अचानक गायब हो गए थे और आज तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है. बताया जाता है कि उनपर रेप का आरोप लगने के बाद वो डिप्रेशन में चले गए और धीरे-धीरे उन्हें काम भी मिलना बंद हो गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

YouTube वीडियो से करोड़ों में कमाते हैं ये 7 सेलेब्स, अब Salman Khan ने ली ग्रैंड एंट्री
YouTube वीडियो से करोड़ों में कमाते हैं ये 7 सेलेब्स, अब Salman Khan ने ली ग्रैंड एंट्री
कंट्रोल रूम से हॉट सीट तक, ऐसा दिखता है अमिताभ बच्चन के KBC का सेट, देखें Inside फोटोज
अंदर से ऐसा दिखता है अमिताभ बच्चन के शो 'केबीसी' का सेट, देखें इनसाइड तस्वीरें
बिग बॉस 20: घर के नए कैप्टेन बने आसिफ खान, फिर खूब मचा बवाल, काजी बने शेख
बिग बॉस 20: घर के नए कैप्टेन बने आसिफ खान, फिर खूब मचा बवाल, काजी बने शेख
Bigg Boss 20: स्काउट और लव गिल की नजदीकियों पर आम्रपाली दुबे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'ये बाहर गंदा दिखता है'
'बिग बॉस 20': स्काउट-लव गिल की नजदीकियों पर बोलीं आम्रपाली दुबे, कहा- 'ये बाहर गंदा दिखता है'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget