एक्सप्लोरर

Charu Asopa का खुलासा, बताया- उस शाम आखिर क्या हुआ जिससे बदल गया तलाक का फैसला?

Charu Asopa Opened Up: चारु असोपा और राजीव सेन के रिश्ते में पिछले दिनों काफी उथल-पुथल देखने को मिली. हालांकि अब सब ठीक है, तो लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं. अब चारु ने इस पर खुलकर बात की है.

Charu Asopa Revelation: राजीव सेन (Rajeev Sen) और चारु असोपा (Charu Asopa) की मैरिटल लाइफ हमेशा ही किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. कभी इस कपल के बीच खूब प्यार देखने को मिलता है तो कभी इनके बीच झगड़ा देखने को मिलता है. कई बार तो राजीव और चारु के बीच ऐसा झगड़ा देखने को मिला जिसे देख हर किसी को यही लग रहा था कि अब ये शादी नहीं बच पाएगी. हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि चारु और राजीव की पर्सनल लाइफ में चलने वाली ये उठापटक खत्म हो चुकी है. पिछले कुछ सालों में जिस तरीके से इन दोनों के रिश्ते को बदलते हुए लोगों ने देखा है, उसे देखने के बाद ज्यादातर लोग इसे सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट ही बता रहे हैं. कुछ लोगों का ये भी कहना है कि ये बिग बॉस में जाने से पहले का सारा ड्रामा है.

हाल ही में चारु असोपा (Charu Asopa) ने अब अपने रिश्ते पर खुलकर बात की. अपने ब्लॉग में इस बारे में बात करते हुए चारु ने फैंस को थैंक्यू कहा. चारु ने कहा आपने सबकुछ देखा, आप हमारी पूरी जर्नी में साथ रहे हैं. एक्ट्रेस ने आगे कहा कुछ लोगों ने लेट जॉइन किया है मुझे ऐसे में उनमें से कुछ लोग जजमेंटल भी हो जाते हैं. कुछ लोग हैं आपमें से जो मुझसे नाराज हैं, जिन्हें ये भी लगता है कि पब्लिसिटी स्टंट है ये सब बिग बॉस के घर में जाने के लिए. चारु ने आगे कहा कि राजीव (Rajeev) और मेरे बीच जो झगड़ा था उसे देख यही लग रहा था कि अलग होने वाले हैं हम. आप सबसे सारी बातें शेयर की थी मैंने. जब मैं भीलवाड़ा में थी तो उस दौरान मैंने कहा था कि मुंबई जाकर एक नई जर्नी शुरू करुंगी.

ये भी पढ़ें:- KBC 14: कंटेस्टेंट की इस बात से अमिताभ बच्चन करने लगे Blush, जानें क्या है माजरा

चारु ने कहा- सबकुछ था प्लांड

ऐसे में सबकुछ प्लांड था, लेकिन कहा जाता है न ऊपर वाला जो प्लान करता है वही होता है. ऊपरवाले ने हमारे लिए कुछ और सोच रखा है मुझे ऐसा लगता है, जो अच्छा ही होगा. चारु असोपा ने आगे कहा कि जब वो मुंबई के लिए फ्लाइट में बैटी थीं तब बप्पा आनेवाले थे. उन्होंने आगे कहा कि 29 को मैं फ्लाइट में बैठी थी, हम दोनों 30 को साइन करने जाने वाले थे, वहीं 31 को बप्पा आने वाले थे. एक्ट्रेस ने बताया कि जब वो फ्लाइट में बैठीं थी मन में एक ही बात कहा कि मैं आपको घर लेकर आने वाली हूं, जैसा आपको ठीक लगे वैसा ही करना. मेरे और जियाना के लिए आपको जो ठीक लगे वो कर देना.

बातें करने से दूर हो गए शिकवे

चारु (Charu) ने बताया कि वो और राजीव बैठे-बैठे यूं ही बातें करने लग गए और कहते हैं ना बातें करने से काफी चीजें सॉल्व हो जाती हैं. इस दौरान बात करते हुए कुछ गिले शिकवे दूर हुए, बप्पा शायद यही चाहते थे कि एक दूसरे को हम जियाना के लिए मौका दें. रिश्ता तोड़ना आसान होता है जो हम कभी भी तोड़ सकते हैं लेकिन हमनें फैसला लिया कि अपने रिश्ते को एक मौका देने में कोई बुराई नहीं है. यही हुआ है बस और मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई पब्लिसिटी स्टंट है. 

ये भी पढ़ें:- Dhokha Review: आर माधवन ने फिर चलाया अपनी एक्टिंग का जादू, ऑडियन्स के साथ नहीं किया धोखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'कर दिखाया हम दोनों ने...', दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी
Video: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग
शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर भड़कीं हिना खान, बोलीं- अगर वो 'बिस बॉस' में ये बोलती, तो कभी नहीं जीतती
शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर भड़कीं हिना खान, बोलीं- अगर वो 'बिस बॉस' में ये बोलती, तो कभी नहीं जीतती

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget