एक्सप्लोरर

एक्टिंग के लिए घर से भागी, किया वेट्रेस का काम, आज लग्जरी लाइफ जीती है Bigg Boss OTT 2 फेम ये स्टार

Bigg Boss OTT 2 Star: बिग बॉस ओटीटी 2 में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मनीषा रानी नजर आई थी. मनीषा आज जिस मुकाम पर हैं उसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है.

Bigg Boss OTT 2 Star: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मनीषा रानी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. उन्होंने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है. आज मनीषा लग्जरी लाइफस्टाइल जीती है. लेकिन एक वक्त था जब उन्होंने वेट्रेस का काम किया है.

मनीषा रानी का जन्म 10 जून 1994 में हुआ था. वो बिहार से बिलॉन्ग करती हैं. उनकी लाइफ स्ट्रगल से भरी हुई है. जब वो 5th क्लास में थीं तब उनके पेरेंट्स का तलाक हो गया था. मनीषा अपने पापा के साथ रहती हैं. मनीषा के पिता ने खूब ख्याल रखा है. 

जब घर से भागी मनीषा रानी

जब मनीषा 12वीं क्लास में थीं तब उन्हें डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस में हिस्सा लेना था. मनीषा ने अपने पापा को इसके बारे में बताया, लेकिन उनके पापा ने परमिशन नहीं दी.  फिर मनीषा ने कुछ समय बाद अपने पापा से डांसिंग और एक्टिंग में अपने करियर को लेकर बात की. लेकिन उनके पापा ने मना कर दिया.

फिर मनीषा ने घर से भागने का डिसिजन लिया. वो घर से भागकर कोलकाता चली गईं. मनीषा ने बिना टिकट के कोलकाता की ट्रेन में सफर किया था. इसके बाद कोलकाता में सर्वाइव करने के लिए मनीषा ने वेडिंग और इवेंट्स में वेट्रेस का काम किया. इसके कुछ समय बाद उन्हें बैकग्राउंड डांसर का काम मिला. मनीषा ने ये काम किया. उस वक्त मनीषा को 500 रुपये मिलते थे. 

लेकिन 10 दिन बाद ही मनीषा ने इस काम के लिए मना कर दिया. लेकिन मैनेजर ने उन्हें जाने नहीं दिया और एक कमरे में बंद कर दिया. लेकिन मनीषा घबराई नहीं और वहां से जैसे तैसे बाहर निकली और फिर बिहार वापस चली गई.

इसके बाद मनीषा ने टिक टॉक पर वीडियोज बनाए और यहीं से वो फेमस हुईं. इसके बाद उन्होंने बिग बॉस ओटीटी 2 में पार्ट लिया. हाल ही में उन्होंने एक नया घर और लग्जरी कार खरीदी है. वो अब लग्जरी लाइफस्टाइल मेंटेन कर रही हैं.

 

ये भी पढ़ें- Dunki Movie: शाहरुख खान के फैन्स में दिखी गजब की दीवानगी, प्लेन के समाने किया 'लुट पुट गया' गाने पर जमकर डांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget