एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: ‘आप जैसे हीरो हों तो विलेन की क्या जरूरत’, बिग बॉस ने सभी घरवालों की बेवकूफी पर लगाई क्लास

Bigg Boss 16: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ में सभी कंटेस्टेंट्स घर का अहम रूल तोड़ रहे थे. इसकी वजह से बिग बॉस ने उन्हें खूब खरी-खटी सुनाई और स्मोकिंग रूम भी बंद कर दिया.

Bigg Boss 16 Update: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ कई वजहों से सुर्खियों में छाया हुआ है. लड़ाई-झगड़े में ही नहीं, बल्कि रूल्स ब्रेक करने में भी कंटेस्टेंट्स लेवल पार कर रहे हैं. बिग बॉस के घर में आने वाले सभी कंटेस्टेंट्स एक पॉपुलर स्टार हैं, जिनकी काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग है. ऐसे में उनका गलत रवैया लोगों पर गलत प्रभाव डालता है. बिग बॉस में स्मोकिंग किए जाने के लिए एक अलग से रूम बनवाया गया है, क्योंकि खुले में सिगरेट पीना मना है. हालांकि, इस सीजन में बार-बार कंटेस्टेंट्स रूल्स ब्रेक कर रहे हैं.

साजिद खान (Sajid Khan) समेत कंटेस्टेंट्स लाख समझाने और वॉर्निंग देने के बावजूद बार-बार रूल्स ब्रेक कर रहे हैं और खुले में सिगरेट पी रहे हैं. बीते एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही हुआ. साजिद खान को फिर खुले में सिगरेट पीते हुए देखा गया और इस बार बिग बॉस की सहनशक्ति खत्म हो गई. उन्होंने सभी कंटेस्टेंट को गार्डन एरिया में खड़ा किया और स्मोकिंग रूम को बंद करा दिया. यही नहीं, स्मोकिंग रूम के बाहर बोर्ड पर कंटेस्टेंट्स के लिए लिखा गया- ‘हम बेवकूफ हैं.’

बिग बॉस ने लगाई क्लास

यही नहीं, बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट की बेइज्जती भी की. बिग बॉस ने कहा, “आज मेरे सामने पॉपुलर स्टार्स खड़े हैं. वैसे तो आपके एक्सपीरियंस पर गर्व होना चाहिए, लेकिन आपकी एक हरकत पर शर्मिंदगी हो रही है. लगातार बार-बार टोके जाने के बावजूद आपको खुलेआम बाहर सबके सामने सिगरेट पीना है. आप सब जाने-माने चेहरे हैं, आपके ढेरो फैंस हैं, पांच साल के बच्चों से लेकर 70 साल के बुजुर्गों तक, आप उनको क्या मैसेज देना चाहते हैं कि, स्मोकिंग बहुत अच्छी आदत है. वाह आप जैसे हीरो हों तो विलेन की क्या जरूरत है.”

बिग बॉस ने घरवालों को दिखाया आइना

बिग बॉस ने आगे कहा, “अब आप लोग सभी यही कहेंगे कि, स्मोकिंग रूम काफी छोटा है. उसमें जगह नहीं है, लेकिन यही तो ताज्जुब है कि, जो लोग इंटरनेशन एयरपोर्ट पर कॉमन स्मोकिंग एरिया में 20-20 लोगों के साथ खड़े होकर स्मोक कर सकते हैं, वो यहां एक्सक्लूसिव रूम में खड़े होकर अकेले आराम से स्मोक नहीं कर सकते हैं. क्यों? ये बात मेरे तो सोच से परे है. आपकी बेवकूफी को मैं बार-बार टोक ही सकता था. उसको रोकना ना रोकना तो आपकी अपनी मर्जी है और आपकी मर्जी मैंने साफ-साफ देख और समझ ली है. तो अब से स्मोकिंग रूम बंद है और आप स्मोकिंग रूम के बाहर बैठकर स्मोक किया करें और कैमरे के सामने फैंस को बताएं कि, स्मोक करना क्यों अच्छा है.”

सभी कंटेस्टेंट्स ने बिग बॉस से माफी मांगी. हालांकि, साजिद खान अपनी गलती का पछतावा नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें- KBC 14: बिग बी ने केबीसी में पूछा राजू श्रीवास्तव से जुड़ा ये सवाल, क्या आप जानते हैं उनका असली नाम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियलिटी शोज और कॉन्सेप्ट पर सुधांशु पांडे का फूटा गुस्सा, कहा- 'जो गंध बना रहे हैं, बंद कर दें'
रियलिटी शोज और कॉन्सेप्ट पर सुधांशु पांडे का फूटा गुस्सा, कहा- 'जो गंध बना रहे हैं, बंद कर दें'
TV Serial Spoilers: प्रेरणा-अंश के रिश्ते में बढ़ीं दूरियां, इंदुवती की नई चाल से बढ़ेंगी गंगा माई की मुश्किलें
प्रेरणा-अंश के रिश्ते में बढ़ीं दूरियां, इंदुवती की नई चाल से बढ़ेंगी गंगा माई की मुश्किलें
'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'कर दिखाया हम दोनों ने...', दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी
Video: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget