एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: अपने करियर के पीक पर शो इमली से बाहर हुई थीं सुंबुल तौकीर, कहा- अब बस बिग बॉस से उम्मीद

Sumbul On Imlie Exit: सुंबुल तौकीर इन दिनों बिग बॉस 16 के घर में बंद हैं. शो में एंट्री से पहले एक इंटरव्यू के दौरान बिग बॉस का हिस्सा बनने और अपना करियर के पीक पर सीरियल इमली को छोड़ने पर बात की हैे

Bigg Boss 16 Sumbul Tauqeer On Her Imlie Exit: पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss 16) का नया सीजन 1 अक्टूबर से शुरू हो गया है. इस सीजन में कई फेमस कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं. वहीं एक टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर (Sumbul Touqeer) भी इस सीजन में शामिल हुई हैं, जो इस सीजन की सबसे छोटी और मशहूर कंटेस्टेंट में से एक हैं. उन्हें छोटे पर्दे पर उनके इमली के किरदार के लिए जाना जाता है, जिन्होंने शो को पीक पर आकर छोड़ दिया था.

स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'इमली' की लीड एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर (Sumbul Tauqeer) खान इन दिनों बिग बॉस 16 के घर में बंद हैं. शो में उनकी एंट्री के साथ ही जहां उनके इमली किरदार को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है वहीं सोशल मीडिया पर उन्हें कई लोगों का प्यार भी मिल रहा है. वह शो की सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट मानी जा रही हैं. बिग बॉस के घर में एंट्री से पहले उन्होंने अपने शो इमली को छोड़ने और बिग बॉस में एंट्री को लेकर खुलकर बात की थी.

सीरियल इमली को पीक प्वॉइंट पर छोड़ा था
इंटरव्यू के दौरान सुंबुल ने सीरियल इमली को अपने करियर के पीक पर आकर छोड़ने के बारे में बताया है. उनके मुताबिक, सीरियल से बाहर होने का फैसला उनका नहीं बल्कि शो के मेकर्स का था. एक्ट्रेस कहती हैं, 'इस शो को क्विट करने का डिसीजन मेरा नहीं था. इस फैसले को इमली शो के मेकर्स ने लिया. और ये मेरे लिए बहुत मुश्किल था, क्योंकि मैंने ये सोचा नहीं था कि मैं इतनी जल्दी इस शो को अलविदा कह दूंगी. बाद में मुझे एहसास हुआ कि आगे बढ़ना कितना जरूरी है. मैं कुछ अलग कर सकूं इसके लिए जरूरी था उस शो से बाहर निकलना. बिग बॉस मेरे लिए आगे बढ़ने का जरिया है'. 

क्या है बिग बॉस में सुंबुल का गेम प्लान
बिग बॉस 16 में एंट्री से पहले जब सुंबुल से उनके गेम प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनका कोई गेम प्लान नही है. वह सुंबुल तौकीर की तरह इस गेम को खेलना चाहती हैं. उनके मुताबिक, 'मेरी स्ट्रेंथ मेरे पापा की लिखी हुई कविताएं हैं. जो मैं खाली समय में पढ़ती रहती हूं. जब भी मैं कभी कमजोर फील करती हूं, मैं उन्हें पढ़ती हूं, वो ही मेरी हेल्प करती हैं. मेरी सिर्फ एक निजी कमजोरी है, मुझे बहुत जल्दी भूख लगती है'. 

बताते चलें कि सीरियल इमली के अलावा सुंबुल अनुभव सिन्हा की फिल्म आर्टिकल 15 में भी नजर आ चुकी हैं.

यह भी पढ़ें- Throwback: विजय देवरकोंडा संग किसिंग सीन देकर जब ट्रोल हुई थीं रश्मिका मंदाना, 'नींद से उठकर घंटो रोती थी..'

KBC 14: इस आसान सवाल का गलत जवाब देकर गेम से बाहर हुईं रेडियो प्रोग्रामर, हार बैठीं इतने लाख रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: गृह प्रवेश के बाद वसुधा छोड़ेगी चौहान हाउस, सिद्धू के हाथ लगेगा ठकुराइन के खिलाफ बड़ा सबूत
गृह प्रवेश के बाद वसुधा छोड़ेगी चौहान हाउस, सिद्धू के हाथ लगेगा ठकुराइन के खिलाफ बड़ा सबूत
अली गोनी से 10 गुना ज्यादा अमीर हैं जन्नत जुबैर, Laughter Chefs 3 के विनर्स की नेटवर्थ जानें
'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर अली और जन्नत में से कौन ज्यादा अमीर? जानें- नेटवर्थ
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget