एक्सप्लोरर

तलाक की बात पर तिलमिलाईं Chahatt Khanna, 'क्‍लासलेस' बता Urfi Javed को सुनाई खरी-खरी

Chahatt Khanna Urfi Javed Fight: चाहत खन्‍ना और उर्फी जावेद की लड़ाई थम ही नहीं रही है. दोनों एक दूसरे पर निशाना साधने में लगी हुई हैं. दो तलाक की बात पर तो चाहत तो तिलमिला ही उठीं.

Chahatt Khanna Calls Urfi Javed Classless: टीवी की पॉपुलर एक्‍ट्रेस चाहत खन्‍ना (Chahatt Khanna) और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) के बीच वर्चुअली जबरदस्‍त कैट फाइट चल रही है. इसकी शुरुआत चाहत ने उर्फी की एक ड्रेस पर लंबा-चौड़ा कमेंट कर की. अब उर्फी भला कैसे चुप रह सकती थीं. मुंहतोड़ जवाद देने में तो वह माहिर हैं ही. ऐसे में वह चाहत पर तंज कसते हुए उनके 'दो तलाक' की बात पर पहुंच गईं. फिर तो पूछो ही मत. तलाक की बात पर चाहत तिलमिला उठीं. उन्‍होंने अब उर्फी पर पलटवार करते हुए उन्‍हें 'क्‍लासलेस' तक बता दिया है. चलिए विस्‍तार से बताते हैं कि चाहत ने अपने बचाव में और उर्फी पर निशाना साधते हुए कहा क्‍या है. 

चाहत ने इंस्‍टाग्राम पर उर्फी पर पलटवार करते हुए लिखा है, ''मुझे इस तरह के ड्रामा में शामिल होने की जरूरत नहीं है, मगर मैं अपने फॉलोवर्स को बताना चाहती हूं कि कुछ लोग बातें करते हैं और कुछ भौंकते ज्‍यादा हैं, लेकिन जो मुझे जानते हैं उन्‍हें पता है कि मैंने यहां तक पहुंचने के लिए कितनी मेहनत की है. यह लाइफस्‍टाइल बनाया है एलिमनी के  पैसों से नहीं. बात करने से पहले रिकॉड्स चेक करो. मैंने किसी से एक पैसा नहीं लिया है.''

चाहत ने आगे अपनी बात जारी रखते हुए लिखा, ''मैं जानती हूं कि मेरा तलाक काफी आसानी से टारगेट किया जा सकने वाला टॉपिक है. हर कोई इस बारे में जानता है, मगर 'क्‍लास' वाले लोग कभी ऐसा नहीं करेंगे. मैं 'क्‍लासलेस' लोगों से या 'पेड मीडिया' से क्‍लास की उम्‍मीद भी नहीं कर रही हूं. बाकि जिसको जो अच्‍छा लगता है, लिखो.'' 

चाहत ने उर्फी की ड्रेस पर किया था ये कमेंट 
चाहत ने उर्फी की पीले रंग की ट्रांसपैरेंट ड्रेस में एक तस्‍वीर पोस्‍ट करते हुए लिखा था कि बाहर कौन ऐसे कपड़े पहनकर जाता है. साथ ही मीडिया पर भी ये कहते हुए निशाना साधा था कि अगर कोई अपने कपड़े उतार देगा तो मीडिया उसे सेलेब्रिटी बना देगा?

उर्फी ने चाहत को याद दिला दिए उनके तलाक 
चाहत (Chahatt Khanna) के कमेंट का स्क्रीनशॉट लेते हुए उर्फी (Urfi Javed) ने लिखा था, ''कम से कम मैं फॉलोअर्स खरीदती नहीं हूं. मैंने ये ड्रेस एक इंटरव्यू के लिए पहनी थी, जिससे आपका कोई लेना-देना नहीं है. तुम जल रही हो, क्योंकि पैसे देने के बाद भी पैपराज़ी तुम्हें कवर नहीं कर रहे. कोई भी कुछ भी धरती पर करता है तो उससे तुम्हारा कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए. देखो मैंने तुम्हें तुम्हारे दो तलाक...और अभी एक जवान आदमी को डेट कर रही हो, इस पर जज नहीं किया तो तुम मुझे क्यों कर रही हो?'' 

यह भी पढ़ें: Urfi Javed की बिगड़ी तबीयत, कोकिलाबेन हॉस्पिटल से खुद शेयर की ये तस्वीर

यह भी पढ़ें: महिलाओं की कम सैलरी से लेकर शादी के बाद की जिंदगी से जुड़े सवाल, Vidya Balan ने दिये ये मुखर जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20: घर के नए कैप्टेन बने आसिफ खान, फिर खूब मचा बवाल, काजी बने शेख
बिग बॉस 20: घर के नए कैप्टेन बने आसिफ खान, फिर खूब मचा बवाल, काजी बने शेख
Bigg Boss 20: स्काउट और लव गिल की नजदीकियों पर आम्रपाली दुबे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'ये बाहर गंदा दिखता है'
'बिग बॉस 20': स्काउट-लव गिल की नजदीकियों पर बोलीं आम्रपाली दुबे, कहा- 'ये बाहर गंदा दिखता है'
मैरी कॉम पर एक्स हसबैंड ओनलर ने ठोका केस, मुसीबत में फंसीं 'बिग बॉस 20' कंटेस्टेंट
मैरी कॉम पर एक्स हसबैंड ओनलर ने ठोका केस, जानें क्या है मामला?
‘मेरे पेट डॉग को नहीं छोड़ा, वो मेरे बच्चे को छोड़ेगा?’, रितिका ने अनुराग पर लगाए कई आरोप
‘मेरे पेट डॉग को नहीं छोड़ा, वो मेरे बच्चे को छोड़ेगा?’, रितिका ने अनुराग पर लगाए कई आरोप

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget