एक्सप्लोरर

'वो आत्‍महत्‍या कर लेगा...' बिग बॉस 16 में हिस्सा लेने वाले साजिद खान के सपोर्ट में उतरीं राखी सावंत

Rakhi Sawant On Sajid Khan: 'बिग बॉस 16' के कंटेस्‍टेंट साजिद खान का राखी सावंत ने बचाव किया है. उन पर यौन शोषण के कई गंभीर आरोप लग चुके हैं.

Bigg Boss 16 News: सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर अपने सबसे बड़े कंट्रोवर्सियल शो ‘बिग बॉस’ के साथ टीवी पर हाजिर हो चुके हैं. ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) लगातार चर्चा में है. हर एक छोटी-बड़ी अपडेट पर फैंस की नजर बनी हुई है. घर के अंदर क्‍या हो रहा है, वो लोग तो टीवी पर देख ही रहे हैं, मगर बाहर भी शो को लेकर बहुत बवाल मचा हुआ है और इसकी एक बड़ी वजह साजिद खान (Sajid Khan) बने हैं. उन पर यौन शोषण के कई गंभीर आरोप लग चुके हैं. ऐसे में ज्‍यादतर लोग शो में उनके शामिल होने पर गुस्‍से में हैं.

साजिद की वजह से शो के होस्‍ट सलमान भी निशाने पर आ गए हैं. हालांकि कुछ लोग साजिद का सपोर्ट भी कर रहे हैं. इनमें लेटेस्‍ट नाम ड्रामा क्‍वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) का जुड़ गया है. राखी आए दिन किसी न किसी मुद्दे पर अपनी राय रखती रहती हैं. हाल ही में जब वह अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ नजर आईं तो पैपराजी ‘बिग बॉस 16’ के कंटेस्‍टेंट साजिद के बारे में उनकी राय पूछ बैठे.

राखी ने रोते हुए किया साजिद का बचाव

साजिद के सपोर्ट में राखी ने बड़ा बयान दिया. साजिद पर मीटू का आरोप लगाने वालीं शर्लिन चोपड़ा, मंदाना करीमी जैसी कई एक्‍ट्रेसेस उन्‍हें शो से बाहर निकालने की मांग कर रही हैं. इस पर राखी ने कहा कि ये सब पब्लिसिटी स्‍टंट के लिए किया जा रहा है. उन्‍होंने रोते हुए कहा, ‘’साजिद खान मेरा कोई नहीं लगता, मगर इंसानियत के नाते उसे जीने दो यार. वरना वो बंदा आत्‍महत्‍या कर लेगा.’’  

कहा- पहले ही भुगत चुका है अपनी सजा 

राखी ने आगे यह भी कहा, ‘’साजिद खान चार साल सजा भुगत चुका है. किसी ने भी उसके साथ काम नहीं किया. अब वह अपनी जिंदगी को आजमाने के लिए बिग बॉस गया है और बिग बॉस ऐसे कंन्ट्रोवर्शियल लोगों को ही लेते हैं.’’

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by FilmyKalakar (@filmykalakar)

राखी (Rakhi Sawant) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. ज्‍यादातर लोग इसे राखी का पब्लिसिटी स्‍टंट बता रहे हैं, क्‍योंकि उन्‍हें और उनके बॉयफ्रेंड आदिल को ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) में अभी तक इनवाइट नहीं किया गया है. कई लोग तो यह तक दावा कर चुके हैं कि आदिल इसी वजह से उनके साथ हैं. उन्‍हें इं‍डस्‍ट्री में अपना करियर बनाना है. खैर, अब इसमें कितनी सच्‍चाई है..ये तो वही दोनों जानें.

यह भी पढ़ें:- 

नेताजी Mulayam Singh Yadav को श्रद्धाजंलि देने सैफई पहुंची Jaya Bachchan, अभिषेक बच्चन भी दिखे साथ

Amitabh Bachchan B'day: राजकुमार राव ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश, बताया- कैसे मौत के बाद उनकी मां के लिए बिग बी ने...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एकता कपूर ने 2 साल की लीज पर मुंबई में प्रॉपर्टी किराए पर दी, मिलेगा प्रति महीना इतना रेंट
एकता कपूर ने 2 साल की लीज पर मुंबई में प्रॉपर्टी किराए पर दी, मिलेगा प्रति महीना इतना रेंट
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
TV Serial Spoilers: दुर्गावती से माफी मांगेगी स्नेहा, मीरा की साजिश से बढ़ेंगी अनु-आर्या की मुश्किलें
दुर्गावती से माफी मांगेगी स्नेहा, मीरा की साजिश से बढ़ेंगी अनु-आर्या की मुश्किलें
पिता की मौत की खबर सुनकर भी 'बाघा' ने नहीं छोड़ी शूटिंग, बोले- पापा की ये ही आखिरी इच्छा थी
पिता की मौत की खबर सुनकर भी 'बाघा' ने नहीं छोड़ी शूटिंग, बोले- पापा की ये ही आखिरी इच्छा थी

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget