एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16 Day 130 Written Updates: घर में आई मीडिया ने पांचों फाइनलिस्ट पर किए तीखे सवालों के 'वार', जानिए-130वें दिन का अपडेट

Bigg Boss 16 Day 130 Written Updates: बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. वहीं पांचो फाइलिस्टों से जमकर सवाल-जवाब करने के लिए बुधवार के एपिसोड में घर में मीडिया की भी एंट्री हुई.

Bigg Boss 16 Day 130 Written Updates: बिग बॉस के 130वें दिन के एपिसोड की शुरुआत बिग बॉस एंथम से होती है. प्रियंका एमसी स्टेन और शिव के साथ बातचीत शुरू करने की कोशिश करती है लेकिन दोनों उसका मजाक उड़ाते हैं और कहते हैं कि वह फेक है. इसके बाद घर में आज पांचों फाइनलिस्ट को रोस्ट करने के लिए मीडिया पहुंचती है. इसके बाद बिग बॉस की आवाज आती है और बिग बॉस कहते हैं कि पूरे सीजन में मैं ही घरवालों से सवाल पूछता आया हूं और अब मैं इनको आपके हवाले करता हूं और आप जिससे चाहें सवाल पूछ सकते हैं.

टीना के जाते ही कैसे ठीक हो गए शालीन?
रिपोर्टर शालीन से पहला सवाल पूछते हैं. शालीन से पूछा जाता है कि आपने एक बार निमृत के इमोशनल एंगल का मजाक उड़ाया था और सबसे ये बात भी बोली थी कि मुझसे कोई बात नहीं कर रहा है मैं लो फील कर रहा हूं. टीना के जाते ही वह नॉर्मल कैसे हो सकते हैं, क्या वह नकली है या यह असली है? इस पर शालीन जवाब देते हैं कि वह ऐसे ही है. वे कहते हैं कि मैं बहुत रिग्रेट फील करता हूं जिस तरह से मैं बात की लेकिन वही है कि मेरे कंट्रोल में नहीं था. जो इमोशनल और मेंटल ट्रॉमा से मैं गुजर रहा था वो मेरे खुद के वश में नहीं था वरना हम बैलेंस आउट करते बात करते हर जगह. मेरे दिल और भावनाएं बिल्कुल सच्चे थे.

 

साजिद खान के डायरेक्शन में एक्टर बन गए थे शिव?
इसके बाद रिपोर्टर शिव से पूछते हैं कि क्या साजिद खान डायरेक्टर थे और क्या वह एक्टर बन गए थे. वो जिस तरह के गेम खिलाते थे आप खेलते जाते थे. साजिद के बाहर जाते ही आप कही नहीं दिख रहे हो. तो क्या उनका डायरेक्शन आपके काम आ रहा था टॉप 5 में आने के लिए. इस पर  शिव जवाब देते हैं कि पहले तो मैं एक्टर नहीं बल्कि रॉ हूं मुझे एक्टर बनना है. साजिद खान मुझे अच्छे लगे इसलिए मैंने उन्हें फ्रेंड समझा.  मुझे स्टैन के बारे में नहीं पता था वे पहले महीने अपसेट था लेकिन इनसे मेरी दोस्ती हुई. जो किसी की थॉट या ओपिनियन पर चलते हैं वो घर चले गए. शिव आगे कहते हैं साजिद और उनके बीच एक अच्छा बॉन्ड है और  उनकी दोस्ती में कुछ भी स्क्रिप्टेड नहीं था.

प्रियंका और शिव को साथ मिलकर खेलना चाहिए था?
एक जर्नलिस्ट ने शिव और प्रियंका से सवाल किया कि क्या उन्हें नहीं लगा कि दोनों को मिलकर खेलना चाहिए था ? इस पर शिव और प्रियंका जवाब देते हैं कि हम दोनों का गेम का तरीका अलग-अलग था. प्रियंका ने कहा शिव का अपने दोस्तों को डील करने का तरीका अलग है और ये अपने दोस्तों को अलग तरीके से सपोर्ट करते हैं और मैं मुंह पर बोल देती हूं कि ये गलत है. इस पर शिव कमेंट भी करते हैं कि उन दोनों का अपने-अपने दोस्तों से डील करने का तरीका कितना अलग है.

एमसी स्टैन के लिए ट्रॉफी त्याग देंगे शिव?
क्या शिव बिग बॉस 16 एमसी स्टैन के लिए बीबी ट्रॉफी त्याग देंगे? रिपोर्टर के इस सवाल पर शिव कहते हैं कि मैं यहां पर हीरो बनकर हां भी बोल दूं. इसके बाद शिव बहुत चतुराई से जवाब देते हैं और कहते हैं कि अगर एमसी स्टेन जीतता है तो उसे खुशी होगी लेकिन अगर वह ट्रॉफी जीतते हैं तो उन्हें और भी खुशी होगी.

प्रियंका और अर्चना की दोस्ती कन्विनियंस की थी
प्रियंका और अर्चना की दोस्ती कन्विनियंस की थी. इस पर प्रियंका कहती हैं कि अर्चना ने अपनी जुबान पर काम किया है और अब मुझे समझ आ गया है कि वो ऐसी ही है.वहीं अर्चना कहती हैं कि मैं छोटी-छोटी चीजों पर रिएक्ट करती थी और प्रियंका मुझे बहुत अच्छी लगी थी. हमारी लड़ाई छोटी-छोटी चीजों पर होती थी अब मुझे लगने लगा है कि किचन से भी ब़डी दुनिया है.

दूसरों के मुद्दे पर घुसने के टैग पर प्रियंका क्या बोलीं?
प्रियंका से पूछा गया कि उनकी दूसरों के फट्टे में टांग अड़ाने पर आवाज बुलंद हो जाती थी. उन्हें लाउस्पीकर तक कहा गया. इस पर उनका मुंहतोड़ जवाह क्या होगा? इस सवाल पर प्रियंका जवाब देती हैं कि उन्हें कई बार ऐसा लगने लगा था कि उनकी आवाज उनकी कमजोरी बन रही है यहां लेकिन फिर एहसास हुआ कि ये सभी मिलकर इसे मेरी कमजोरी बना रहे हैं यहां जबकि ये तो मेरी ताकत है. बिग बॉस के घर में भी आपकी आवाज बुलंद न हो दिखे ना तो फिर क्या फायदा?

स्टैन को गेम जब अब समझ आया तो कैसे यहां तक पहुंचे?
स्टैन से पूछा जाता है कि वे कुछ दिनों से कहते सुने जा रहे हैं कि उन्हें देर से गेम समझ आया तो फिर यहां तक कौन सी चीज लेकर आई. इस पर स्टैन कहते हैं कि एक ही रीजन है चाहने वाले. इसके बाद स्टैन कहते हैं कि गेम समझ आने का मतलब ये था कि इन लोगों का गेम. इसके बाद स्टैन से फिर पूछा जाता है कि जब भी ट्राफी को लेकर बात आती है तो आप कहते हैं कि मंडली जीते ऐसे में ऑडियंस आपके लिए वोट क्यों कर रही है? इस पर स्टैन कहते हैं कि भाई मैं मंडली का हिस्सा ही है तो मैं मेरी भी बात कर रहा था. इसके बाद स्टैन कहते हैं कि मैंने इधर ही सीखेला है ये सब.

रिश्तों के मामले में कमजोर हैं शालीन
शालीन कहते हैं कि मैं रिश्तों के और दिमाग के मामले में कमजोर हूं क्योंकि मैं दिल की सुनता हूं. हर चीज में हीमैन नहीं हो सकते. इसके बाद शालीन कहते हैं कि थोड़ा कंफ्यूज भी हूं. यू कहिए कि मैं परफेक्ट नहीं हूं. इसके बाद अर्चना शालीन की खिंचाई करती हैं.  

शिव खेल रहे सिम्पेथी कार्ड
रिपोर्टर शिव से पूछते हैं कि शालीन कुछ करें तो गलत है आप करें तो सही है. आपकी आंख में चोट आई तो आपने कुछ रिएक्ट नहीं किया. इस पर शिव कहते हैं कि टास्क में रोना धोना करूं तो मैं यहां क्यों आया हूं. टास्क में मुझे कोई और चोट भी आती तो मैं कुछ नहीं बोलता. मैं कार्ड नहीं खेलता हूं मैं कोई गलती नहीं करना चाहता हूं यहां नहीं तो मेरी वॉट तो लग ही जाएगी. रिपोर्टर शिव से ये भी पूछते हैं कि आप कॉमन मैन नहीं है क्योंकि रिएलिटी शो आप जीतकर आए हैं. इस पर शिव कहते हैं कि मैं जो चाहता हूं वहां तक पहुंच नहीं पाया हूं.इसके बाद बिग बॉस कहते हैं कि अब सवाल-जवाब का सिलसिला खत्म होता है और बिग बॉस मीडिया को धन्यवाद देते हैं. 

अर्चना और प्रियंका के बीच फिर हुई किचन में फाइट
इसके बाद एक बार फिर अर्चना किचन में प्रिंयका से हेल्प मांगती हैं तो प्रियंका साफ मना कर देती हैं. इसके बाद अर्चना भड़क जाती हैं और उनकी प्रिंयका के लड़ाई हो जाती है. अर्चना फिर प्रिंयका को कामचोर कहती हैं. इसी के साथ बिग बॉस का 130वें दिन का एपिसोड समाप्त हो जाता है. 

यह भी पढ़ें-कार हादसे के बाद कैसी हैं उर्वशी ढोलिकया, एक्ट्रेस के बेटे क्षितिज ढोलकिया ने बताई हालत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुनव्वर फारूकी से फलक नाज तक, स्टूडेंट्स के सपोर्ट में सड़कों पर उतरे ये टीवी सेलेब्स
मुनव्वर फारूकी से फलक नाज तक, स्टूडेंट्स के सपोर्ट में सड़कों पर उतरे ये टीवी सेलेब्स
'तुम सबसे बदसूरत औरत हो...' ये कहकर पति दर्शन जरीवाला ने छोड़ा अपरा मेहता का साथ, 44 साल पहले हुई थी शादी
'तुम सबसे बदसूरत औरत हो...' ये कहकर पति दर्शन जरीवाला ने छोड़ा अपरा मेहता का साथ
'तीन दिन से सो नहीं पाया, रो रहा हूं,' स्टूडेंट प्रोटेस्ट में छात्रों पर हुई लाठीचार्ज से सदमे में हैं शेखर सुमन
'तीन दिन से सो नहीं पाया, रो रहा हूं,' स्टूडेंट प्रोटेस्ट में छात्रों पर हुई लाठीचार्ज से सदमे में हैं शेखर सुमन
नागिन 7' और 'बैटलग्राउंड' करते हुए 36 घंटे की शिफ्ट की, प्रियंका चाहर चौधरी का खुलासा, बोलीं- 'सिर्फ 40 मिनट की लेती थी नींद'
नागिन 7' और 'बैटलग्राउंड' करते हुए 36 घंटे की शिफ्ट की, प्रियंका चाहर चौधरी का खुलासा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
Embed widget