एक्सप्लोरर

Bigg Boss OTT 2 29 July Written Update Weekend Ka Vaar: सलमान खान ने लगाई बेबिका की क्लास, एल्विश को मां के सामने पड़ी फटकार?

Bigg Boss OTT 2 29 July Written Update: बिग बॉस के घर में 29 जुलाई को बहुत ही गंभीर माहौल रहा, सलमान खान वीकेंड का वार के दौरान बहुत सीरियस थे. ऐसे में सलमान ने हफ्तेभर हुईं बदतमीजियों की खबर ली.

Bigg Boss OTT 2 Weekend Ka Vaar: वीकेंड का वार में सलमान खान  शुरू से ही काफी सीरियस नजर आए. सलमान खान इस दौरान घरवालों से कहते दिखे कि ओटीटी है तो क्या हुआ, इसके ये कतई मतलब नहीं कि कोई कैसी भी भाषा का इस्तेमाल करे. हर जगह सेंसर होता है. अगर यहां नहीं है फिर भी हम ये गरिमा बनाए रखने की कोशिशों में जुटे रहते हैं.

बेबिका की तरफ उठी सलमान खान की उंगली

बिग बॉस के घर में बीते हफ्ते में काफी घमासान हुआ था. शो में बेबिका की कभी मनीषा तो कभी अभिषेक और कभी एल्विश से खटपट हुई. टास्क के दौरान बेबिका और मनीषा काफी वाइल्ड हो गए थे. जिसके बारे में सलमान खान पूछते नजर आए. सलमान का पहला सवाल था कि किसने इस घर में कम गलत किया. ऐसे में मनीषा रानी ने हाथ उठाया. वहीं सलमान ने पूछा कि सबसे गलत किसने किया इस पर बेबिका ने हाथ उठाया और माफी मांगी. लेकिन सलमान ने बेबिका को अच्छे से रोस्ट करने का मन बना लिया था. ऐसे में बेबिका को सलमान ने वही बातें इशारों में समझाई जो अक्सर पूजा भट्ट उन्हें कहते हुए टोकती रहती हैं. बेबिका इस दौरान काफी शर्मिंदा हुईं. लेकिन अभी तो और भी ब्लास्ट होना बाकी था. 

सलमान ने लगाई एल्विश की क्लास, मां को भी बुलाया ऑनलाइन

सलमान अब एल्विश, अभिषेक और मनीषा की तरफ आए. सलमान ने मनीषा से पूछा कि मनीषा तो तुमने इस हफ्ते कुछ गलत नहीं किया? इस पर मनीषा ने कहा जी नहीं. सलमान ने याद दिलाया कि एल्विश ने जो भी कहा, उस पूरी घटना को बताओ. ऐसे में मनीषा हंसते हुए बोलीं कि नहीं बोल सकते. सलमान ने तब मनीषा को सुनाते हुए कहा कि तुम गलती भी करती हो तो हंसके जवाब देती हो क्या ये शर्मिंदगी है? 

ऐसे में मनीषा माफी मांगती हैं, फिर सलमान गुस्से में वही पुराना फुटेज दिखाते हैं जिसे देख कर बेबिका स्तब्ध रह जाती है. एल्विश बेबिका के बारे में काफी गलत शब्दों का इस्तेमाल करते हैं और उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर आए कमेंट्स को लेकर उल्टा बोलते दिखे. सलमान ने इस दौरान मनीषा रानी को खदेड़ा और कहा कि एक औरत के बारे में ऐसी बातें तुम्हारे सामने हो रही थी और तुम हंस रही थीं. मनीषा ऐसे में सिर झुकाए नजर आईं. 

इसके बाद सलमान ने एल्विश को कहा कि तुम्हारे लिए एक सरप्राइज है. इसके बाद एल्विश की मॉम को ऑनलाइन बुलाया गया. ऐसे में एल्विश अपनी मॉम से नजरें नहीं मिला पाए. सलमान ने तब उन्हें कहा कि तुम्हारी मॉम को ये नहीं दिखाया है अभी. ऐसे में एल्विश को समझ आया कि उन्होंने क्या किया है. फिर एल्विश समेत बाकी लोगों से माफी मांगी.

ये भी पढ़ें: TMKOC को पूरे हुए 15 साल! जेनिफर मिस्त्री और प्रिया आहुजा ने शेयर किया धांसू पोस्ट, फैंस ने ऐसे ली चुटकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: 'अनुपमा' में प्रांशी की हालत गंभीर, एक साल के लिए वसुधा छोड़ देगी देव का घर
'अनुपमा' में प्रांशी की हालत गंभीर, एक साल के लिए वसुधा छोड़ देगी देव का घर
'क्राइम पेट्रोल' होस्ट करेंगे अजय देवगन, अनूप सोनी को किया रिप्लेस, जानें कब से टेलीकास्ट होगा शो?
अब अजय देवगन सुनाएंगे जुर्म की दास्तान, बने 'क्राइम पेट्रोल' के नए होस्ट
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
'तारक मेहता' में एक्टिंग की चाह में 900 किलोमीटर चला 16 साल का नाबालिग, असित मोदी बोले- सपने जरूर देखो
'तारक मेहता' में एक्टिंग की चाह में 900 किलोमीटर चला 16 साल का नाबालिग, असित मोदी बोले- सपने जरूर देखो

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget