एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: घर से गायब हुए Abdu Rozik ने बिग बॉस का ‘गला काटने’ का किया इशारा, सलमान खान रह गए शॉक

Bigg Boss 16: पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' के बीते एपिसोड में अब्दू रोजिक को गायब कर दिया गया था. आइए आपको इसकी वजह बताते हैं.

Bigg Boss 16 Update: तजाकिस्तानी सिंगर अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) बहुत कम समय में पूरे देश के चहेते बन गए हैं. 19 साल के अब्दू ने न केवल सलमान खान (Salman Khan), बल्कि पूरे घरवाले और भारतीयों के दिलों पर अपनी क्यूटनेस से जादू चला दिया है. इतनी छोटी सी उम्र में उनकी क्यूट हरकते हों या फिर कंटेस्टेंट्स के साथ समझदारी की बात, वह छोटा पैकेट और बड़ा धमाका हैं. हालांकि, बीते एपिसोड में अब्दू रोजिक को गायब कर दिया गया था, जिसके बाद सभी कंटेस्टेंट हक्का-बक्का रह गए थे.

दरअसल, हुआ यूं कि, ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) का बीता एपिसोड ‘शुक्रवार का वार’ था और सीक्रेटली सलमान खान सभी कंटेस्टेंट्स पर नजर बनाए हुए थे और उनसे मुलाकात करने से पहले भाईजान ने साजिद खान को एक सीक्रेट टास्क दिया, जिसमें उन्हें गौतम विग (Gautam Vig), टीना दत्ता (Tina Datta), शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और सुंबुल तौकीर (Sumbul Touqeer) की फेवरेट चीजें छुपाने का आदेश दिया. उन्होंने ये टास्क अब्दू के साथ पूरा किया, लेकिन फिर अब्दू ही गायब हो गए.

घर से गायब हुए अब्दू

अब्दू को गायब करने का जिम्मा भी साजिद को ही मिला था. उन्होंने अब्दू को सभी कंटेस्टेंट की नजरों से बचाकर एक्टिविटी एरिया में छुपा दिया था. इसके बाद उन्होंने बाहर आकर बहाना दिया कि, अब्दू ने उनका सूटकेस में से कपड़े इधर-उधर कर दिए थे. इसलिए उन्होंने इस काम में उनको लगाया हुआ है. फिर वह शिव ठाकरे (Shiv Thakre) के साथ अपने रूम में जाते हैं और पूरे घर में ढूंढने लगते हैं. देखते ही देखते पूरा घर उन्हें ढूंढने लगता है. साथ ही साजिद पर भी शक जताया जाता है.

अब्दू ने सलमान को मार डालने का किया इशारा!

अब्दू रोजिक एक्टिविटी रूम में बैठे हुए थे. इस दौरान उन्होंने कैमरे की तरफ देखकर ‘मार डालने’ वाला साइन बनाया. इस पर सलमान खान की एंट्री होती है और वह कहते हैं, “क्या तुम मुझसे कह रहे हो कि, तुम मुझे इस तरह मार दोगे.” सलमान को देख अब्दू हैरान रह जाते हैं. मस्ती-मजाक के बीच सलमान पूछते हैं कि, उन्हें क्या लगता है कि उनके लिए कौन सबसे ज्यादा परेशान होगा. तब वह निमृत का नाम लेते हैं और अब्दू हामी भरते हैं. इसके बाद वह सलमान खान के साथ घर में एंट्री लेते हैं.

यह भी पढ़ें

'चोली के पीछे क्या है...', गाने पर हुई माधुरी और नोरा के बीच टक्कर, डांस देखकर आप पलक झपकाना भूल जाएंगे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट, 104 डिग्री बुखार में किया शूट
अविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट, 104 डिग्री बुखार में किया शूट
कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड बुलाए जाने पर भड़कीं प्रीति सिमोस, ब्रेकअप पर भी की बात
कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड बुलाए जाने पर भड़कीं प्रीति सिमोस, ब्रेकअप पर भी की बात
'लॉक अप 2' की पार्टी छोड़ शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे का हुआ ग्रैंड वेलकम, एक्ट्रेस बोलीं- 'मैं ही विनर बन गई हूं'
'लॉक अप 2' की पार्टी छोड़ शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, प्यार देखकर हुईं इमोशनल
TV Serial Spoilers: सोनी पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, यश के बनाए स्केच से मचेगा हंगामा
सोनी पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, यश के बनाए स्केच से मचेगा हंगामा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget