एक्सप्लोरर

Watch: BB OTT 2 है बेहद खास, ऑडियंस को भी मिलेगी पॉवर, नए एंथम में सलमान खान ने किए दिलचस्प खुलासे

BB OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. वहीं मेकर्स ने अब सलमान खान और रफ्तार स्टारर शो का एंथम सॉन्ग भी रिलीज कर दिया है जो काफी मजेदार लग रहा है.

BB OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर काफी चर्चा हो रही है. फैंस बिग बॉस के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दूसरे एडिशन के प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पिछले सीज़न की तरह, दूसरा सीज़न और ज्यादा एंटरटेनिंग होने वाला है. दरअसल बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान ने बिग बॉस ओटीटी 2 को होस्ट करने की कमान संभाल ली है. सुपरस्टार सलमान खान के साथ, बिग बॉस ओटीटी 2 डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 24x7 नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट और मल्टी-कैम एक्शन पेश करेगा.

बिग बॉस ओटीटी 2 का टीजर और प्रोमों जारी करके मेकर्स ने इस मोस्ट अवेटेड शो के लिए काफी बज क्रिएट कर दिया है. वहीं अब बिग बॉस ओटीटी 2 एंथम भी रिलीज हो गया है. जिसमें सलमान खान और रफ्तार धमाल मचा रहे हैं.

बिग बॉस ओटीटी 2 एंथम रिलीज
रफ़्तार ने बिग बॉस ओटीटी 2 एंथम बनाया है. सलमान खान और रैपर ने एंथम का हुक स्टेप किया है. रैप बिग बॉस ओटीटी 2 के नए और दिलचस्प एलिमेंट के बारे में बताता है. सलमान खान और रफ़्तार स्टारर एंथम का टाइटल ‘लगी बगी’ है और टैग लाइन "इस बार इतनी लगेगी कि आपकी मदद लगेगी" है. वीडियो में सलमान खान और रफ्तार खूब डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं. 

बिग बॉस ओटीटी 2 में शामिल की गई हैं कईं नई चीजें
प्रोमो वीडियो सलमान खान द्वारा इस सीजन की थीम पेश करने के साथ शुरू होता है. जिसमें सलमान खान बताते हैं कि इस सीज़न में बहुत सी नई चीज़ों को शामिल किया गया है और ऑडियंस के पास गेम पर अल्टीमेट पावर होगी. इस सीज़न में लाइव इंटरएक्टिविटी होगी जिसका मतलब है कि दर्शक राशन सहित तमाम कार्यो को कंट्रोल कर सकेंगे. मल्टीकैमरा स्ट्रीमिंग भी पेश की गई है ताकि दर्शक घर के हर कोने में हो रही हर चीज को देख सकें. लाइव चैटिंग सहित कई और चीजें इस सीजन को खास बनाने वाली हैं.

बिग बॉस ओटीटी 2 कब से होगा प्रीमीयर
बिग बॉस ओटीटी 2 17 जून से ऑन एयर होने जा रहा है. यह इस बार जियो सिनेमा पर लाइव होगा. बिग बॉस ओटीटी 2 के लिए कई कंटेस्टेंट के नाम सामने आ रहे हैं. इनमें संभावना सेठ, फैसल शेख, अंजलि अरोड़ा, पूजा गोर से लेकर उमर रियाज तक शामिल हैं हालांकि अभी तक बिग बॉस ओटीटी 2 के कंटेस्टेंट की ऑफिशियल लिस्ट जारी नहीं की गई हैं.

ये भी पढ़ें: -Miss World 2023 In India: 27 साल बाद इंडिया में होने जा रहा है मिस वर्ल्ड कॉम्पटीशन, 130 देश की कंटेस्टेंट होंगी शामिल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्राइवेट पूल से रूफटॉप जकूजी तक, अर्जुन बिजलानी ने दिखाया अपना आलीशान फार्महाउस, देखें Inside Photos
अर्जुन बिजलानी ने दिखाया अपना आलीशान फार्महाउस, खूबसूरती देख आप भी रह जाएंगे हैरान
सलमान खान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
सलमान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
हार्ट सर्जरी के 3 महीने बाद ही काम पर लौट आए थे CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह, 111 मिनट के एपिसोड से बनाया था रिकॉर्ड
सर्जरी के बाद जंगल में कैमरा लेकर दौड़े थे बीपी सिंह, CID के इस एपिसोड ने बनाया था रिकॉर्ड
अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने रखी करवाचौथ पार्टी, टीवी की हसीनाओं ने जमाया रंग, हाथों में रचाई मेहंदी
अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने रखी करवाचौथ पार्टी, टीवी की हसीनाओं ने जमाया रंग

वीडियोज

CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?
Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget