एक्सप्लोरर

तलाक की खबरों के बीच चारू असोपा ने ब्लू लहंगे में दिखाया गॉर्जियस अंदाज, यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

Charu Asopa Gorgeous Look Amid Divorce: चारू असोपा और राजीव सेन एक बार फिर अपनी मैरिड लाइफ को लेकर विवादों में हैं. पैचअप के एक महीने के अंदर ही एक्ट्रेस ने फिर पति से अलग होने की घोषणा कर दी है.

Charu Asopa Shares Blue Lehenga Pics: टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं. चारू ने एक बार फिर पति राजीव सेन से तलाक लेने की बातों को हवा दे दी है. बीते कुछ दिनों से टीवी का ये कपल अपनी शादी-शुदा जिंदगी में आई हलचलों को लेकर विवादों में रहा है. हालांकि एक इमोशनल पोस्ट जारी करके दोनों ने पिछले महीने सितंबर में ही पैचअप की घोषणा की थी लेकिन अब एक बार फिर चारू ने पति राजीव सेन पर गंभीर आरोप लगाते हुए अलग होने की बात कही है. इस बीच एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर लगातार अपने ग्लैमरस अवतार दिखा रही हैं. 

दिवाली पर चारू ने दिखाया ग्लैमरस रूप

चारू असोपा (Charu Asopa) टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रही हैं. फिलहाल चारू लंबे समय से अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बीच एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर लगातार दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी शेयर करती रही हैं. तलाक की अफवाहों के बीच, 'मेरे अंगने में' अभिनेत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें वह एक खूबसूरत नीले रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं. फोटो शेयर करते हुए चारू ने कैप्शन में लिखा, "आप सब को दिवाली की राम."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)

फैंस ने दी राजीव को छोड़ने की नसीहत

चारू ने दिवाली के अवसर पर नेट के दुपट्टे के साथ मोर डिजाइन का शानदार लहंगा पहना था. इस लुक को स्टोन और मिरर वर्क चोकर नेकलेस के साथ मांग टीका, ईयररिंग्स, चूड़ियों और जड़े हुए फिंगर रिंग्स से एक्सरसाइज किया गया था. एक्ट्रेस ने बालों को सफेद फूलों से जूड़े में बांधा था, इस एथनिक अवतार में चारू बेहद गॉर्जियस लग रही हैं, सोशल मीडिया पर यूजर्स भी एक्ट्रेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.


तलाक की खबरों के बीच चारू असोपा ने ब्लू लहंगे में दिखाया गॉर्जियस अंदाज, यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

यहां तक कि फैंस ने चारू को अकेले रहने की सलाह दी और कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि, राजीव चारू के लायक नहीं तो वो अब उनसे तलाक ले ही लें. 


तलाक की खबरों के बीच चारू असोपा ने ब्लू लहंगे में दिखाया गॉर्जियस अंदाज, यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

पैचअप के एक महीने अंदर ही बिगड़ गई बात

चारू असोपा (Charu Asopa) लंबे वक्त से अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं. राजीव और चारू ने कुछ वक्त पहले भी एक-दूसरे से अलग होने का निर्णय लिया था. लेकिन फिर सितंबर महीने में कपल ने पैचअप कर लिया था और बेटी के लिए तलाक न लेने का फैसला लिया था. पैचअप के एक महीने के अंदर ही चारू ने फिर से राजीव पर गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक की घोषणा कर दी है. सिर्फ चारू असोपा ही नहीं राजीव सेन भी पत्नी को 'ड्रामा क्वीन' कहते हुए कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं. बता दें कि, राजीव सेन (Rajeev Sen) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के भाई हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं चारू

चारू और राजीव ने पिछले महीने अपनी बेटी की खातिर शादी का मौका दिया था. कपल लंबे समय से तलाक और मैरिड लाइफ में गलतफहमियों की वजह से लगातार विवादों में है. हालांकि, चारू यूट्यूब और सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं और अपने फैंस के लिए रूटीन व्लॉग बनाना नहीं भूलती हैं. चारू असोपा और राजीव सेन की एक बेटी जियाना है. कपल ने साल 2019 में शादी की थी. शादी के 4 साल के बाद ही दोनों के रिश्ते में खटास आ गई. 

यह भी पढ़ें- उर्फी जावेद ने अब बना डाली कैसेट रील से ड्रेस, Video देख लोगों का सिर चकराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: अनु को आएगा राजनंदिनी का डरावना सपना, वसुधा की प्रेग्नेंसी का झूठ पकड़ेगी दादी सा
अनु को आएगा राजनंदिनी का डरावना सपना, वसुधा की प्रेग्नेंसी का झूठ पकड़ेगी दादी सा
'लोग सिर्फ उनका मुखौटा देखते हैं...', शिवांगी जोशी पर भड़कीं आंचल खुराना
'लोग सिर्फ उनका मुखौटा देखते हैं...', शिवांगी जोशी पर भड़कीं आंचल खुराना
18 महीनों से अलग रह रहा पॉपुलर टीवी कपल हिमांशु-अमृता, शादी के 11 साल बाद लेंगे तलाक?
18 महीनों से अलग रह रहा पॉपुलर टीवी कपल हिमांशु-अमृता, शादी के 11 साल बाद लेंगे तलाक?
Bigg Boss 20: सलमान खान के 'बिग बॉस 20' की रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब और कहां होगा स्ट्रीम
सलमान खान के 'बिग बॉस 20' की रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब और कहां होगा स्ट्रीम

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
Embed widget