एक्सप्लोरर

अली के बयान पर सामने आया कपिल शर्मा का रिएक्शन, कहा- सुनकर लगा Shock!

कॉमेडियन कपिल शर्मा चाहें या न चाहें इन दिनो वो सुर्खियों में आ ही जाते हैं. हाल ही में उनकी साथ काम कर चुके और उनके अच्छे दोस्त अली असगर ने एबीपी को बयान दिया था और उनकी तबीयत के बारे में खुलकर बात की थी.

नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा चाहें या न चाहें इन दिनो वो सुर्खियों में आ ही जाते हैं. हाल ही में उनकी साथ काम कर चुके और उनके अच्छे दोस्त अली असगर ने एबीपी को बयान दिया था और उनकी तबीयत के बारे में खुलकर बात की थी. इस दौरान अली ने कहा था कि जब वो कपिल से मिलने गए थे तो उन्होंने देखा कि कपिल की तबीयत ठीक नहीं है और वो बेहद उदास हैं. अली ने ये भी कहा कि इस दौरान कपिल की आंखें भर आईं थी और वो बात कर पाने की स्थिति में नहीं थे. हालांकि अब कपिल ने अली के इन सब दावों को सिरे से नकार दिया है. एनडीटीवी की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कपिल शर्मा की टीम ने इस मामले पर एक स्टेटमेंट जारी किया है. इस स्टेटमेंट में कहा गया है कि कपिल ठीक हैं और इन दिनों वो अपनी मंगेतर गिन्नी के साथ घूम रहे हैं. बयान में कहा गया ''हम भी अली के बयान को सुनकर हैरान थे कि उन्होंने ऐसा दुखी करने वाला बयान क्यों दिया. कपिल ने हमेशा अली को अपना दोस्त माना है.'' ये था अली का बयान

आपको बता दें कि अली ने कहा था कि हमें बहुत बुरा लगता है जब हम कपिल को इस हालात में देखते हैं और हम सभी उनके साथ हैं. अली ने कहा ''मेरे पास प्रीति का फोन आया था और उन्होंने मुझसे कहा कि सुना है कपिल की तबीयत काफी खराब है और दो-तीन दिन से कमरे से बाहर भी नहीं निकले हैं. आप बड़े हैं आप एक बार उनसे मिलकर आएं और देखें कि उनके हाल क्या हैं?''

अली ने बताया ''मैं कपिल के ऑफिस में उनसे मिलने गया वो लेटा हुआ था एक दम उदास सा, मुझसे देखा नहीं जा रहा था और हम दोनों ही बेहद भावुक हो रहे थे. शुरुआत में को 5 मिनट तक हम एक दूसरे को बस देखते ही रहे. कपिल की बातों से लग रहा था कि वो हम सबको और प्रीति को मिस कर रहा है.'' अली ने ये भी कहा कि प्रीति भी कपिल को बहुत मिस करती हैं और वो भी काफी डिस्टर्ब रहती हैं. परेशान हो जाती हैं अचानक कि उसकी तबीयत खराब है. अली ने इस बात का भी खुलासा किया कि कपिल ने अपने हाथ पर प्रीति का नाम लिखा हुआ है.

आपको बता दें कि कपिल शर्मा हाल ही में जनर्लिस्ट के साथ गाली गलौच मामले को लेकर अचानक सुर्खियों में आ गए थे. इसी क्रम में कपिल ने एक के बाद कई ट्वीट किए थे लेकिन बाद में उन्होंने अपने ट्वीट डिलीट कर दिए थे. इसके बाद कपिल शर्मा और जनर्लिस्ट के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो क्लिप भी सामने आया था जिसमें कपिल ने काफी अभद्र भाषा का प्रयोग किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Siddharth Nigam on Protest: सिद्धार्थ निगम ने छात्रों का किया समर्थन, ट्रोलिंग के बीच दिया साफ संदेश
सिद्धार्थ निगम ने छात्रों का किया समर्थन, ट्रोलिंग के बीच दिया साफ संदेश
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'इंडियन आइडल 16' का ग्रैंड फिनाले कब है? कौन हैं शो के 6 फाइनलिस्ट, आ गई पूरी डिटेल
'इंडियन आइडल 16' का ग्रैंड फिनाले कब है? कौन हैं शो के 6 फाइनलिस्ट, आ गई पूरी डिटेल
'सैराब' में हुई कृष्णा कौल की एंट्री, मदिराक्षी मुंडले संग स्क्रीन पर बढ़ाएंगे रोमांस का डोज
'सैराब' में हुई कृष्णा कौल की एंट्री, मदिराक्षी मुंडले संग स्क्रीन पर बढ़ाएंगे रोमांस का डोज

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget