एक्सप्लोरर

लाखों से करोड़ों तक, जानिए Bigg Boss में एक हफ्ते के लिए कितनी रकम लेते थे ये बड़े सितारे

'बिग बॉस' सीजन 13 टीवी स्क्रीन्स पर आने के लिए बिल्कुल तैयार है, ऐसे में जानिए पिछले कुछ सीजन्स में घर में खुद को कैद करने के लिए किसने, कितना पैसा लिया.

मुंबई: अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ महीनों की छुट्टी लेकर, रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली चीजों को त्यागकर (मोबाइल फोन, घड़ी) सेलब्रिटीज 'बिग बॉस' के घर में कैद होने जा रहे हैं, अब ऐसे में यह जाहिर सी बात है कि उन्हें इसकी मुंहमांगी कीमत भी मिलेगी. यह सबको पता है कि सलमान खान इस शो में अपनी उपस्थिति के लिए एक अच्छी खासी कीमत लेते हैं. हालांकि इस बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है कि शो में आने के लिए प्रतियोगी कितनी फीस लेते हैं. यह सामान्य सी बात है कि 'बिग बॉस' में शामिल होने के लिए उन्हें कई प्रोजेक्ट्स को ना कहना पड़ता है, कई कामों को रोकना पड़ता है, ऐसे में फीस तो अधिक होगी ही.

अब किसे कितनी रकम दी जाएगी यह बात सेलेब्रिटीज की लोकप्रियता पर निर्भर करता है. 'बिग बॉस' सीजन 13 टीवी स्क्रीन्स पर आने के लिए बिल्कुल तैयार है, ऐसे में आईएएनएस ने पता लगाया कि पिछले कुछ सीजन्स में घर में खुद को कैद करने के लिए किसने, कितना पैसा लिया.

आइए देखते हैं :

श्वेता तिवारी : खबरों के मुताबिक, टेलीविजन स्टार श्वेता तिवारी को इस घर में ठहरने के लिए हर हफ्ते 5 लाख रुपये की राशि दी जाती थी. उन्होंने बिग बॉस के सीजन 4 में हिस्सा लिया था और उस वक्त वह शो की विजेता भी रहीं. आज भी शो में उनके और डॉली बिंद्रा के बीच हुई लड़ाई को दर्शक याद करते हैं.

रिमी सेन : 'धूम' फिल्म की इस अभिनेत्री ने शो में शामिल होने के लिए कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये की राशि साइनिंग अमांउट के तौर पर ली थी. हालांकि वह शो में ज्यादा विवाद उत्पन्न करने में असफल रहीं.

लाखों से करोड़ों तक, जानिए Bigg Boss में एक हफ्ते के लिए कितनी रकम लेते थे ये बड़े सितारे

पामेला एंडरसन : 'बेवॉच' स्टार पामेला 'बिग बॉस 4' में शामिल हुई थीं. घर में तीन दिन रहने के लिए उन्हें कथित तौर 2.5 करोड़ रुपये की राशि दी गई.

हिना खान : 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टार हिना खान 'बिग बॉस 11' के फाइनलिस्ट में से एक थीं. खबरों के मुताबिक, उन्हें हर हफ्ते के 8 लाख रुपये मिलते थे.

लाखों से करोड़ों तक, जानिए Bigg Boss में एक हफ्ते के लिए कितनी रकम लेते थे ये बड़े सितारे

द ग्रेट खली : डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर दलीप सिंह राणा को लोग द ग्रेट खली के नाम से ही पहचानते हैं. खली सीजन शो चार का हिस्सा थे और इस दौरान उन्हें हर हफ्ते के हिसाब से लगभग 50 लाख रुपये मिलते थे.

शिल्पा शिंदे : सीजन 11 की विजेता शिल्पा ने उस वक्त शो में ड्रामा का तड़का जमकर डाला था और उन्हें हफ्ते के लगभग 6-7 लाख रुपये मिलते थे.

लाखों से करोड़ों तक, जानिए Bigg Boss में एक हफ्ते के लिए कितनी रकम लेते थे ये बड़े सितारे

अनूप जलोटा : 'बिग बॉस 12' में अनूप जलोटा घर में जसलीन मथारू के साथ एक जोड़ी के रूप में आए थे. ऐसी खबर है कि वह घर में रहने के लिए हर हफ्ते 40 लाख रुपये लेते थे.

श्रीसंत : पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी श्रीसंथ 'बिग बॉस 12' में शामिल हुए थे. कार्यक्रम में उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा, लेकिन दीपिका काकर ने उन्हें आखिरकार मात दे दी. खबरों के मुताबिक, श्रीसंत को हफ्ते के 50 लाख रुपये मिलते थे.

तनीषा मुखर्जी : खबरों के मुताबिक, तनीषा घर में हर एक हफ्ता बिताने के लिए 7.5 लाख रुपये लेती थीं.

करिश्मा तन्ना : रिपोर्ट्स का दावा है कि उन्हें दस लाख रुपये प्रति हफ्ते मिलते थे.

लाखों से करोड़ों तक, जानिए Bigg Boss में एक हफ्ते के लिए कितनी रकम लेते थे ये बड़े सितारे

दीपिका कक्कर : दीपिका सीजन 12 की विजेता रहीं, उन्होंने कथित तौर पर हर हफ्ते घर में रहने के लिए 15 लाख रुपये की राशि ली थीं.

करणवीर बोहरा : करण 'बिग बॉस 12' में शामिल हुए थे और कथित तौर पर घर में रहने के लिए वह 20 लाख रुपये हर हफ्ते लेते थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Idol 16 Grand Finale Winner: ज्योतिर्मयी नायक बनी 'इंडियन आइडल 16' की विनर, ट्रॉफी के साथ मिला 20 लाख कैश प्राइज मनी
ज्योतिर्मयी नायक बनी 'इंडियन आइडल 16' की विनर, ट्रॉफी के साथ मिला 20 लाख कैश प्राइज मनी
'मुझे एक गंभीर बीमारी...', 3 दिनों तक दुबई के हॉस्पिटल में भर्ती थीं जैस्मिन भसीन, छलका दर्द
'मुझे एक गंभीर बीमारी...', 3 दिनों तक दुबई के हॉस्पिटल में भर्ती थीं जैस्मिन भसीन, छलका दर्द
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget