एक्सप्लोरर

फिर विवादों में Bigg Boss 13, बीजेपी MLA ने की प्रकाश जावड़ेकर से शो पर रोक लगाने की मांग

कलर्स टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' लगातार विवादों में है और शो पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लग रहे हैं. अब गाजियाबाद से बीजेपी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से इसके प्रसारण पर रोक लगाने की बात कही है.

गाजियाबाद से बीजेपी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को खत लिखा है. खत लिख कर नंदकिशोर गुर्जर ने 'बिग बॉस' के सीजन 13 के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है. नंदकिशोर गुर्जर का कहना है कि 'बिग बॉस' के जरिए अश्लीलता फूहड़ता और सामाजिक समरसता नष्ट करने की कोशिश की जा रही है. कलर्स चैनल पर 'बिग बॉस सीजन-13' का प्रसारण किया जा रहा है.

खत लिखते हुए बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लिखा है, '' महोदय, आपके संज्ञान में लाना है कि कलर्स चैनल पर 'बिग बॉस सीजन-13' कार्यक्रम का प्रसारण प्राइमटाइम के स्लॉट में किया जा रहा है. जिसके कंटेंट में बेहद ही अश्लीलता और फूहड़ता का खुलेआम प्रदर्शन किया जा रहा है. इस शो की स्थिति यह है कि इसे घरेलू माहौल में देखना तक मुश्किल है. साथ ही कार्यक्रम का कंटेंट इस प्रकार तैयार किया गया है कि जिससे देश के पौराणिक एवं ऐतिहासिक, पारंपरिक सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को नुकसान पहुंचाया जा सके. टीआरपी के मुनाफे के चक्कर में बिग बॉस सीजन-13 सरीखे कार्यक्रम देश में सामाजिक समरसता को भी खत्म करने पर तुले हुए हैं. जिसे किसी भी कीमत पर भारत जैसे विविध संस्कृति वाले देश में अनुमति नहीं दी जा सकती.''

फिर विवादों में Bigg Boss 13, बीजेपी MLA ने की प्रकाश जावड़ेकर से शो पर रोक लगाने की मांग

उन्होंने अपने इस खत में लिखा, ''वर्तमान कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति एवं नैतिकता को ताक पर रखकर 'बेड फ्रेंड फॉरएवर' तरह के अश्लील कंसेप्ट की अवधारणा से देश की मूल सांस्कृतिक और युगों से स्थापित सामाजिक नैतिक व्यवस्था को चोट पहुंचाई जा रही है. साथ ही जान बूझकर चर्चा में बने रहने के लिए कार्यक्रम के दो विपरीत धर्म, मुस्लिम एवं सनातन धर्म के लोगों को बेड पार्टनर बनाकर आपत्तिजनक दृश्य प्रसारित करवाए जा रहे हैं. जिससे सामाजिक समरसता को नुकसान पहुंचाया जा रहा है और समाज में तनाव बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक माहौल भी दूषित किया जा रहा है.''

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अपने खत में आगे कहा, इससे पहले भी बिग बॉस विवादों में रहा है इसके बावजूद कार्यक्रम के प्रसारण की अनुमति देना अनुचित है. एक तरफ भारत की प्राचीन संस्कृति को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने विश्व पटल पर बड़े ही अथक प्रयास से पुनः स्थापित किया है. उसका गौरव गान किया है. भारत विश्व गुरू बनने की ओर है, और वहीं दूसरी तरफ छोटा पर्दा कहे जाने वाले टीवी के प्राइम टाइम स्लॉट में जब पूरा परिवार एक साथ बैठकर टीवी के कार्यक्रमों को देखता है उस दौरान ऐसी फूहड़ता और अश्लीलता का प्रदर्शन असहनीय और घोर आपत्तिजनक है.

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सभी आपत्तियों को दर्ज करने के बाद बिग बॉस सीजन 13 के प्रसारण पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि ऐसे सीरियल जो टीवी के माध्यम से देश के बड़े वर्ग तक सीधा पहुंचते हैं इनके सेंसर की व्यवस्था फिल्मों की तरह ही की जानी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Idol 16 Grand Finale Winner: ज्योतिर्मयी नायक बनी 'इंडियन आइडल 16' की विनर, ट्रॉफी के साथ मिला 20 लाख कैश प्राइज मनी
ज्योतिर्मयी नायक बनी 'इंडियन आइडल 16' की विनर, ट्रॉफी के साथ मिला 20 लाख कैश प्राइज मनी
'मुझे एक गंभीर बीमारी...', 3 दिनों तक दुबई के हॉस्पिटल में भर्ती थीं जैस्मिन भसीन, छलका दर्द
'मुझे एक गंभीर बीमारी...', 3 दिनों तक दुबई के हॉस्पिटल में भर्ती थीं जैस्मिन भसीन, छलका दर्द
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget