एक्सप्लोरर

Bigg Boss से वोलंटरी एग्जिट लेने पर कंटेस्टेंट को देना पड़ता है करोड़ों का जुर्माना, रकम जानकर पकड़ लेंगे अपना सिर

Bigg Boss Voluntary Exit Fine: पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ से कंटेस्टेंट्स कई बार वोलंटरी एग्जिट लेने की बात कहते हैं, लेकिन ऐसा करने पर उन्हें मेकर्स और चैनल को मोटी रकम चुकानी पड़ती है.

Bigg Boss Voluntary Exit Fees: कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस’ टीवी के सबसे पसंदीदा रिएलिटी शोज में से एक है. हर सीजन में अलग-अलग पेशे से कंटेस्टेंट्स की टोली आती है और फिर कुछ महीने बाहर की दुनिया से कटकर फैंस को अपनी रियल पर्सनैलिटी से रूबरू कराते हैं. यूं तो सभी कंटेस्टेंट्स को शो में आने के लिए एक मोटी रकम दी जाती है, लेकिन वोलंटरी एग्जिट एक ऐसी चीज है, जहां कंटेस्टेंट्स को मेकर्स और चैनल को जुर्माना देना पड़ता है और ये कोई छोटी-मोटी रकम नहीं होती है. ये इतना बिग अमाउंट होता है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

‘बिग बॉस’ में आने वाले कंटेस्टेंट्स मेकर्स और चैनल कॉन्ट्रैक्ट साइन होती है. इसके मुताबिक, कंटेस्टेंट्स को या फिर एविक्शन या वॉयलेंस के चलते ‘बिग बॉस’ से निकाला जा सकता है. हालांकि, कंटेस्टेंट अपने मन से ‘बिग बॉस’ को छोड़कर जाना चाहते हैं तो उन्हें इसके लिए मोटी रकम देनी पड़ती है. साल 2021 में ये रकम 2 करोड़ रुपये बताई गई थी. इस साल जब शालीन भनोट ने वोलंटरी एग्जिट लेने का फैसला किया था, तब उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें मेकर्स को 5.4 करोड़ रुपये देने पड़ेंगे. यानी की वोलंटरी एग्जिट करने के लिए कंटेस्टेंट्स को करोड़ों का भुगतान करना पड़ता है.

अब्दू रोजिक ने लिया वोलंटरी एग्जिट

‘बिग बॉस 16’ में अभी तक कई कंटेस्टेंट्स वोलंटरी एग्जिट लेने की बात कह चुके हैं, लेकिन कभी भी कोई कंटेस्टेंट ऐसा नहीं कर पाया है. इसकी वजह शायद मोटी रकम हो. हालांकि, अब्दू रोजिक ने 14 जनवरी 2023 को वोलंटरी एग्जिट लेकर लोगों को हैरान कर दिया. शो में उनका ये फैसला सभी के लिए शॉकिंग रहा. ये भी सच है कि उन्हें इसके लिए करोड़ों की रकम भी चुकानी पड़ी.

अब तक इन कंटेस्टेंट ने वोलंटरी एग्जिट लेने की कही बात

अब तक कई कंटेस्टेंट वोलंटरी एग्जिट की बात कह चुके हैं. ‘बिग बॉस 14’ में जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) और कविता कौशिक (Kavita Kaushik) ने वोलंटरी एग्जिट लेने का फैसला किया था. हालांकि, फिर उन्होंने ये प्लान कैंसिल कर दिया था. ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) में शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और एमसी स्टेन (MC Stan) ने वोलंटरी एग्जिट लेने का मन बनाया था, लेकिन बाद में जब उनका गुस्सा शांत हुआ, तब उन्होंने मना कर दिया था.

यह भी पढ़ें- आदिल खान संग निकाह की खबर से अनजान हैं Rakhi Sawant की मां, फूट-फूटकर रोते हुए बोलीं- ‘मेरे नसीब में इतना दर्द क्यों है?’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
TV Serial Spoilers: वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget